पटना एयरपोर्ट पर हंगामा: बिना लगेज पहुंचीं एयर इंडिया की दो फ्लाइटें, यात्रियों का फूटा गुस्सा

Jagran Desk

शनिवार को एयर इंडिया की दो फ्लाइटें — एक बेंगलुरु से और दूसरी चेन्नई से — पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का सामान लाए बिना ही उतरीं। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों का जमकर हंगामा हुआ। फ्लाइट IX2936 और XI1634 के यात्रियों को जब अपना सामान बेल्ट पर नहीं मिला, तो वे नाराज हो गए और एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ से बहस करने लगे।

वजन और रनवे का दिया गया हवाला

एयर इंडिया ने सफाई देते हुए कहा कि पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा है और बारिश के कारण विमान पर वजन ज्यादा हो गया था। इसी वजह से चेक-इन बैगेज फ्लाइट में नहीं लाया जा सका। यात्रियों को भरोसा दिलाया गया कि सभी बैग्स को अगली उड़ानों से भेजकर घर तक पहुंचाया जाएगा।

बिना जानकारी के किया गया सामान लोड नहीं

यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें सामान न लाने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। बेंगलुरु से आए विवेक शर्मा ने बताया, “हमारी फ्लाइट 8:30 बजे लैंड हुई, लेकिन जब बैगेज लेने गए तो खाली बेल्ट देखकर हैरान रह गए।” एयरलाइन की ओर से सिर्फ एक रिसीट दी गई और कहा गया कि सामान घर पर भेजा जाएगा।

कनेक्टिंग फ्लाइट वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

चेन्नई से आए एक अन्य यात्री शिवाजी ने बताया कि उन्होंने पुणे के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी थी। वे बोले, “मैंने एक्स्ट्रा लगेज के लिए 3500 रुपए दिए थे, लेकिन अब मेरा बैग ही नहीं है। हमें बताया गया कि बैग बेल्ट-3 पर आएगा लेकिन कुछ भी नहीं आया।”

सीआईएसएफ और ग्राउंड स्टाफ ने कराया शांत

घटना के बाद हालात बिगड़ने लगे, जिस पर CISF जवानों और एयरलाइंस स्टाफ ने यात्रियों को शांत किया। कई यात्री बैग न मिलने से नाराज होकर घर लौट गए, तो कुछ लोग एयरपोर्ट पर ही इंतजार करते नजर आए।

फ्लाइट में लगेज को लेकर क्या हैं नियम

एविएशन नियमों के अनुसार, प्रत्येक यात्री को सीमित वजन का ही सामान ले जाने की अनुमति होती है। हैंड बैग आमतौर पर 7 से 10 किलो तक और चेक-इन बैग 15 से 30 किलो तक स्वीकार किए जाते हैं। अतिरिक्त वजन पर शुल्क भी लिया जाता है, लेकिन बैग न लाने का फैसला सुरक्षा और टेक्निकल कारणों से लिया गया हो तो यात्रियों को पूर्व जानकारी देना आवश्यक होता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पटना एयरपोर्ट पर हंगामा: बिना लगेज पहुंचीं एयर इंडिया की दो फ्लाइटें, यात्रियों का फूटा गुस्सा

Jagran Desk

वजन और रनवे का दिया गया हवाला

एयर इंडिया ने सफाई देते हुए कहा कि पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा है और बारिश के कारण विमान पर वजन ज्यादा हो गया था। इसी वजह से चेक-इन बैगेज फ्लाइट में नहीं लाया जा सका। यात्रियों को भरोसा दिलाया गया कि सभी बैग्स को अगली उड़ानों से भेजकर घर तक पहुंचाया जाएगा।

बिना जानकारी के किया गया सामान लोड नहीं

यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें सामान न लाने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। बेंगलुरु से आए विवेक शर्मा ने बताया, “हमारी फ्लाइट 8:30 बजे लैंड हुई, लेकिन जब बैगेज लेने गए तो खाली बेल्ट देखकर हैरान रह गए।” एयरलाइन की ओर से सिर्फ एक रिसीट दी गई और कहा गया कि सामान घर पर भेजा जाएगा।

कनेक्टिंग फ्लाइट वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

चेन्नई से आए एक अन्य यात्री शिवाजी ने बताया कि उन्होंने पुणे के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी थी। वे बोले, “मैंने एक्स्ट्रा लगेज के लिए 3500 रुपए दिए थे, लेकिन अब मेरा बैग ही नहीं है। हमें बताया गया कि बैग बेल्ट-3 पर आएगा लेकिन कुछ भी नहीं आया।”

सीआईएसएफ और ग्राउंड स्टाफ ने कराया शांत

घटना के बाद हालात बिगड़ने लगे, जिस पर CISF जवानों और एयरलाइंस स्टाफ ने यात्रियों को शांत किया। कई यात्री बैग न मिलने से नाराज होकर घर लौट गए, तो कुछ लोग एयरपोर्ट पर ही इंतजार करते नजर आए।

फ्लाइट में लगेज को लेकर क्या हैं नियम

एविएशन नियमों के अनुसार, प्रत्येक यात्री को सीमित वजन का ही सामान ले जाने की अनुमति होती है। हैंड बैग आमतौर पर 7 से 10 किलो तक और चेक-इन बैग 15 से 30 किलो तक स्वीकार किए जाते हैं। अतिरिक्त वजन पर शुल्क भी लिया जाता है, लेकिन बैग न लाने का फैसला सुरक्षा और टेक्निकल कारणों से लिया गया हो तो यात्रियों को पूर्व जानकारी देना आवश्यक होता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/uproar-at-patna-airport-air-indias-two-flights-of-passengers/article-25054

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.