बिहार: बेगूसराय में डबल मर्डर से सनसनी, खेत में पॉलिथीन में मिले सगे भाइयों के शव

JAGRAN DESK

बिहार के बेगूसराय जिले में दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों युवकों के शव पॉलिथीन में पैक कर खेत में फेंके गए मिले, जिन्हें देखकर लोगों की रूह कांप उठी। यह दिल दहला देने वाली वारदात बरौनी थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में सामने आई है। फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

गांव में पसरा सन्नाटा

मृतकों की पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र के दादपुर गांव निवासी 19 वर्षीय अमन कुमार एवं 16 वर्षीय चमन कुमार के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई थे। सोमवार शाम को जब मजदूर खेत में गेहूं काटने गए, तो वहां पड़ी दो पॉलिथीन की बोरियों ने उनका ध्यान खींचा। जब बोरियों को खोला गया तो अंदर से युवकों के शव मिले, जिनके हाथ-पांव बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे।

हत्या के पीछे रची गई गहरी साजिश?

पुलिस को आशंका है कि दोनों भाइयों को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया और फिर शवों को पॉलिथीन में लपेटकर एक चार पहिया वाहन से अमरपुर गांव के पास स्थित अर्धनिर्मित वास्तु विहार के पीछे फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही बरौनी और सिंघौल थानों की टीम मौके पर पहुंची। एसपी मनीष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए।

एसपी मनीष ने कहा"दोनों युवकों के शव पॉलिथीन में बंद मिले हैं। उनकी उम्र 20-25 वर्ष के आसपास लग रही है। हत्या की प्रकृति को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।"

घर से निकले थे कार और बाइक पर

परिजनों के अनुसार, अमन कुमार आईटीआई का छात्र था, जबकि छोटा भाई चमन इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। दो महीने पहले ही पिता विपिन कुमार चौधरी ने अमन को एक स्विफ्ट डिज़ायर कार खरीदकर दी थी। रविवार को दोनों भाई इसी कार से निकले थे और तेघड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर स्थित एक परिचित के घर पहुंचे थे। वहां से वे एक बाइक लेकर निकल गए थे और वापस नहीं लौटे।

सोमवार रात तक जब कोई सूचना नहीं मिली, तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और खुद भी तलाश में जुट गए। उसी शाम को यह दर्दनाक खबर मिली, जिसने पूरे गांव को ग़मगीन कर दिया।

पुलिस ने शुरू की छानबीन, कई संदिग्धों से पूछताछ जारी

पुलिस हत्या की वजह जानने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और बाइक व कार की लोकेशन की जांच की जा रही है। परिवार वालों और दोस्तों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की कड़ी जोड़ी जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और केस दर्ज कर लिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Apr 2025 By दैनिक जागरण

बिहार: बेगूसराय में डबल मर्डर से सनसनी, खेत में पॉलिथीन में मिले सगे भाइयों के शव

JAGRAN DESK

गांव में पसरा सन्नाटा

मृतकों की पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र के दादपुर गांव निवासी 19 वर्षीय अमन कुमार एवं 16 वर्षीय चमन कुमार के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई थे। सोमवार शाम को जब मजदूर खेत में गेहूं काटने गए, तो वहां पड़ी दो पॉलिथीन की बोरियों ने उनका ध्यान खींचा। जब बोरियों को खोला गया तो अंदर से युवकों के शव मिले, जिनके हाथ-पांव बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे।

हत्या के पीछे रची गई गहरी साजिश?

पुलिस को आशंका है कि दोनों भाइयों को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया और फिर शवों को पॉलिथीन में लपेटकर एक चार पहिया वाहन से अमरपुर गांव के पास स्थित अर्धनिर्मित वास्तु विहार के पीछे फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही बरौनी और सिंघौल थानों की टीम मौके पर पहुंची। एसपी मनीष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए।

एसपी मनीष ने कहा"दोनों युवकों के शव पॉलिथीन में बंद मिले हैं। उनकी उम्र 20-25 वर्ष के आसपास लग रही है। हत्या की प्रकृति को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।"

घर से निकले थे कार और बाइक पर

परिजनों के अनुसार, अमन कुमार आईटीआई का छात्र था, जबकि छोटा भाई चमन इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। दो महीने पहले ही पिता विपिन कुमार चौधरी ने अमन को एक स्विफ्ट डिज़ायर कार खरीदकर दी थी। रविवार को दोनों भाई इसी कार से निकले थे और तेघड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर स्थित एक परिचित के घर पहुंचे थे। वहां से वे एक बाइक लेकर निकल गए थे और वापस नहीं लौटे।

सोमवार रात तक जब कोई सूचना नहीं मिली, तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और खुद भी तलाश में जुट गए। उसी शाम को यह दर्दनाक खबर मिली, जिसने पूरे गांव को ग़मगीन कर दिया।

पुलिस ने शुरू की छानबीन, कई संदिग्धों से पूछताछ जारी

पुलिस हत्या की वजह जानने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और बाइक व कार की लोकेशन की जांच की जा रही है। परिवार वालों और दोस्तों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की कड़ी जोड़ी जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और केस दर्ज कर लिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/the-bodies-of-brothers-found-in-polythene-in-the-sensation/article-18236

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.