बदायूं में बड़ा हादसा: आतिशबाज़ी विस्फोट से दो मंजिला मकान जमींदोज, दो की मौत, दो मासूम बच्चियां घायल

JAGRAN DESK

घटना से दहशत में आए ग्रामीण, पुलिस व प्रशासन ने मौके पर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उसावां थाना क्षेत्र स्थित नगरिया चिकन गांव शुक्रवार शाम को एक भयावह हादसे का गवाह बना, जब एक दो मंजिला मकान में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि मकान में आतिशबाज़ी बनाई जा रही थी, जिसमें आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ और पूरा मकान देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया।

घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पास ही खेल रहीं दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से झुलस गईं। मृतकों की पहचान उमेश चंद्र उर्फ राहुल (40 वर्ष) और मनोज (35 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों उस वक्त मकान की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे, जब विस्फोट हुआ। वहीं, घायल बच्चियों सलोनी (5 वर्ष) और किरन (6 वर्ष) को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उमेश चंद्र अपने घर में अवैध रूप से आतिशबाज़ी तैयार करता था। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे, जब वह आतिशबाज़ी बना रहा था, तभी अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और जोरदार धमाका हो गया, जिससे मकान पूरी तरह धराशायी हो गया।

धमाके की गूंज से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचित किया। कुछ ही देर में डीएम निधि श्रीवास्तव और एसएसपी बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य का निरीक्षण किया। जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और मलबे में फंसे शवों को बाहर निकाला गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आतिशबाज़ी बनाने का काम किस हद तक अवैध था और क्या इसके पीछे कोई और लोग भी शामिल थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Apr 2025 By दैनिक जागरण

बदायूं में बड़ा हादसा: आतिशबाज़ी विस्फोट से दो मंजिला मकान जमींदोज, दो की मौत, दो मासूम बच्चियां घायल

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उसावां थाना क्षेत्र स्थित नगरिया चिकन गांव शुक्रवार शाम को एक भयावह हादसे का गवाह बना, जब एक दो मंजिला मकान में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि मकान में आतिशबाज़ी बनाई जा रही थी, जिसमें आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ और पूरा मकान देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया।

घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पास ही खेल रहीं दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से झुलस गईं। मृतकों की पहचान उमेश चंद्र उर्फ राहुल (40 वर्ष) और मनोज (35 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों उस वक्त मकान की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे, जब विस्फोट हुआ। वहीं, घायल बच्चियों सलोनी (5 वर्ष) और किरन (6 वर्ष) को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उमेश चंद्र अपने घर में अवैध रूप से आतिशबाज़ी तैयार करता था। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे, जब वह आतिशबाज़ी बना रहा था, तभी अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और जोरदार धमाका हो गया, जिससे मकान पूरी तरह धराशायी हो गया।

धमाके की गूंज से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचित किया। कुछ ही देर में डीएम निधि श्रीवास्तव और एसएसपी बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य का निरीक्षण किया। जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और मलबे में फंसे शवों को बाहर निकाला गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आतिशबाज़ी बनाने का काम किस हद तक अवैध था और क्या इसके पीछे कोई और लोग भी शामिल थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/two-storey-house-zamindoz-two-killed-two-innocent-girls-injured/article-17579

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.