- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- शूटिंग के दौरान दर्दनाक हादसा: स्टंट करते वक्त गई जान, वायरल वीडियो ने झकझोरा साउथ सिनेमा
शूटिंग के दौरान दर्दनाक हादसा: स्टंट करते वक्त गई जान, वायरल वीडियो ने झकझोरा साउथ सिनेमा
Bollywod
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पा. रंजीत द्वारा निर्देशित अभिनेता आर्या की आने वाली फिल्म ‘वेट्टूवम’ की शूटिंग के दौरान मशहूर स्टंटमैन मोहनराज उर्फ राजू की दर्दनाक मौत हो गई।
शूटिंग के दौरान किए गए खतरनाक कार स्टंट में उनकी जान चली गई। घटना का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने फिल्मी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।
SUV पलटी, जमीन से जोरदार टक्कर, बच नहीं सके स्टंटमैन राजू
सूत्रों के मुताबिक, 13 जुलाई को नागपट्टिनम में फिल्म ‘वेट्टूवम’ का एक स्टंट सीन शूट किया जा रहा था। राजू एक एसयूवी कार चला रहे थे, जिसे तेज गति से रैंप से उछालकर नीचे गिराने का दृश्य फिल्माया जाना था। लेकिन जैसे ही कार रैंप से कूदी, वह अनियंत्रित होकर ज़मीन पर पलट गई और अगला हिस्सा जोर से टकराया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद कुछ पल के लिए सेट पर सन्नाटा छा गया। फिर तकनीशियन और यूनिट के लोग दौड़कर कार के पास पहुंचे और राजू को बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पहले तो दिल का दौरा पड़ने की अफवाह थी, लेकिन वीडियो में सामने आया कि यह पूरी तरह एक स्टंट हादसा था।
विशाल ने दी श्रद्धांजलि, कहा- "राजू हिम्मती थे, हमेशा याद रहेंगे"
साउथ एक्टर विशाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताते हुए लिखा,
"इस खबर पर यकीन करना बेहद मुश्किल है। राजू कई सालों से मेरे साथ काम कर रहे थे और जोखिम भरे स्टंट में माहिर थे। वे बेहद बहादुर इंसान थे।"
उन्होंने आगे लिखा कि वह राजू के परिवार की मदद करेंगे और उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे।
सेफ्टी को लेकर फिर उठे सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में सेफ्टी मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतने जोखिम भरे स्टंट के दौरान पर्याप्त सुरक्षा और बैकअप मेडिकल व्यवस्था न होने की आलोचना हो रही है। राजू जैसे अनुभवी स्टंटमैन की मौत ने पूरे सिनेमा जगत को हिला दिया है।
राजू का सफर: पर्दे के पीछे का नायक
मोहनराज उर्फ राजू ने साउथ की कई बड़ी फिल्मों में स्टंट किए थे और अपने प्रोफेशनल रवैये के लिए जाने जाते थे। वे लंबे समय से इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे और अक्सर खतरनाक स्टंट करने के लिए टीम की पहली पसंद माने जाते थे। उनकी आकस्मिक और दर्दनाक मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए