सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, वॉट्सऐप पर भेजा गया मैसेज – "घर में घुसकर मारेंगे"

Bollywood NEWS

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है।

यह धमकी मुंबई पुलिस के वर्ली ट्रैफिक डिवीजन के वॉट्सऐप नंबर पर भेजी गई है, जिसमें न सिर्फ सलमान को घर में घुसकर जान से मारने की बात कही गई है, बल्कि उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई है।

ठीक एक साल बाद फिर डराने वाला मंजर

गौर करने वाली बात यह है कि ठीक पिछले साल 14 अप्रैल 2024 को सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी, और अब एक साल बाद उसी तारीख को उन्हें फिर से यह धमकी मिली है। इस सनसनीखेज मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह धमकी किस व्यक्ति या गिरोह की ओर से दी गई है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां और हो चुकी है फायरिंग

सलमान खान को बीते कुछ वर्षों में लगातार धमकियों का सामना करना पड़ा है।

  • 2023 में उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकी मिली थी।

  • 2024 में, उनसे काले हिरण के मामले में माफी मांगने और 5 करोड़ की फिरौती की मांग की गई थी।

  • पिछले साल दो युवकों द्वारा घर के बाहर सुबह-सुबह फायरिंग की गई थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था।

Y+ सुरक्षा में हैं सलमान

लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार की ओर से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। फिलहाल उनके आस-पास सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया गया है।

सलमान ने तोड़ी चुप्पी

अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा –

“भगवान, अल्लाह सब ऊपर है। जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। कभी-कभी इतने लोगों को साथ में लेकर चलना पड़ता है, बस वही समस्या हो जाती है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Apr 2025 By दैनिक जागरण

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, वॉट्सऐप पर भेजा गया मैसेज – "घर में घुसकर मारेंगे"

Bollywood NEWS

यह धमकी मुंबई पुलिस के वर्ली ट्रैफिक डिवीजन के वॉट्सऐप नंबर पर भेजी गई है, जिसमें न सिर्फ सलमान को घर में घुसकर जान से मारने की बात कही गई है, बल्कि उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई है।

ठीक एक साल बाद फिर डराने वाला मंजर

गौर करने वाली बात यह है कि ठीक पिछले साल 14 अप्रैल 2024 को सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी, और अब एक साल बाद उसी तारीख को उन्हें फिर से यह धमकी मिली है। इस सनसनीखेज मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह धमकी किस व्यक्ति या गिरोह की ओर से दी गई है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां और हो चुकी है फायरिंग

सलमान खान को बीते कुछ वर्षों में लगातार धमकियों का सामना करना पड़ा है।

  • 2023 में उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकी मिली थी।

  • 2024 में, उनसे काले हिरण के मामले में माफी मांगने और 5 करोड़ की फिरौती की मांग की गई थी।

  • पिछले साल दो युवकों द्वारा घर के बाहर सुबह-सुबह फायरिंग की गई थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था।

Y+ सुरक्षा में हैं सलमान

लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार की ओर से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। फिलहाल उनके आस-पास सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया गया है।

सलमान ने तोड़ी चुप्पी

अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा –

“भगवान, अल्लाह सब ऊपर है। जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। कभी-कभी इतने लोगों को साथ में लेकर चलना पड़ता है, बस वही समस्या हो जाती है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/threatening-to-kill-salman-khan-a-message-sent-on-whatsapp/article-17703

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.