PM मोदी के 3 साल के विदेश दौरों पर कितना खर्च हुआ? खरगे के सवाल पर सरकार ने बताया

JAGRAN DESK

विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने राज्यसभा में बताया कि पीएम मोदी ने साल 2022 से 2024 तक कुल 38 देशों का दौरा किया. पीएम के 2022 के नेपाल दौरे में सबसे कम 80 लाख 1 हजार 483 रुपए और साल 2023 में अमेरिका दौरे में सबसे अधिक 22 करोड़ 89 लाख 68 हजार 509 रुपए खर्च हुए.

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को सदन में सरकार से प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर हुए खर्च का ब्योरा मांगा. खरगे ने पीएम मोदी के पिछले तीन सालों में विदेश दौरों पर हुए खर्च का हिसाब देने की मांग की. इसपर विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने राज्यसभा में कांग्रेस नेता के सवाल का लिखित जवाब दिया. उन्होंने सदन में पीएम मोदी के 2022 से 2024 तक के विदेश दौरे पर हुए खर्च का ब्योरा दिया.

विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने लिखित जवाब में बताया कि पीएम मोदी ने साल 2022 से 2024 तक कुल 38 देशों का दौरा किया. मार्गेरिटा के अनुसार पिछले तीन सालों में पीएम के 2022 के नेपाल दौरे में सबसे कम 80 लाख 1 हजार 483 रुपए और साल 2023 में अमेरिका दौरे में सबसे अधिक 22 करोड़ 89 लाख 68 हजार 509 रुपए खर्च हुए. इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत मनमोहन सिंह के विदेश दौरे पर हुए खर्च का ब्योरा भी साझा किया.

PM के 38 देशों के दौरे पर 258 करोड़ से ज्यादा खर्च

मार्गेरिटा ने अपने लिखित जवाब में कहा, ‘आंकड़ों के मुताबिक जून 2023 में मोदी की अमेरिका यात्रा पर 22,89,68,509 रुपए खर्च हुए, जबकि सितंबर 2024 में उसी देश की उनकी यात्रा पर 15,33,76,348 रुपए खर्च हुए. रिकॉर्ड में 38 से अधिक विदेश यात्राएं शामिल हैं, जिनकी शुरुआत मई 2022 में जर्मनी की यात्रा से होगी और दिसंबर 2024 में कुवैत की यात्रा पर समाप्त होगी.’

जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मई 2023 में प्रधानमंत्री की जापान यात्रा पर 17,19,33,356 रुपए और मई 2022 में उनकी नेपाल यात्रा पर 80,01,483 रुपए खर्च हुए. सरकार के आंकड़ों के हिसाब से इन 3 साल की अवधी में पीएम के 38 देशों की यात्राओं पर कुल 258 करोड़ से ज्यादा रूपए खर्च हुए हैं. इस दौरान विदेश राज्य मंत्री ने 2014 से पहले पिछले प्रधानमंत्रियों द्वारा की गई विदेश यात्राओं के तुलनात्मक आंकड़े भी उपलब्ध कराए.

2011 में PM के अमेरिका दौरे पर किताना खर्च?

विदेश राज्य मंत्री मार्गेरिटा ने अपने जवाब में कहा कि साल 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अमेरिका यात्रा पर 10 करोड़ 74 लाख 27 हजार 363 रुपए खर्च हुए थे. साल 2013 में उनकी रूस यात्रा पर 9 करोड़ 95 लाख 76 हजार 890 रुपए, साल 2011 में उनकी फ्रांस यात्रा पर 8 करोड़ 33 लाख 49 हजार 463 रुपए और जर्मनी यात्रा पर 6 करोड़ 2 लाख 23 हजार 484 रुपये खर्च हुए थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

PM मोदी के 3 साल के विदेश दौरों पर कितना खर्च हुआ? खरगे के सवाल पर सरकार ने बताया

JAGRAN DESK

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को सदन में सरकार से प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर हुए खर्च का ब्योरा मांगा. खरगे ने पीएम मोदी के पिछले तीन सालों में विदेश दौरों पर हुए खर्च का हिसाब देने की मांग की. इसपर विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने राज्यसभा में कांग्रेस नेता के सवाल का लिखित जवाब दिया. उन्होंने सदन में पीएम मोदी के 2022 से 2024 तक के विदेश दौरे पर हुए खर्च का ब्योरा दिया.

विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने लिखित जवाब में बताया कि पीएम मोदी ने साल 2022 से 2024 तक कुल 38 देशों का दौरा किया. मार्गेरिटा के अनुसार पिछले तीन सालों में पीएम के 2022 के नेपाल दौरे में सबसे कम 80 लाख 1 हजार 483 रुपए और साल 2023 में अमेरिका दौरे में सबसे अधिक 22 करोड़ 89 लाख 68 हजार 509 रुपए खर्च हुए. इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत मनमोहन सिंह के विदेश दौरे पर हुए खर्च का ब्योरा भी साझा किया.

PM के 38 देशों के दौरे पर 258 करोड़ से ज्यादा खर्च

मार्गेरिटा ने अपने लिखित जवाब में कहा, ‘आंकड़ों के मुताबिक जून 2023 में मोदी की अमेरिका यात्रा पर 22,89,68,509 रुपए खर्च हुए, जबकि सितंबर 2024 में उसी देश की उनकी यात्रा पर 15,33,76,348 रुपए खर्च हुए. रिकॉर्ड में 38 से अधिक विदेश यात्राएं शामिल हैं, जिनकी शुरुआत मई 2022 में जर्मनी की यात्रा से होगी और दिसंबर 2024 में कुवैत की यात्रा पर समाप्त होगी.’

जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मई 2023 में प्रधानमंत्री की जापान यात्रा पर 17,19,33,356 रुपए और मई 2022 में उनकी नेपाल यात्रा पर 80,01,483 रुपए खर्च हुए. सरकार के आंकड़ों के हिसाब से इन 3 साल की अवधी में पीएम के 38 देशों की यात्राओं पर कुल 258 करोड़ से ज्यादा रूपए खर्च हुए हैं. इस दौरान विदेश राज्य मंत्री ने 2014 से पहले पिछले प्रधानमंत्रियों द्वारा की गई विदेश यात्राओं के तुलनात्मक आंकड़े भी उपलब्ध कराए.

2011 में PM के अमेरिका दौरे पर किताना खर्च?

विदेश राज्य मंत्री मार्गेरिटा ने अपने जवाब में कहा कि साल 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अमेरिका यात्रा पर 10 करोड़ 74 लाख 27 हजार 363 रुपए खर्च हुए थे. साल 2013 में उनकी रूस यात्रा पर 9 करोड़ 95 लाख 76 हजार 890 रुपए, साल 2011 में उनकी फ्रांस यात्रा पर 8 करोड़ 33 लाख 49 हजार 463 रुपए और जर्मनी यात्रा पर 6 करोड़ 2 लाख 23 हजार 484 रुपये खर्च हुए थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/the-government-said-on-the-question-of-kharge-how-much/article-14748

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.