कर्नाटक: मंदिर मेले के लिए ले जाए जा रहे रथ गिरने से दो श्रद्धालुओं की मौत,दो घायल

JAGRAN DESK

कर्नाटक के अनेकल में मंदिर मेले के लिए ले जाए जा रहे रथ गिरने की दुखद घटना हुई. इसमें कई लोग हताहत हुए.

अनेकल तालुक में प्रतिष्ठित हुस्कुर मद्दुरम्मा मेले के दो रथ शनिवार शाम अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गए. पुलिस ने बताया कि इस घटना दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतकों में तमिलनाडु के होसुर निवासी रोहित (26) और बेंगलुरु के केंगेरी निवासी ज्योति (14) शामिल हैं. लक्कासांद्रा निवासी राकेश और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. दूसरी घटना डोड्डानगरमंगला गांव में हुई. मेले में लाया जा रहा रथ चिक्कनगरमंगला के पास गिर गया. इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई.

पहली घटना मंदिर के पास रायसांद्रा गांव में हुई. इस घटना में रथ लोगों पर गिर गया. पुलिस ने बताया कि इस घटना में श्रद्धालु इस रथ के नीचे फंस गए और ऑटो चालक रोहित और लड़की ज्योति की मौत हो गई. लोगों का यह भी कहना है कि तेज बारिश और हवा के कारण रथ गिर गए. पिछले साल (2024) भी रायसांद्रा गांव का रथ गिरा था लेकिन तब कोई हताहत नहीं हुआ था. घटना के संबंध में हेब्बुगोडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

रथ की ऊंचाई को लेकर होड़

इस मेले की एक और खास बात यह है कि किस गांव का रथ कितना ऊंचा है. इस बार खास बात यह है कि गट्टाहल्ली के ग्रामीणों ने करोड़ों की लागत से नया रथ बनवाया. यह यहां प्रतिष्ठा का भी विषय है.

इसलिए मेले का उत्साह बढ़ता जा रहा है क्योंकि रथ बनाने वाले ग्रामीण हर साल इस रथयात्रा को एक प्रतियोगिता के रूप में देखते हैं. इस साल कुल छह रथों ने भाग लिया. मद्दुराम्मा मंदिर का अपना इतिहास है. इस बार हुस्कुर मेले में डोड्डानगमंगला, रायसंद्रा, लक्ष्मीनारायणपुरा, गट्टाहल्ली, कोडाथी और संजीवनगर से रथ आए.

चूंकि यह एक भव्य मेला है जो लगातार चार से पांच दिनों तक आयोजित होता है, इसलिए आस-पास के इलाकों से ग्रामीण यहां एकत्रित होते हैं. हुस्कुरु मेले में दर्शन के लिए आंध्र और तमिलनाडु से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए केएसआरटीसी, बीएमटीसी बसों की व्यवस्था की गई. मेला अनेकल उप-विभागीय पुलिस की निगरानी में आयोजित किया गया है. सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है. साथ ही पुलिस जेबकतरों और मोबाइल चोरों की गतिविधियों पर नजर रख रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Mar 2025 By दैनिक जागरण

कर्नाटक: मंदिर मेले के लिए ले जाए जा रहे रथ गिरने से दो श्रद्धालुओं की मौत,दो घायल

JAGRAN DESK

अनेकल तालुक में प्रतिष्ठित हुस्कुर मद्दुरम्मा मेले के दो रथ शनिवार शाम अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गए. पुलिस ने बताया कि इस घटना दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतकों में तमिलनाडु के होसुर निवासी रोहित (26) और बेंगलुरु के केंगेरी निवासी ज्योति (14) शामिल हैं. लक्कासांद्रा निवासी राकेश और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. दूसरी घटना डोड्डानगरमंगला गांव में हुई. मेले में लाया जा रहा रथ चिक्कनगरमंगला के पास गिर गया. इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई.

पहली घटना मंदिर के पास रायसांद्रा गांव में हुई. इस घटना में रथ लोगों पर गिर गया. पुलिस ने बताया कि इस घटना में श्रद्धालु इस रथ के नीचे फंस गए और ऑटो चालक रोहित और लड़की ज्योति की मौत हो गई. लोगों का यह भी कहना है कि तेज बारिश और हवा के कारण रथ गिर गए. पिछले साल (2024) भी रायसांद्रा गांव का रथ गिरा था लेकिन तब कोई हताहत नहीं हुआ था. घटना के संबंध में हेब्बुगोडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

रथ की ऊंचाई को लेकर होड़

इस मेले की एक और खास बात यह है कि किस गांव का रथ कितना ऊंचा है. इस बार खास बात यह है कि गट्टाहल्ली के ग्रामीणों ने करोड़ों की लागत से नया रथ बनवाया. यह यहां प्रतिष्ठा का भी विषय है.

इसलिए मेले का उत्साह बढ़ता जा रहा है क्योंकि रथ बनाने वाले ग्रामीण हर साल इस रथयात्रा को एक प्रतियोगिता के रूप में देखते हैं. इस साल कुल छह रथों ने भाग लिया. मद्दुराम्मा मंदिर का अपना इतिहास है. इस बार हुस्कुर मेले में डोड्डानगमंगला, रायसंद्रा, लक्ष्मीनारायणपुरा, गट्टाहल्ली, कोडाथी और संजीवनगर से रथ आए.

चूंकि यह एक भव्य मेला है जो लगातार चार से पांच दिनों तक आयोजित होता है, इसलिए आस-पास के इलाकों से ग्रामीण यहां एकत्रित होते हैं. हुस्कुरु मेले में दर्शन के लिए आंध्र और तमिलनाडु से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए केएसआरटीसी, बीएमटीसी बसों की व्यवस्था की गई. मेला अनेकल उप-विभागीय पुलिस की निगरानी में आयोजित किया गया है. सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है. साथ ही पुलिस जेबकतरों और मोबाइल चोरों की गतिविधियों पर नजर रख रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/two-devotees-killed-and-injured-due-to-a-chariot-being/article-15048

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.