- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव-कोषाध्यक्ष का इस्तीफा: बेंगलुरु भगदड़ मामले की नैतिक जिम्मेदा...
कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव-कोषाध्यक्ष का इस्तीफा: बेंगलुरु भगदड़ मामले की नैतिक जिम्मेदारी ली
Jagran Desk
4 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आईपीएल खिताब जीतने के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे की गूंज अब तक जारी है और इसके चलते कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई एस जयराम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
ए शंकर और ई एस जयराम ने एक संयुक्त बयान में बताया कि उन्होंने इस दुखद घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए KSCA अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि “हालांकि उनकी भूमिका बहुत सीमित थी,” फिर भी उन्होंने यह कदम उठाया है।
KSCA का रुख और कानूनी कार्रवाई
KSCA ने हाईकोर्ट में यह दावा किया था कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी RCB और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की थी। इसके बाद कर्नाटक सरकार ने KSCA, RCB और DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क के खिलाफ FIR दर्ज कराई। अधिकारियों की गिरफ्तारी के आदेश भी जारी किए गए।
इस मामले में RCB और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के चार अधिकारियों को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट ने KSCA के अफसरों को 16 जून तक गिरफ्तारी से राहत दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए