- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- आज की बड़ी खबरें – 20 मई
आज की बड़ी खबरें – 20 मई
JAGRAN DESK
गोंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एनकाउंटर के दौरान कुख्यात अपराधी सोनू उर्फ भुर्रे पासी को मार गिराया गया। उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने पुष्टि की है कि वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था।
अहमदाबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, भारी पुलिस बल तैनात
अहमदाबाद के चंदोला क्षेत्र में आज से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हो गया है। कार्रवाई के लिए SRP की 25 कंपनियां, 3000 से अधिक पुलिसकर्मी और 50 बुलडोजर तैनात किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
प्रशांत किशोर आज से शुरू करेंगे 'बिहार बदलाव यात्रा'
चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर आज से बिहार में 'बदलाव यात्रा' की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह यात्रा जनसंवाद, मुद्दों और विकल्प की राजनीति को लेकर की जा रही है।
MP पुलिस ने बनाई SIT, कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी मामले में जांच शुरू
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है। टीम जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगी।
वक्फ (संशोधन) एक्ट पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2013 को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने वाली है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि यह कानून धर्मनिरपेक्षता और संपत्ति के अधिकारों के खिलाफ है।
नीदरलैंड में जयशंकर ने भारतीय समुदाय से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नीदरलैंड दौरे के दौरान वहां बसे भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद किया। उन्होंने भारत की वैश्विक भूमिका और विदेश नीति के बारे में जानकारी साझा की।
महाराष्ट्र में छगन भुजबल को फिर मंत्री पद की शपथ
एनसीपी नेता छगन भुजबल आज एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार उन्हें सामाजिक न्याय या खाद्य आपूर्ति विभाग मिल सकता है।
गुरुग्राम: फर्नीचर गोदाम में भीषण आग
हरियाणा के गुरुग्राम में एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
दिल्ली नगर निगम में 2 जून को होंगे स्टैंडिंग कमेटी चुनाव
दिल्ली MCD की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव अब 2 जून 2025 को होंगे। ज़ोनल वार्ड कमेटी के लिए 27 मई तक नामांकन भरे जा सकते हैं, जबकि स्टैंडिंग कमेटी के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 28 मई तय की गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए