वैष्णो देवी हादसा: लैंडस्लाइड में 31 श्रद्धालुओं की मौत, कई अब भी लापता; बारिश से बिगड़े हालात, यात्रा स्थगित

Jagran Desk

जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम में मंगलवार को हुए भूस्खलन ने तबाही मचा दी। अर्धकुमारी मंदिर के पास पुराने ट्रैक पर दोपहर करीब 3 बजे भारी पत्थर और मलबा अचानक गिरने से 31 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।

 हादसे में 23 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि कई श्रद्धालु अभी तक लापता बताए जा रहे हैं।

हादसा इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ, जहां तीर्थयात्रियों की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है। चश्मदीदों के अनुसार, “अचानक पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। कुछ ही पलों में सबकुछ बर्बाद हो गया। लोग संभल ही नहीं पाए।”

प्रशासन की सख्ती और यात्रा स्थगित

लगातार हो रही भारी बारिश के चलते इलाके में हालात और बिगड़ गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल वैष्णो देवी यात्रा रोक दी है। जम्मू में पिछले 24 घंटे के भीतर 250 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घरों और खेतों में पानी भर गया है।

रेल सेवाओं पर असर

भारी बारिश और हादसे की वजह से नॉर्दर्न रेलवे ने जम्मू-कटरा के बीच चलने वाली 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 27 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। हालांकि, कटरा-श्रीनगर के बीच रेल सेवाएं फिलहाल जारी हैं।

श्रद्धालुओं की आपबीती

हादसे से बचे एक श्रद्धालु ने बताया, “मैं परिवार के साथ जा रहा था। पत्नी और बच्चे आगे निकल गए थे। अचानक जोरदार धमाका हुआ और चट्टान गिर गई। अब मेरे बच्चों का कोई पता नहीं है।”
एक अन्य महिला श्रद्धालु ने कहा, “मैं और मेरे पति तो बच गए, लेकिन मेरे तीनों बच्चे मलबे में दब गए। सब कुछ पलक झपकते ही खत्म हो गया।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Aug 2025 By दैनिक जागरण

वैष्णो देवी हादसा: लैंडस्लाइड में 31 श्रद्धालुओं की मौत, कई अब भी लापता; बारिश से बिगड़े हालात, यात्रा स्थगित

Jagran Desk

 हादसे में 23 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि कई श्रद्धालु अभी तक लापता बताए जा रहे हैं।

हादसा इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ, जहां तीर्थयात्रियों की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है। चश्मदीदों के अनुसार, “अचानक पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। कुछ ही पलों में सबकुछ बर्बाद हो गया। लोग संभल ही नहीं पाए।”

प्रशासन की सख्ती और यात्रा स्थगित

लगातार हो रही भारी बारिश के चलते इलाके में हालात और बिगड़ गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल वैष्णो देवी यात्रा रोक दी है। जम्मू में पिछले 24 घंटे के भीतर 250 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घरों और खेतों में पानी भर गया है।

रेल सेवाओं पर असर

भारी बारिश और हादसे की वजह से नॉर्दर्न रेलवे ने जम्मू-कटरा के बीच चलने वाली 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 27 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। हालांकि, कटरा-श्रीनगर के बीच रेल सेवाएं फिलहाल जारी हैं।

श्रद्धालुओं की आपबीती

हादसे से बचे एक श्रद्धालु ने बताया, “मैं परिवार के साथ जा रहा था। पत्नी और बच्चे आगे निकल गए थे। अचानक जोरदार धमाका हुआ और चट्टान गिर गई। अब मेरे बच्चों का कोई पता नहीं है।”
एक अन्य महिला श्रद्धालु ने कहा, “मैं और मेरे पति तो बच गए, लेकिन मेरे तीनों बच्चे मलबे में दब गए। सब कुछ पलक झपकते ही खत्म हो गया।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/vaishno-devi-accident-landslide-killed-31-pilgrims-many-still-postponed/article-31697

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.