UP: 10वीं की मैथ की परीक्षा देने आई थी नाबालिग छात्रा, सपा नेता ने स्कूल के कमरे में कर दिया रेप, आरोपी अरेस्ट

JAGRAN DESK

पीड़ित छात्रा के चाचा ने पुलिस में तहरीर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सपा नेता के खिलाफ पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया है।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी समाजवादी पार्टी का नेता है, जिसका नाम जनार्दन यादव है। 10वीं की परीक्षा देने आई एक छात्रा के साथ स्कूल के प्रबंधक एवं समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन यादव ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पॉक्सो के तहत के केस दर्ज

पुलिस अधीक्षक (SP) ओमवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि इस सिलसिले में छात्रा के चाचा की तहरीर पर रविवार को आरोपी जनार्दन यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

1 मार्च को गणित का पेपर देने स्कूल गई थी छात्रा

पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्र भीमपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय में 10वीं कक्षा की परीक्षा देने आई हुई थी। पीड़िता के चाचा द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, एक मार्च को गणित की परीक्षा के दिन छात्रा को स्कूल का प्रबंधक जनार्दन यादव मदद करने के बहाने स्कूल के एक कमरे में ले गया। वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। 

आरोपी सपा नेता ने छात्रा को दी धमकी

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रबंधक यादव ने छात्रा को घटना की जानकारी न देने की हिदायत देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के चाचा के मुताबिक, घटना के बाद से उनकी भतीजी डरी सहमी रहने लगी थी, पूछने पर उसने रोते हुए इस घटना की पूरी जानकारी दी। 

आरोपी सपा नेता हुआ गिरफ्तार

एसपी ने कहा कि पुलिस ने सोमवार को छात्रा को चिकित्सा जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक आशीष मिश्रा को मौके पर भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी जनार्दन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 

समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है आरोपी

पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव आनंद यादव ने बताया कि जनार्दन यादव समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

UP: 10वीं की मैथ की परीक्षा देने आई थी नाबालिग छात्रा, सपा नेता ने स्कूल के कमरे में कर दिया रेप, आरोपी अरेस्ट

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी समाजवादी पार्टी का नेता है, जिसका नाम जनार्दन यादव है। 10वीं की परीक्षा देने आई एक छात्रा के साथ स्कूल के प्रबंधक एवं समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन यादव ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पॉक्सो के तहत के केस दर्ज

पुलिस अधीक्षक (SP) ओमवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि इस सिलसिले में छात्रा के चाचा की तहरीर पर रविवार को आरोपी जनार्दन यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

1 मार्च को गणित का पेपर देने स्कूल गई थी छात्रा

पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्र भीमपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय में 10वीं कक्षा की परीक्षा देने आई हुई थी। पीड़िता के चाचा द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, एक मार्च को गणित की परीक्षा के दिन छात्रा को स्कूल का प्रबंधक जनार्दन यादव मदद करने के बहाने स्कूल के एक कमरे में ले गया। वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। 

आरोपी सपा नेता ने छात्रा को दी धमकी

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रबंधक यादव ने छात्रा को घटना की जानकारी न देने की हिदायत देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के चाचा के मुताबिक, घटना के बाद से उनकी भतीजी डरी सहमी रहने लगी थी, पूछने पर उसने रोते हुए इस घटना की पूरी जानकारी दी। 

आरोपी सपा नेता हुआ गिरफ्तार

एसपी ने कहा कि पुलिस ने सोमवार को छात्रा को चिकित्सा जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक आशीष मिश्रा को मौके पर भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी जनार्दन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 

समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है आरोपी

पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव आनंद यादव ने बताया कि जनार्दन यादव समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/up-10th-maths-math-came-to-take-the-exam-of/article-14341

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.