बिहार से बेटियों की तस्करी का पर्दाफाश: शादी के नाम पर MP-राजस्थान में बेच रहा था गिरोह, रेलवे स्टेशन पर होता था शिकार

पटना पुलिस ने एक ऐसे मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो बिहार की मासूम लड़कियों को शादी का झांसा देकर मध्यप्रदेश और राजस्थान में बेच रहा था। शुक्रवार को पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरोह बीते 6 महीनों में कम से कम 10 नाबालिग लड़कियों को बेच चुका है।

पूरा मामला तब उजागर हुआ, जब राजस्थान से भागकर एक लड़की दानापुर थाने पहुंची। पुलिस ने लड़की की निशानदेही पर रोहतास के दिनारा इलाके में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों में मध्यप्रदेश के दो युवक, भोजपुर की एक महिला और एक बैंक्वेट हॉल का मालिक भी शामिल हैं।

रेलवे स्टेशन पर होता था शिकार, लालच में फंसाकर कराते थे ‘शादी’

गिरोह का मुख्य ठिकाना रेलवे स्टेशन था, जहां वे मजबूर, अकेली और नाबालिग लड़कियों को पहले अच्छे जीवन का लालच देते, फिर उन्हें अपने साथ ले जाकर शादी का झांसा देते थे। एक महिला उनकी ब्रेनवॉश कर उन्हें शादी के लिए तैयार करती और फिर उन्हें मैरिज हॉल में शादी करवाकर बेच दिया जाता।

हर लड़की की उम्र और हालत के अनुसार उनकी कीमत तय की जाती थी। फिर उन्हें मध्यप्रदेश और राजस्थान में बिचौलियों के ज़रिए बेच दिया जाता था।

आरा की लड़की ने बचाई खुद की जान, खोला रैकेट का राज

आरा की एक गरीब लड़की को 1.5 लाख रुपये में राजस्थान के एक कारोबारी को बेच दिया गया था। कारोबारी ने उसे गलत धंधे में धकेलने की कोशिश की। प्रताड़ना से तंग आकर वह किसी तरह वहां से भाग निकली और दानापुर थाने पहुंची। यहीं से शुरू हुई जांच ने पूरे गिरोह को उजागर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का मास्टरमाइंड रोहतास जिले के दिनारा का रहने वाला है जो अभी फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है।

गिरफ्त में आए बिचौलिए और बैंक्वेट हॉल मालिक

पुलिस ने जिस बैंक्वेट हॉल में लड़कियों की ‘शादी’ कराई जाती थी, उसके मालिक अजय कुमार गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शादी को वैध दिखाने के लिए रस्मों का प्रदर्शन करते थे ताकि शक न हो।

पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे जून माह में भी कई लड़कियों की ‘डील’ कर चुके हैं। अब पुलिस अन्य 9 लड़कियों की तलाश में जुट गई है, जिन्हें जल्द रेस्क्यू कर कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बिहार से बेटियों की तस्करी का पर्दाफाश: शादी के नाम पर MP-राजस्थान में बेच रहा था गिरोह, रेलवे स्टेशन पर होता था शिकार

पूरा मामला तब उजागर हुआ, जब राजस्थान से भागकर एक लड़की दानापुर थाने पहुंची। पुलिस ने लड़की की निशानदेही पर रोहतास के दिनारा इलाके में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों में मध्यप्रदेश के दो युवक, भोजपुर की एक महिला और एक बैंक्वेट हॉल का मालिक भी शामिल हैं।

रेलवे स्टेशन पर होता था शिकार, लालच में फंसाकर कराते थे ‘शादी’

गिरोह का मुख्य ठिकाना रेलवे स्टेशन था, जहां वे मजबूर, अकेली और नाबालिग लड़कियों को पहले अच्छे जीवन का लालच देते, फिर उन्हें अपने साथ ले जाकर शादी का झांसा देते थे। एक महिला उनकी ब्रेनवॉश कर उन्हें शादी के लिए तैयार करती और फिर उन्हें मैरिज हॉल में शादी करवाकर बेच दिया जाता।

हर लड़की की उम्र और हालत के अनुसार उनकी कीमत तय की जाती थी। फिर उन्हें मध्यप्रदेश और राजस्थान में बिचौलियों के ज़रिए बेच दिया जाता था।

आरा की लड़की ने बचाई खुद की जान, खोला रैकेट का राज

आरा की एक गरीब लड़की को 1.5 लाख रुपये में राजस्थान के एक कारोबारी को बेच दिया गया था। कारोबारी ने उसे गलत धंधे में धकेलने की कोशिश की। प्रताड़ना से तंग आकर वह किसी तरह वहां से भाग निकली और दानापुर थाने पहुंची। यहीं से शुरू हुई जांच ने पूरे गिरोह को उजागर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का मास्टरमाइंड रोहतास जिले के दिनारा का रहने वाला है जो अभी फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है।

गिरफ्त में आए बिचौलिए और बैंक्वेट हॉल मालिक

पुलिस ने जिस बैंक्वेट हॉल में लड़कियों की ‘शादी’ कराई जाती थी, उसके मालिक अजय कुमार गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शादी को वैध दिखाने के लिए रस्मों का प्रदर्शन करते थे ताकि शक न हो।

पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे जून माह में भी कई लड़कियों की ‘डील’ कर चुके हैं। अब पुलिस अन्य 9 लड़कियों की तलाश में जुट गई है, जिन्हें जल्द रेस्क्यू कर कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/the-smuggling-of-daughters-from-bihar-was-sold-in-mp-rajasthan/article-25742

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.