पूरे देश में आतंकी हमलों की थी साजिश — जैश-ए-मोहम्मद की लेडी कमांडर डॉ. शाहीन शाहिद ने किया सनसनीखेज खुलासा

Jagran Desk

फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी गिरफ्तार महिला डॉक्टर डॉ. शाहीन शाहिद ने पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है।

 उसने स्वीकार किया है कि वह पिछले दो साल से विस्फोटक सामग्री जुटा रही थी और साथी डॉक्टरों के साथ मिलकर देशभर में आतंकी हमलों की योजना बना रही थी।

जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, डॉ. शाहीन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) की सक्रिय सदस्य थी और फरीदाबाद के अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में कार्यरत रहते हुए इस साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों डॉ. उमर, डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई और डॉ. अदील मजीद राथर के साथ मिलकर लगातार अमोनियम नाइट्रेट और अन्य विस्फोटक जुटा रही थी।

लाल किला विस्फोट से जुड़ी कड़ी

जांच में यह भी सामने आया है कि हाल ही में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट में मुख्य साजिशकर्ता डॉ. उमर ही था, जो घटना के बाद फरार हो गया था। माना जा रहा है कि वह अंडरग्राउंड होकर बाद में फिदायीन हमले की तैयारी में फिर सक्रिय हुआ।

फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े तीन डॉक्टर — मुजम्मिल, अदील और शाहीन — को पहले ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इनकी गतिविधियों का केंद्र जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक फैला हुआ था।

धार्मिक नेटवर्क के जरिए कट्टरपंथ फैलाने की साजिश

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इन डॉक्टरों को कट्टरपंथी बनाने और आतंक के रास्ते पर लाने के पीछे मौलवियों का एक संगठित नेटवर्क था। इनमें शोपियां का मौलवी इरफान अहमद वागे और मेवात का मौलवी हाफिज मोहम्मद इश्तियाक शामिल हैं। दोनों ही पाकिस्तान स्थित जैश हैंडलर उमर बिन खत्ताब उर्फ हरजुल्ला के संपर्क में थे।

सूत्रों के अनुसार, यह नेटवर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से शिक्षित और पेशेवर युवाओं को चरमपंथ की ओर झुकाने में लगा था। इनका उद्देश्य भारत के विभिन्न शहरों में एक के बाद एक आतंकी हमले करना था।

गुरुग्राम से मिली अहम सुराग

एजेंसियों ने गुरुग्राम स्थित एक अमोनियम नाइट्रेट सप्लायर की भी पहचान की है, जिससे मॉड्यूल को विस्फोटक सामग्री मिलती थी। जांच एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस सप्लायर की गिरफ्तारी के बाद आतंकी मॉड्यूल की जड़ें और गहराई से उजागर हो सकती हैं।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/there-was-a-conspiracy-to-carry-out-terrorist-attacks-across/article-37622

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.