तेज हवाओं के साथ बारिश ने बच्ची की ली जान, पिता के साथ बाइक पर जा रही थी तभी हुआ हादसा

JAGRAN DESK

बेंगलुरु में हुई तेज बारिश की वजह से एक तीन साल की बच्ची की जान चली गई। घटना बेंगलुरु के जीवनहल्ली के ईस्ट पार्क के पास हुई।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शनिवार देर शाम अचानक तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने एक बच्ची की जान ले ली। घटना बेंगलुरु के जीवनहल्ली के ईस्ट पार्क के पास हुई। बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से तीन साल की बच्ची की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब बच्ची अपने पिता के साथ बाइक पर पार्क के पास से गुजर रही थी। तेज हवाओं और बारिश के कारण अचानक गिरा पेड़ बाइक पर गिर गया, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

नहीं बच पाई बच्ची

माता-पिता तुरंत बच्ची को इलाज के लिए बॉउरिंग अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी बेटी की हालत इतनी गंभीर थी कि उसे बचाया नहीं जा सका। बारिश के कारण बेंगलुरु के कुछ निचले इलाकों में कुछ देर जल जमाव के हालात भी बने। सिविल डिफेंस से जुड़ी टीम के मुताबिक, इस अचानक हुई बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में करीब 30 पेड़ गिर गए।

बेंगलुरु में बारिश

बता दें कि बेंगलुरु में शनिवार को दिन भर तेज बारिश हुई। इसकी वजह से बेंगलुरु आने वाले 10 फ्लाइट्स को चेन्नई डायवर्ट किया गया। खराब मौसम की वजह से एयरपोर्ट पर उड़ानें लैंड नहीं कर सकीं। भारी बारिश के कारण बेंगलुरु की कई सड़कों पर पानी भर गया। इसके कारण लंबा जाम भी लगा। बारिश के साथ तेज हवा भी चली। इसके कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़े। नगर निगम की टीमों पेड़ काटकर रास्ता खोला।

बंगाल में आंधी-बारिश की चेतावनी

वहीं, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने झाड़ग्राम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, हुगली और हावड़ा में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। साथ ही बीरभूम, मुर्शिदाबाद और 24 परगना जिलों में भी तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. अगले दो दिनों में राज्य का तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Mar 2025 By दैनिक जागरण

तेज हवाओं के साथ बारिश ने बच्ची की ली जान, पिता के साथ बाइक पर जा रही थी तभी हुआ हादसा

JAGRAN DESK

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शनिवार देर शाम अचानक तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने एक बच्ची की जान ले ली। घटना बेंगलुरु के जीवनहल्ली के ईस्ट पार्क के पास हुई। बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से तीन साल की बच्ची की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब बच्ची अपने पिता के साथ बाइक पर पार्क के पास से गुजर रही थी। तेज हवाओं और बारिश के कारण अचानक गिरा पेड़ बाइक पर गिर गया, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

नहीं बच पाई बच्ची

माता-पिता तुरंत बच्ची को इलाज के लिए बॉउरिंग अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी बेटी की हालत इतनी गंभीर थी कि उसे बचाया नहीं जा सका। बारिश के कारण बेंगलुरु के कुछ निचले इलाकों में कुछ देर जल जमाव के हालात भी बने। सिविल डिफेंस से जुड़ी टीम के मुताबिक, इस अचानक हुई बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में करीब 30 पेड़ गिर गए।

बेंगलुरु में बारिश

बता दें कि बेंगलुरु में शनिवार को दिन भर तेज बारिश हुई। इसकी वजह से बेंगलुरु आने वाले 10 फ्लाइट्स को चेन्नई डायवर्ट किया गया। खराब मौसम की वजह से एयरपोर्ट पर उड़ानें लैंड नहीं कर सकीं। भारी बारिश के कारण बेंगलुरु की कई सड़कों पर पानी भर गया। इसके कारण लंबा जाम भी लगा। बारिश के साथ तेज हवा भी चली। इसके कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़े। नगर निगम की टीमों पेड़ काटकर रास्ता खोला।

बंगाल में आंधी-बारिश की चेतावनी

वहीं, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने झाड़ग्राम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, हुगली और हावड़ा में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। साथ ही बीरभूम, मुर्शिदाबाद और 24 परगना जिलों में भी तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. अगले दो दिनों में राज्य का तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/the-rain-was-going-on-a-bike-with-the-father/article-15080

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.