सूडान में अभी नहीं थमेगा खूनी संघर्ष, सैन्य चीफ ने ईद के संदेश में कहा – अभी नहीं हुई पूरी जीत

JAGRAN DESK

राजधानी खार्तूम और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में विद्रोही रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) को खदेड़ने के बाद, सेना प्रमुख अब्देल फतह अल-बुरहान ने अभी तक पूर्ण विजय का दावा करने से इंकार किया है उन्होंने ईद-उल-फितर के अवसर पर कहा कि तब तक खुशी पूरी नहीं होगी जब तक सूडान की आखिरी कोने से अंतिम विद्रोही का सफाया नहीं हो जाता. इस बयान से संकेत मिलता है कि संघर्ष अभी जारी रह सकता है.

सूडान में लगभग दो सालों से जारी गृहयुद्ध में सूडान सशस्त्र बल (SAF) ने महत्वपूर्ण प्रगति की है. सूडान सेना ने विद्रोही रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) को खदेड़ते हुए देश की राजधानी समेत अहम इलाकों को कंट्रोल कर लिया है. राष्ट्रपति ऑफिस और खार्तूम के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कब्जे के ऐलान के बाद लग रहा था कि हजारों लोगों की जान लेने वाले इस युद्ध में अब शांति आ जाएगी, लेकिन सूडान सेना के चीफ अब्देल फतह अल-बुरहान ने अभी पूरी जीत के दावे से इंकार कर दिया है.

सेना प्रमुख के इस बयान से लग रहा है कि सूडान में जंग अभी और लंबी चलने वाली है. सूडानी सशस्त्र सेना (SAF) के प्रमुख अब्देल फतह अल-बुरहान ने शनिवार को कहा, “जीत की खुशी तब तक पूरी नहीं होगी जब तक सूडान की धरती के आखिरी कोने से आखिरी विद्रोही का सफाया नहीं हो जाता.

सेना ने RSF से आजाद कराए महत्वपूर्ण क्षेत्र

शनिवार को सेना ने नए इलाकों पर कंट्रोल का ऐलान किया. पहले SAF ने राजधानी के अधिकांश हिस्सों पर नियंत्रण कर लिया है, जो विनाशकारी दो साल के युद्ध में संभावित रूप से निर्णायक जीत है. जिसने दुनिया के सबसे बड़े मानवीय संकट को जन्म दिया है.

सेना ने एक बयान में कहा कि उसके बलों ने अब पश्चिमी ओमदुरमन, सूक लीबिया के बाजार पर नियंत्रण कर लिया है. साथ ही सेना ने RSF के भागने के बाद छोड़े गए हथियारों और उपकरणों को भी जब्त कर लिया है. सूक लीबिया सूडान के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण वाणिज्यिक केंद्रों में से एक है, इसपर कब्जा होना सेना के लिए बड़ी जीत है.

ईद की मुबारकबाद के साथ सेना प्रमुख ने क्या कहा?

अल-बुरहान ने ईद-उल-फितर के मौके पर दिए गए भाषण में कहा, “जीत की खुशी तब तक पूरी नहीं होगी जब तक सूडान की जमीन के आखिरी कोने में आखिरी विद्रोही का सफाया नहीं हो जाता. हम अपने शहीदों के बलिदान की उपेक्षा नहीं करेंगे. युद्ध ने देश और लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, हम समझौता या बातचीत नहीं करेंगे. मिलिशिया को अपने हथियार डालने चाहिए और हम उन समूहों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने सशस्त्र बलों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी. आतंकवादी अल-दगालो मिलिशिया को हराने और कुचलने से पीछे हटने का कोई रास्ता नहीं है.”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सूडान में अभी नहीं थमेगा खूनी संघर्ष, सैन्य चीफ ने ईद के संदेश में कहा – अभी नहीं हुई पूरी जीत

JAGRAN DESK

सूडान में लगभग दो सालों से जारी गृहयुद्ध में सूडान सशस्त्र बल (SAF) ने महत्वपूर्ण प्रगति की है. सूडान सेना ने विद्रोही रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) को खदेड़ते हुए देश की राजधानी समेत अहम इलाकों को कंट्रोल कर लिया है. राष्ट्रपति ऑफिस और खार्तूम के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कब्जे के ऐलान के बाद लग रहा था कि हजारों लोगों की जान लेने वाले इस युद्ध में अब शांति आ जाएगी, लेकिन सूडान सेना के चीफ अब्देल फतह अल-बुरहान ने अभी पूरी जीत के दावे से इंकार कर दिया है.

सेना प्रमुख के इस बयान से लग रहा है कि सूडान में जंग अभी और लंबी चलने वाली है. सूडानी सशस्त्र सेना (SAF) के प्रमुख अब्देल फतह अल-बुरहान ने शनिवार को कहा, “जीत की खुशी तब तक पूरी नहीं होगी जब तक सूडान की धरती के आखिरी कोने से आखिरी विद्रोही का सफाया नहीं हो जाता.

सेना ने RSF से आजाद कराए महत्वपूर्ण क्षेत्र

शनिवार को सेना ने नए इलाकों पर कंट्रोल का ऐलान किया. पहले SAF ने राजधानी के अधिकांश हिस्सों पर नियंत्रण कर लिया है, जो विनाशकारी दो साल के युद्ध में संभावित रूप से निर्णायक जीत है. जिसने दुनिया के सबसे बड़े मानवीय संकट को जन्म दिया है.

सेना ने एक बयान में कहा कि उसके बलों ने अब पश्चिमी ओमदुरमन, सूक लीबिया के बाजार पर नियंत्रण कर लिया है. साथ ही सेना ने RSF के भागने के बाद छोड़े गए हथियारों और उपकरणों को भी जब्त कर लिया है. सूक लीबिया सूडान के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण वाणिज्यिक केंद्रों में से एक है, इसपर कब्जा होना सेना के लिए बड़ी जीत है.

ईद की मुबारकबाद के साथ सेना प्रमुख ने क्या कहा?

अल-बुरहान ने ईद-उल-फितर के मौके पर दिए गए भाषण में कहा, “जीत की खुशी तब तक पूरी नहीं होगी जब तक सूडान की जमीन के आखिरी कोने में आखिरी विद्रोही का सफाया नहीं हो जाता. हम अपने शहीदों के बलिदान की उपेक्षा नहीं करेंगे. युद्ध ने देश और लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, हम समझौता या बातचीत नहीं करेंगे. मिलिशिया को अपने हथियार डालने चाहिए और हम उन समूहों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने सशस्त्र बलों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी. आतंकवादी अल-दगालो मिलिशिया को हराने और कुचलने से पीछे हटने का कोई रास्ता नहीं है.”

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/the-bloody-struggle-will-not-stop-in-sudan-yet-the/article-16013

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.