- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप को पीएम मोदी का जवाब, रिश्तों में आई नरमी?
टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप को पीएम मोदी का जवाब, रिश्तों में आई नरमी?
Jagran Desk
भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में टैरिफ को लेकर तनाव की स्थिति बनी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर शुल्क लगाने के बाद कड़ा रुख दिखाया था।
हालांकि अब उनका लहजा बदल गया है और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ‘दोस्त’ बताते हुए भारत-अमेरिका संबंधों की सराहना की है।
पीएम मोदी ने ट्रंप की इन सकारात्मक टिप्पणियों का स्वागत किया और जवाब में कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति की भावनाओं की गहराई से कद्र करते हैं और उन्हें पूरी तरह समर्थन देते हैं।
मोदी का ट्वीट
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा—
“हम राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे रिश्तों के सकारात्मक आकलन की तहे दिल से सराहना करते हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच अत्यंत सकारात्मक और दूरदर्शी वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।”
ट्रंप का रुख क्यों बदला?
ट्रंप ने हाल ही में व्हाइट हाउस में कहा था—
“मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा। वह शानदार प्रधानमंत्री हैं। हालांकि फिलहाल उनके कुछ फैसले मुझे पसंद नहीं आ रहे, लेकिन भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंध हैं। कभी-कभी ऐसे पल आ जाते हैं।”
इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की रूस और चीन के नेताओं के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया गया है।
SCO समिट का असर
विश्लेषकों का मानना है कि चीन में हुई SCO समिट के बाद से ट्रंप के तेवर में बदलाव दिख रहा है। कभी वे भारत को खोने का डर जताते हैं, तो कभी तल्खी भी दिखाते हैं। वहीं भारत ने टैरिफ विवाद पर सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी और रूस से तेल खरीद जारी रखी। ऐसे में ट्रंप को भारत के साथ रिश्तों में दरार की आशंका सता रही है।
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।
👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –
🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब : https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक—
आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए