- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- पहलगाम में हमले के बाद राजनाथ का बयान, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति
पहलगाम में हमले के बाद राजनाथ का बयान, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति
Jagran Desk
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। अब इस हमले को लेकर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का तीखा और स्पष्ट बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार इस हमले का करारा और ठोस जवाब देगी, और जल्द ही इसके परिणाम भी देश के सामने होंगे।
दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, “हमने कई निर्दोष लोगों को खोया है। मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। भारत की आतंकवाद को लेकर नीति एकदम स्पष्ट है — जीरो टॉलरेंस। जो लोग इस हमले के पीछे हैं, चाहे वे सीधे शामिल हों या परदे के पीछे से संचालन कर रहे हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी।”
विशेष धर्म को बनाया गया निशाना
राजनाथ सिंह ने अपने बयान में इस बात पर विशेष जोर दिया कि यह हमला केवल आतंक नहीं बल्कि धार्मिक रूप से भी प्रेरित प्रतीत होता है। उन्होंने कहा, “आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए एक विशेष धर्म को टारगेट किया है। यह न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि हमारे सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने का भी प्रयास है।”
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे समय में पूरे देश को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। राजनाथ सिंह ने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार जल्द ही इस आतंकी हमले का कठोर प्रतिशोध लेगी और देशवासियों को न्याय मिलेगा।
आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख
रक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख अब और भी सख्त होगा। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा और आतंकवाद के समूल नाश के लिए जो भी जरूरी कदम हैं, वे तत्काल उठाए जाएंगे।
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए