आज की शीर्ष 10 बड़ी खबरें एक नज़र में

JAGRAN DESK

1️⃣ आपातकाल की 50वीं बरसी: बीजेपी आज ‘संविधान हत्या दिवस’ के तौर पर मनाएगी
25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के तौर पर दर्ज है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी। इसके 50 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी आज इसे ‘संविधान हत्या दिवस’ के तौर पर मनाएगी और लोकतंत्र की रक्षा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराएगी।

2️⃣ अंडमान सागर में 4.2 तीव्रता का भूकंप
राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार देर रात 1:43 बजे अंडमान सागर में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, हालांकि प्रशासन सतर्क है।

3️⃣ 282 भारतीय नागरिकों की मशहद से सुरक्षित वापसी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट किया कि 25 जून को देर रात 12:01 बजे मशहद से विशेष उड़ान के जरिए 282 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित दिल्ली लाया गया। अब तक 2,858 भारतीय नागरिकों को ईरान से सुरक्षित लौटाया जा चुका है।

4️⃣ रूस का दावा: 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए
रूसी सेना ने घोषणा की है कि रातभर चले हवाई हमलों में 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए। रूस का कहना है कि यह हमला उसकी सीमा में घुसपैठ की साजिश का हिस्सा था, जिसे नाकाम कर दिया गया।

5️⃣ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चीन दौरा
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे के लिए आज चीन रवाना होंगे, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में हिस्सा लेंगे। यह दौरा सीमा मुद्दों और क्षेत्रीय सुरक्षा संवाद के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

6️⃣ नेतन्याहू का दावा: ईरान का परमाणु सपना चकनाचूर
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के परमाणु सपने पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। उन्होंने इसे इजरायल और उसके सहयोगियों की जीत करार दिया है और खामेनेई के खिलाफ कड़ा बयान दिया है।

7️⃣ शुभांशु शुक्ला का Axiom स्पेस मिशन आज होगा लॉन्च
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का Axiom स्पेस मिशन आज लॉन्च होने वाला है। इससे पहले तकनीकी और मौसम संबंधी दिक्कतों के चलते 6 बार लॉन्च में रुकावटें आई थीं। यह ऐतिहासिक उड़ान भारतीय स्पेस इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी।

8️⃣ जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठ नाकाम
राजौरी सेक्टर में भारतीय सेना ने एलओसी पार करने की पाकिस्तानी आतंकियों की साजिश को विफल किया। आतंकियों और भारतीय जवानों के बीच मुठभेड़ में सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए घुसपैठियों को ढेर कर दिया।

9️⃣ ईरान का दावा: रश्त में इजरायली ड्रोन मार गिराया
ईरान की वायु सेना का दावा है कि उसने रश्त शहर के ऊपर उड़ान भरने वाले एक इजरायली ड्रोन को मार गिराया है। यह कदम इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव और जंगविराम के बीच हुआ है।

🔟 इजरायल-ईरान युद्धविराम के बाद चीन को ईरान से तेल खरीदने की छूट
डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि इजरायल और ईरान में युद्धविराम के बाद चीन को ईरान से तेल खरीदने की छूट दी जाएगी। यह फैसला वैश्विक तेल बाजार और जियोपॉलिटिक्स में एक अहम मोड़ माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2025 By दैनिक जागरण

आज की शीर्ष 10 बड़ी खबरें एक नज़र में

JAGRAN DESK

1️⃣ आपातकाल की 50वीं बरसी: बीजेपी आज ‘संविधान हत्या दिवस’ के तौर पर मनाएगी
25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के तौर पर दर्ज है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी। इसके 50 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी आज इसे ‘संविधान हत्या दिवस’ के तौर पर मनाएगी और लोकतंत्र की रक्षा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराएगी।

2️⃣ अंडमान सागर में 4.2 तीव्रता का भूकंप
राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार देर रात 1:43 बजे अंडमान सागर में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, हालांकि प्रशासन सतर्क है।

3️⃣ 282 भारतीय नागरिकों की मशहद से सुरक्षित वापसी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट किया कि 25 जून को देर रात 12:01 बजे मशहद से विशेष उड़ान के जरिए 282 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित दिल्ली लाया गया। अब तक 2,858 भारतीय नागरिकों को ईरान से सुरक्षित लौटाया जा चुका है।

4️⃣ रूस का दावा: 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए
रूसी सेना ने घोषणा की है कि रातभर चले हवाई हमलों में 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए। रूस का कहना है कि यह हमला उसकी सीमा में घुसपैठ की साजिश का हिस्सा था, जिसे नाकाम कर दिया गया।

5️⃣ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चीन दौरा
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे के लिए आज चीन रवाना होंगे, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में हिस्सा लेंगे। यह दौरा सीमा मुद्दों और क्षेत्रीय सुरक्षा संवाद के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

6️⃣ नेतन्याहू का दावा: ईरान का परमाणु सपना चकनाचूर
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के परमाणु सपने पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। उन्होंने इसे इजरायल और उसके सहयोगियों की जीत करार दिया है और खामेनेई के खिलाफ कड़ा बयान दिया है।

7️⃣ शुभांशु शुक्ला का Axiom स्पेस मिशन आज होगा लॉन्च
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का Axiom स्पेस मिशन आज लॉन्च होने वाला है। इससे पहले तकनीकी और मौसम संबंधी दिक्कतों के चलते 6 बार लॉन्च में रुकावटें आई थीं। यह ऐतिहासिक उड़ान भारतीय स्पेस इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी।

8️⃣ जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठ नाकाम
राजौरी सेक्टर में भारतीय सेना ने एलओसी पार करने की पाकिस्तानी आतंकियों की साजिश को विफल किया। आतंकियों और भारतीय जवानों के बीच मुठभेड़ में सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए घुसपैठियों को ढेर कर दिया।

9️⃣ ईरान का दावा: रश्त में इजरायली ड्रोन मार गिराया
ईरान की वायु सेना का दावा है कि उसने रश्त शहर के ऊपर उड़ान भरने वाले एक इजरायली ड्रोन को मार गिराया है। यह कदम इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव और जंगविराम के बीच हुआ है।

🔟 इजरायल-ईरान युद्धविराम के बाद चीन को ईरान से तेल खरीदने की छूट
डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि इजरायल और ईरान में युद्धविराम के बाद चीन को ईरान से तेल खरीदने की छूट दी जाएगी। यह फैसला वैश्विक तेल बाजार और जियोपॉलिटिक्स में एक अहम मोड़ माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/todays-top-10-big-news-at-a-glance/article-25445

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.