इंग्लैंड जाएंगे वैभव सूर्यवंशी, BCCI ने इंडिया U-19 टीम का किया ऐलान – इन 16 खिलाड़ियों पर लगी मुहर

Sports Desk

IPL में मचाई धूम, अब इंग्लैंड में करेंगे फतेह का दावा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंडर-19 टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी जगह दी गई है, जिन्होंने हाल ही में IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरे पर भारतीय युवा ब्रिगेड 5 वनडे, 2 मल्टी डे और एक वॉर्मअप मैच खेलेगी।

वैभव सूर्यवंशी की IPL से लेकर इंग्लैंड तक की उड़ान

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरीं। IPL के खत्म होते ही अब वो इंडिया अंडर-19 के कैंप से जुड़ने को तैयार हैं। एक वायरल वीडियो में वैभव को राहुल द्रविड़ से अपनी भविष्य की योजनाएं साझा करते हुए देखा गया, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड दौरे को लेकर उत्साह दिखाया।

टीम की कमान आयुष म्हात्रे के हाथों

इंडिया अंडर-19 टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है, जो खुद IPL में कमाल कर चुके हैं। टीम के उपकप्तान होंगे अभिज्ञान कुंडू, जो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल

  • 24 जून: 50 ओवर का वॉर्मअप मैच

  • 27 जून - 7 जुलाई: 5 मैचों की वनडे सीरीज़

  • 12-15 जुलाई: पहला मल्टी डे मैच

  • 20-23 जुलाई: दूसरा मल्टी डे मैच

यह दौरा 23 जुलाई तक चलेगा, जिसमें भारतीय युवा टीम इंग्लैंड के मजबूत चुनौती को जवाब देगी।

टीम इंडिया U-19 के 16 खिलाड़ी

  1. आयुष म्हात्रे (कप्तान)

  2. वैभव सूर्यवंशी

  3. विहान मल्होत्रा

  4. एम. चवडा

  5. राहुल कुमार

  6. अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान, विकेटकीपर)

  7. हरवंश सिंह (विकेटकीपर)

  8. आरएस अंबरीश

  9. कनिष्क चौहान

  10. खिलान पटेल

  11. हेनिल पटेल

  12. युद्धजीत गुहा

  13. प्रणव राघवेंद्र

  14. मोहम्मद इनान

  15. आदित्य राणा

  16. अनमोलजीत सिंह

क्या उम्मीदें हैं वैभव से?

वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी से इंग्लैंड में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही है। IPL में उनके आत्मविश्वास और आक्रामक रवैये ने उन्हें खास पहचान दिलाई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो U-19 लेवल पर भी उसी अंदाज़ में छाप छोड़ पाते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2025 By दैनिक जागरण

इंग्लैंड जाएंगे वैभव सूर्यवंशी, BCCI ने इंडिया U-19 टीम का किया ऐलान – इन 16 खिलाड़ियों पर लगी मुहर

Sports Desk

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंडर-19 टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी जगह दी गई है, जिन्होंने हाल ही में IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरे पर भारतीय युवा ब्रिगेड 5 वनडे, 2 मल्टी डे और एक वॉर्मअप मैच खेलेगी।

वैभव सूर्यवंशी की IPL से लेकर इंग्लैंड तक की उड़ान

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरीं। IPL के खत्म होते ही अब वो इंडिया अंडर-19 के कैंप से जुड़ने को तैयार हैं। एक वायरल वीडियो में वैभव को राहुल द्रविड़ से अपनी भविष्य की योजनाएं साझा करते हुए देखा गया, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड दौरे को लेकर उत्साह दिखाया।

टीम की कमान आयुष म्हात्रे के हाथों

इंडिया अंडर-19 टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है, जो खुद IPL में कमाल कर चुके हैं। टीम के उपकप्तान होंगे अभिज्ञान कुंडू, जो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल

  • 24 जून: 50 ओवर का वॉर्मअप मैच

  • 27 जून - 7 जुलाई: 5 मैचों की वनडे सीरीज़

  • 12-15 जुलाई: पहला मल्टी डे मैच

  • 20-23 जुलाई: दूसरा मल्टी डे मैच

यह दौरा 23 जुलाई तक चलेगा, जिसमें भारतीय युवा टीम इंग्लैंड के मजबूत चुनौती को जवाब देगी।

टीम इंडिया U-19 के 16 खिलाड़ी

  1. आयुष म्हात्रे (कप्तान)

  2. वैभव सूर्यवंशी

  3. विहान मल्होत्रा

  4. एम. चवडा

  5. राहुल कुमार

  6. अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान, विकेटकीपर)

  7. हरवंश सिंह (विकेटकीपर)

  8. आरएस अंबरीश

  9. कनिष्क चौहान

  10. खिलान पटेल

  11. हेनिल पटेल

  12. युद्धजीत गुहा

  13. प्रणव राघवेंद्र

  14. मोहम्मद इनान

  15. आदित्य राणा

  16. अनमोलजीत सिंह

क्या उम्मीदें हैं वैभव से?

वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी से इंग्लैंड में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही है। IPL में उनके आत्मविश्वास और आक्रामक रवैये ने उन्हें खास पहचान दिलाई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो U-19 लेवल पर भी उसी अंदाज़ में छाप छोड़ पाते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/vaibhav-suryavanshi-bcci-announces-india-u-19-team-these-16-players-approved/article-21806

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.