कर्नाटक धर्मस्थल केस में बड़ा मोड़: शिकायतकर्ता ही गिरफ्तार

Jagran Desk

कर्नाटक के प्रसिद्ध धर्मस्थल मंदिर से जुड़े कथित शव दफनाने और यौन शोषण के मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है। जिस पूर्व सफाईकर्मी ने मंदिर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे, अब उसी को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने गिरफ्तार कर लिया है।

बयान और दस्तावेजों में अंतर
SIT चीफ प्रणब मोहंती ने बताया कि शिकायतकर्ता से शुक्रवार देर रात तक पूछताछ हुई। इसके बाद शनिवार सुबह उसकी गिरफ्तारी की गई। अधिकारियों का कहना है कि उसके बयान और जमा किए गए दस्तावेजों में कई विरोधाभास पाए गए।

दो दशक पुराने आरोप
गिरफ्तार शख्स का दावा है कि वह 1995 से 2014 तक धर्मस्थल मंदिर में सफाईकर्मी था। उसके अनुसार, इस दौरान उसे महिलाओं और नाबालिगों के शव दफनाने पर मजबूर किया गया। उसने यह भी आरोप लगाया था कि कई शवों पर यौन उत्पीड़न के निशान मौजूद थे।

शिकायत पर शुरू हुई थी खुदाई
इसी शिकायत के आधार पर SIT ने जुलाई में मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 13 जगहों पर खुदाई कराई थी। जांच के दौरान एक कंकाल और कुछ इंसानी हड्डियां बरामद हुई थीं।

मंदिर का महत्व
धर्मस्थल मंदिर भगवान शिव के रूप श्री मण्जुनाथ को समर्पित है। खास बात यह है कि यहां पूजा-पाठ हिंदू पंडित करते हैं, लेकिन मंदिर का संचालन जैन परिवार करता है। यह स्थान हिंदू-जैन एकता का प्रतीक माना जाता है और रोज़ाना हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Aug 2025 By दैनिक जागरण

कर्नाटक धर्मस्थल केस में बड़ा मोड़: शिकायतकर्ता ही गिरफ्तार

Jagran Desk

बयान और दस्तावेजों में अंतर
SIT चीफ प्रणब मोहंती ने बताया कि शिकायतकर्ता से शुक्रवार देर रात तक पूछताछ हुई। इसके बाद शनिवार सुबह उसकी गिरफ्तारी की गई। अधिकारियों का कहना है कि उसके बयान और जमा किए गए दस्तावेजों में कई विरोधाभास पाए गए।

दो दशक पुराने आरोप
गिरफ्तार शख्स का दावा है कि वह 1995 से 2014 तक धर्मस्थल मंदिर में सफाईकर्मी था। उसके अनुसार, इस दौरान उसे महिलाओं और नाबालिगों के शव दफनाने पर मजबूर किया गया। उसने यह भी आरोप लगाया था कि कई शवों पर यौन उत्पीड़न के निशान मौजूद थे।

शिकायत पर शुरू हुई थी खुदाई
इसी शिकायत के आधार पर SIT ने जुलाई में मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 13 जगहों पर खुदाई कराई थी। जांच के दौरान एक कंकाल और कुछ इंसानी हड्डियां बरामद हुई थीं।

मंदिर का महत्व
धर्मस्थल मंदिर भगवान शिव के रूप श्री मण्जुनाथ को समर्पित है। खास बात यह है कि यहां पूजा-पाठ हिंदू पंडित करते हैं, लेकिन मंदिर का संचालन जैन परिवार करता है। यह स्थान हिंदू-जैन एकता का प्रतीक माना जाता है और रोज़ाना हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/the-complainant-arrested-a-big-turn-in-karnataka-dharmasthal-case/article-31343

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.