X पर साइबर अटैक के पीछे यूक्रेन! एलन मस्क ने कहा- वहां के IP एड्रेस का हुआ इस्तेमाल

JAGRAN DESK

एलन मस्क ने X डाउन होने पर रिएक्शन देते हुए इसे साइबर अटैक बताया था. उन्होंने कहा कि इस बार बड़े पैमाने पर एक्स को निशाना बनाया गया. ये किसी खतरनाक ग्रुप का काम है या कोई देश इसमें शामिल है.

अमेरिका के DOGE विभाग के प्रमुख एलन मस्क ने दावा किया कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर यूक्रेन से साइबर अटैक हुआ, जिसकी वजह से पूरी दुनिया में X का सर्वर डाउन हुआ. एक्स का सर्वर सोमवार (10 मार्च 2025) को कई बार डाउन हुआ. बीच-बीच में सर्वर ठीक भी हुआ, लेकिन फिर क्रैश हो गया.

फॉक्स न्यूज से बात करते हुए एलन मस्क ने कहा, 'हमें ठीक से नहीं पता है कि क्या हुआ था, लेकिन एक्स सिस्टम को डाउन करने के लिए यूक्रेन क्षेत्र के आईपी एड्रेस का इस्तेमाल कर साइबर अटैक किया गया था.' जब उनसे X के स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब ये पूरी तरह ठीक है.

मस्क ने जताई थी किसी देश के शामिल होने की आशंका

इससे पहले X पोस्ट पर भी एलन मस्क ने साइबर अटैक में किसी खतरनाक ग्रुप या किसी देश का हाथ होने का आशंका जताई थी. उन्होंने लिखा, 'एक्स पर साइबर अटैक हुआ है. रोजाना एक्स पर साइबर अटैक किए जा रहे हैं, लेकिन इस बार बड़े पैमाने पर एक्स को निशाना बनाया गया. ये किसी खतरनाक ग्रुप का काम है या कोई देश भी इसमें शामिल है. इसकी जांच की जा रही है.'

स्टारलिंक को लेकर दी थी जेलेंस्की को धमकी

एलन मस्क ने साइबर अटैक को लेकर ये दावा तब किया है कि जब उन्होंने हाल ही में स्टारलिंक को लेकर कहा था कि इसके बिना यूक्रेन की फ्रंटलाइन ध्वस्त हो जाएगी. हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि वो इसे बंद नहीं करेंगे. इसके अलावा व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहस करने को लेकर भी एलन मस्क ने यूक्रेनी राष्ट्रपति पर हमला किया था.

जेलेंस्की को तानाशाह बता चुके हैं एलन मस्क

रूस युद्ध को लेकर कई बार एलन मस्क यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की आलोचना कर चुके हैं. मस्क यूक्रेनी राष्ट्रपति को तानाशाह बताते हुए कहा था कि उन्हें पता है कि वो बुरी तरह चुनाव हारेंगे, इसलिए उन्होंने चुनाव रद्द कर दिया. वास्तव में यूक्रेन के लोग जेलेंस्की से घृणा करते हैं. उन्होंने जेलेंस्की पर बिना सबूत के यूक्रेनी सैनिकों की लाशों से पैसे कमाने वाली एक बड़ी भ्रष्टाचार मशीन चलाने का आरोप लगाया. मस्क ने वोग मैग्जीन की 2022 की कवरफोटो शेयर करते हुए कहा था, 'उन्होंने यह तब किया जब बच्चे युद्ध के मोर्चे पर खाइयों में मर रहे थे.' इस फोटो में जेलेंस्की अपनी पत्नी का हाथ थामे हुए थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

X पर साइबर अटैक के पीछे यूक्रेन! एलन मस्क ने कहा- वहां के IP एड्रेस का हुआ इस्तेमाल

JAGRAN DESK

अमेरिका के DOGE विभाग के प्रमुख एलन मस्क ने दावा किया कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर यूक्रेन से साइबर अटैक हुआ, जिसकी वजह से पूरी दुनिया में X का सर्वर डाउन हुआ. एक्स का सर्वर सोमवार (10 मार्च 2025) को कई बार डाउन हुआ. बीच-बीच में सर्वर ठीक भी हुआ, लेकिन फिर क्रैश हो गया.

फॉक्स न्यूज से बात करते हुए एलन मस्क ने कहा, 'हमें ठीक से नहीं पता है कि क्या हुआ था, लेकिन एक्स सिस्टम को डाउन करने के लिए यूक्रेन क्षेत्र के आईपी एड्रेस का इस्तेमाल कर साइबर अटैक किया गया था.' जब उनसे X के स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब ये पूरी तरह ठीक है.

मस्क ने जताई थी किसी देश के शामिल होने की आशंका

इससे पहले X पोस्ट पर भी एलन मस्क ने साइबर अटैक में किसी खतरनाक ग्रुप या किसी देश का हाथ होने का आशंका जताई थी. उन्होंने लिखा, 'एक्स पर साइबर अटैक हुआ है. रोजाना एक्स पर साइबर अटैक किए जा रहे हैं, लेकिन इस बार बड़े पैमाने पर एक्स को निशाना बनाया गया. ये किसी खतरनाक ग्रुप का काम है या कोई देश भी इसमें शामिल है. इसकी जांच की जा रही है.'

स्टारलिंक को लेकर दी थी जेलेंस्की को धमकी

एलन मस्क ने साइबर अटैक को लेकर ये दावा तब किया है कि जब उन्होंने हाल ही में स्टारलिंक को लेकर कहा था कि इसके बिना यूक्रेन की फ्रंटलाइन ध्वस्त हो जाएगी. हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि वो इसे बंद नहीं करेंगे. इसके अलावा व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहस करने को लेकर भी एलन मस्क ने यूक्रेनी राष्ट्रपति पर हमला किया था.

जेलेंस्की को तानाशाह बता चुके हैं एलन मस्क

रूस युद्ध को लेकर कई बार एलन मस्क यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की आलोचना कर चुके हैं. मस्क यूक्रेनी राष्ट्रपति को तानाशाह बताते हुए कहा था कि उन्हें पता है कि वो बुरी तरह चुनाव हारेंगे, इसलिए उन्होंने चुनाव रद्द कर दिया. वास्तव में यूक्रेन के लोग जेलेंस्की से घृणा करते हैं. उन्होंने जेलेंस्की पर बिना सबूत के यूक्रेनी सैनिकों की लाशों से पैसे कमाने वाली एक बड़ी भ्रष्टाचार मशीन चलाने का आरोप लगाया. मस्क ने वोग मैग्जीन की 2022 की कवरफोटो शेयर करते हुए कहा था, 'उन्होंने यह तब किया जब बच्चे युद्ध के मोर्चे पर खाइयों में मर रहे थे.' इस फोटो में जेलेंस्की अपनी पत्नी का हाथ थामे हुए थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/ukraine-alan-musk-said-behind-the-cyber-attack-on-x/article-13488

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.