ट्रम्प समर्थक चार्ली किर्क की यूनिवर्सिटी कार्यक्रम में गोली मारकर हत्या, अमेरिका में शोक की लहर

Jagran Desk

अमेरिका में राजनीतिक सक्रियता के लिए जाने जाने वाले चार्ली किर्क की हत्या की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है। यूटा राज्य की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चार्ली किर्क पर अचानक गोली चलाकर हमला किया गया।

 वह उस वक्त छात्रों को संबोधित कर रहे थे, तभी गोली उनकी गर्दन पर जा लगी और वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

घटना की चौंकाने वाली वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें साफ दिख रहा है कि चार्ली माइक थामकर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे और अचानक उनके गले पर गोली लगने से वे खून से लथपथ होकर गिर पड़े। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उपस्थित लोग इधर-उधर भागते नजर आए।

चार्ली किर्क अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कट्टर समर्थक और राइट विंग एक्टिविस्ट थे। वह 'टर्निंग पॉइंट यूएसए' (TPUSA) नामक संस्था के माध्यम से स्कूल-कॉलेज के छात्रों को राजनीति से अवगत कराने का कार्य करते थे। ट्रम्प ने अपने पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि चार्ली एक सच्चे देशभक्त थे और उनके सम्मान में पूरे अमेरिका में चार दिन तक आधा झंडा झुकाने का आदेश जारी किया गया।

घटना की जांच अभी भी जारी है, पर अभी तक हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है और उसके पीछे की मंशा भी साफ नहीं हो सकी है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि चार्ली से यह सवाल पूछा गया था कि कितने ट्रांसजेंडर शूटर पिछले कुछ वर्षों में सामूहिक गोलीबारी में शामिल रहे हैं। इसके जवाब के बाद गोली चली और चार्ली को निशाना बनाया गया।

डोनाल्ड ट्रम्प ने शोक संदेश में लिखा, "चार्ली किर्क ने अमेरिका के युवाओं को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश की। उनकी पत्नी एरिका और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे।"

अमेरिका में इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और इस वारदात की हर पहलू से जांच जारी है।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Sep 2025 By दैनिक जागरण

ट्रम्प समर्थक चार्ली किर्क की यूनिवर्सिटी कार्यक्रम में गोली मारकर हत्या, अमेरिका में शोक की लहर

Jagran Desk

 वह उस वक्त छात्रों को संबोधित कर रहे थे, तभी गोली उनकी गर्दन पर जा लगी और वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

घटना की चौंकाने वाली वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें साफ दिख रहा है कि चार्ली माइक थामकर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे और अचानक उनके गले पर गोली लगने से वे खून से लथपथ होकर गिर पड़े। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उपस्थित लोग इधर-उधर भागते नजर आए।

चार्ली किर्क अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कट्टर समर्थक और राइट विंग एक्टिविस्ट थे। वह 'टर्निंग पॉइंट यूएसए' (TPUSA) नामक संस्था के माध्यम से स्कूल-कॉलेज के छात्रों को राजनीति से अवगत कराने का कार्य करते थे। ट्रम्प ने अपने पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि चार्ली एक सच्चे देशभक्त थे और उनके सम्मान में पूरे अमेरिका में चार दिन तक आधा झंडा झुकाने का आदेश जारी किया गया।

घटना की जांच अभी भी जारी है, पर अभी तक हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है और उसके पीछे की मंशा भी साफ नहीं हो सकी है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि चार्ली से यह सवाल पूछा गया था कि कितने ट्रांसजेंडर शूटर पिछले कुछ वर्षों में सामूहिक गोलीबारी में शामिल रहे हैं। इसके जवाब के बाद गोली चली और चार्ली को निशाना बनाया गया।

डोनाल्ड ट्रम्प ने शोक संदेश में लिखा, "चार्ली किर्क ने अमेरिका के युवाओं को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश की। उनकी पत्नी एरिका और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे।"

अमेरिका में इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और इस वारदात की हर पहलू से जांच जारी है।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/trump-supporter-charlie-kirk-shot-and-killed-in-america-wave/article-32842

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.