- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- पहलगाम में आतंकियों का कायराना हमला: पर्यटकों को बनाया निशाना, एक की मौत, सात घायल
पहलगाम में आतंकियों का कायराना हमला: पर्यटकों को बनाया निशाना, एक की मौत, सात घायल
Jagran Desk
जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम में शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस हमले में एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
हमले के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने पहलगाम में बाहरी लोगों की एंट्री पर अस्थायी रोक लगा दी है। साथ ही पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घुड़सवारी के दौरान किया गया हमला
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पर्यटक इलाके में घुड़सवारी का आनंद ले रहे थे, तभी आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। यह हमला इतने अप्रत्याशित और घातक तरीके से किया गया कि पर्यटकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
लंबे समय बाद पर्यटकों पर सीधा हमला
यह पहला मौका है जब पिछले कई वर्षों के बाद आतंकियों ने सीधे पर्यटकों को निशाना बनाया है। अब तक आतंकी ज्यादातर सुरक्षाबलों या गैर-कश्मीरी मज़दूरों को निशाना बनाते आए हैं, लेकिन इस बार उन्होंने निहत्थे और निर्दोष सैलानियों को निशाना बना कर अपनी कायरता का परिचय दिया है।
गर्मी की छुट्टियों से पहले बड़ा झटका
गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत से पहले यह हमला कश्मीर की पर्यटन इंडस्ट्री पर एक बड़ा झटका माना जा रहा है। पहलगाम हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है, लेकिन अब इस हमले के बाद वहां का माहौल डर और असुरक्षा से भर गया है।
सुरक्षा व्यवस्था सख्त, पहलगाम सील
सूत्रों के अनुसार, हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों और पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और ड्रोन के माध्यम से निगरानी भी तेज़ कर दी गई है। दूसरे पर्यटकों को फिलहाल पहलगाम जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
भाजपा नेता रविंद्र रैना ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “यह हमला आतंकियों की कायरता का सबूत है। निहत्थे पर्यटकों पर हमला करके उन्होंने मानवता को शर्मसार किया है। सेना और पुलिस जल्द ही इन आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाएंगे।”
उन्होंने साफ किया कि आतंकियों के मददगारों को भी बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार और केंद्र की ओर से भी उच्च स्तरीय बैठकें की जा रही हैं ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए