यूपी: पति विदेश में रहता था तो बॉयफ्रेंड से प्रेग्नेंट हो गई महिला, अबॉर्शन के दौरान हो गई मौत, डॉक्टर और प्रेमी गिरफ्तार

JAGRAN DESK

विवाहित महिला का प्रेम प्रसंग शादी के पहले से ही इरफान से था। वह 2 अप्रैल को प्रेमी के साथ गर्भपात कराने लालगंज इलाके के एक नर्सिंग होम पहुंची थी।

यूपी के प्रतापगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त होने के बाद जो जानकारी सामने आई है, उसे जानकर सभी के होश उड़ गए हैं। दरअसल प्रतापगढ़ में 2 दिन पहले गेंहू के खेत में महिला का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त हो चुकी है और महिला की मौत के बारे में भी चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

क्या है पूरा मामला?

लालगंज बस स्टॉप के पीछे गेंहू के खेत में 2 अप्रैल को अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त होने के बाद SP ने शनिवार को पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अंतू इलाके की रहने वाली विवाहिता का पति पिछले चार वर्षों से विदेश में रहता है। 

विवाहिता का प्रेम प्रसंग शादी के पहले से ही एक शख्स से था। 4 महीने पहले विवाहिता गर्भवती हुई तो वह अपने ससुराल से 2 अप्रैल को प्रेमी के साथ गर्भपात कराने लालगंज इलाके के एक नर्सिंग होम पहुंच गई। 

गर्भपात के दौरान अधिक रक्त स्राव होने की वजह से जब उसकी मौत हुई तो डॉक्टर के साथ उसके प्रेमी ने शव को बस स्टॉप के पीछे गेंहू के खेत मे फेंका और फरार हो गया। देर शाम जब महिला का शव मिला तो 3 अप्रैल को पुलसिया जांच में विवाहिता की शिनाख्त हुई। 

इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के प्रेमी और डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंचकर उसे भी सील कर दिया है। नर्सिंग होम के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल जारी है। 

एसपी ने बताया कि मृतका के ससुरालवालों ने उसके गायब होने के बाद अंतू थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। बता दें कि इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। (इनपुट: प्रतापगढ़ से बृजेश मिश्र)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Apr 2025 By दैनिक जागरण

यूपी: पति विदेश में रहता था तो बॉयफ्रेंड से प्रेग्नेंट हो गई महिला, अबॉर्शन के दौरान हो गई मौत, डॉक्टर और प्रेमी गिरफ्तार

JAGRAN DESK

यूपी के प्रतापगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त होने के बाद जो जानकारी सामने आई है, उसे जानकर सभी के होश उड़ गए हैं। दरअसल प्रतापगढ़ में 2 दिन पहले गेंहू के खेत में महिला का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त हो चुकी है और महिला की मौत के बारे में भी चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

क्या है पूरा मामला?

लालगंज बस स्टॉप के पीछे गेंहू के खेत में 2 अप्रैल को अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त होने के बाद SP ने शनिवार को पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अंतू इलाके की रहने वाली विवाहिता का पति पिछले चार वर्षों से विदेश में रहता है। 

विवाहिता का प्रेम प्रसंग शादी के पहले से ही एक शख्स से था। 4 महीने पहले विवाहिता गर्भवती हुई तो वह अपने ससुराल से 2 अप्रैल को प्रेमी के साथ गर्भपात कराने लालगंज इलाके के एक नर्सिंग होम पहुंच गई। 

गर्भपात के दौरान अधिक रक्त स्राव होने की वजह से जब उसकी मौत हुई तो डॉक्टर के साथ उसके प्रेमी ने शव को बस स्टॉप के पीछे गेंहू के खेत मे फेंका और फरार हो गया। देर शाम जब महिला का शव मिला तो 3 अप्रैल को पुलसिया जांच में विवाहिता की शिनाख्त हुई। 

इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के प्रेमी और डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंचकर उसे भी सील कर दिया है। नर्सिंग होम के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल जारी है। 

एसपी ने बताया कि मृतका के ससुरालवालों ने उसके गायब होने के बाद अंतू थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। बता दें कि इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। (इनपुट: प्रतापगढ़ से बृजेश मिश्र)

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/up-husband-lived-abroad-and-became-pregnant-with-boyfriend-doctor/article-16842

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.