- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- यूपीआईटीएस-2025: सीएम योगी बोले- वैश्विक मंच पर दम दिखाएगा यूपी
यूपीआईटीएस-2025: सीएम योगी बोले- वैश्विक मंच पर दम दिखाएगा यूपी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2025) की तैयारियों की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं, सुरक्षा और प्रतिभागियों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश की समृद्ध परंपरा, हुनर और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का अवसर होगा। यह न केवल वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया अभियान को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रदेश के उद्यमियों और युवाओं को नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

सभी जिलों की सक्रिय भागीदारी
सीएम योगी ने निर्देश दिया कि आयोजन में प्रदेश के हर जिले की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) के तहत प्रत्येक जिले के उत्पादों के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि हस्तशिल्प, खाद्य और उद्योग से जुड़े उत्पाद वैश्विक खरीदारों तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रदर्शनी नहीं बल्कि यूपी की विविधता, सांस्कृतिक विरासत और व्यावसायिक कौशल को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का मंच होगा।
युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आयोजन की ब्रांडिंग शैक्षणिक संस्थानों में व्यापक स्तर पर की जाए। कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पोस्टर, डिजिटल डिस्प्ले और इवेंट जानकारी के माध्यम से छात्रों को जोड़ा जाए। सीएम ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय समेत प्रदेशभर के संस्थानों के छात्रों को इस आयोजन से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं को प्रत्यक्ष अनुभव और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराएगा।

खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा
सीएम योगी ने कहा कि आयोजन में फैशन शो भी होगा, जिसमें खादी, हैंडीक्राफ्ट और ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पाद पेश किए जाएंगे। इससे न केवल पारंपरिक कारीगरी को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय कारीगरों और युवा डिजाइनर्स को भी वैश्विक बाजार तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
आगंतुकों और विदेशी मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर आने वाले वृद्धजनों और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए शटल सेवा चलाई जाए। साथ ही विदेशी बायर्स और मेहमानों की सुरक्षा, आवास और परिवहन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या असुरक्षा की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने ई-कार्ट से पूरे परिसर का दौरा कर सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
<span class="t-red">यूपीआईटीएस-2025:</span> सीएम योगी बोले- वैश्विक मंच पर दम दिखाएगा यूपी