- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- 7 लाख रुपए से भरी ATM मशीन ही चुरा ले गए चोर
7 लाख रुपए से भरी ATM मशीन ही चुरा ले गए चोर
JAGRAN DESK
महाराष्ट्र के नागपुर में चोरों ने एटीएम मशीन पर ही हाथ साफ कर दिया है। यहां के मानकापुर इलाके में सुबह 4 बजे 3 चोरों ने एक एटीएम मशीन ही चोरी कर ली।
महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां के मानकापुर इलाके में सुबह 4 बजे 3 चोरों ने एक एटीएम मशीन ही चोरी कर ली। इस मशीन में 7 लाख रुपए थे। इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें चोरों को चोरी करते हुए देखा जा सकता है।
क्या है पूरा मामला?
3 चोर पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीन चुराकर ले भागे। चोरों ने मानकापुर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीन चुरा ली और उसे पिकअप गाड़ी में डालकर फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एटीएम में 7 लाख 58 हजार रुपए की रकम थी। तीनों आरोपी एटीएम मशीन चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। मानकापुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए