मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब थाईलैंड की ओपल सुचाता के नाम, भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप-20 में रहीं

Bollywod

हैदराबाद के हाइटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। इस मंच पर दुनियाभर की 108 प्रतिभागियों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें भारत की नंदिनी गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-20 तक का सफर तय किया, हालांकि वह टॉप-8 में जगह नहीं बना सकीं।

पूर्व मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने नई विजेता ओपल को ताज पहनाकर सम्मानित किया। इस वर्ष की रनर-अप रहीं एथियोपिया की हासेट डेरेज, जबकि पोलैंड की माजा क्लाज्दा को सेकेंड रनर-अप और मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम को थर्ड रनर-अप घोषित किया गया।

फिनाले की शुरुआत टॉप-40 प्रतियोगियों की सांस्कृतिक रैंप वॉक से हुई, जिसमें भारत की नंदिनी गुप्ता बतौर शो-स्टॉपर विशेष आकर्षण रहीं। समारोह में विश्वभर की सांस्कृतिक विविधताओं की झलक देखने को मिली, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा।

गौरतलब है कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 72 वर्षों के इतिहास में भारत ने अब तक सबसे अधिक 6 बार यह खिताब जीता है। भारत की ओर से यह गौरव सबसे पहले 1966 में डॉ. रीता फारिया ने दिलाया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर भी इस मुकाम तक पहुंची हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 May 2025 By दैनिक जागरण

मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब थाईलैंड की ओपल सुचाता के नाम, भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप-20 में रहीं

Bollywod

पूर्व मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने नई विजेता ओपल को ताज पहनाकर सम्मानित किया। इस वर्ष की रनर-अप रहीं एथियोपिया की हासेट डेरेज, जबकि पोलैंड की माजा क्लाज्दा को सेकेंड रनर-अप और मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम को थर्ड रनर-अप घोषित किया गया।

फिनाले की शुरुआत टॉप-40 प्रतियोगियों की सांस्कृतिक रैंप वॉक से हुई, जिसमें भारत की नंदिनी गुप्ता बतौर शो-स्टॉपर विशेष आकर्षण रहीं। समारोह में विश्वभर की सांस्कृतिक विविधताओं की झलक देखने को मिली, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा।

गौरतलब है कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 72 वर्षों के इतिहास में भारत ने अब तक सबसे अधिक 6 बार यह खिताब जीता है। भारत की ओर से यह गौरव सबसे पहले 1966 में डॉ. रीता फारिया ने दिलाया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर भी इस मुकाम तक पहुंची हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/the-title-of-miss-world-2025-was-in-the-name/article-22821

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.