शादी का झांसा देकर 5 साल तक रखा रिश्ते में: पीड़िता का दावा

Sports

गाजियाबाद। IPL चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल एक गंभीर विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र की एक युवती ने यश दयाल पर शादी का वादा कर शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने शिकायत IGRS ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई है।

हालांकि लिखित FIR दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही यश दयाल का बयान भी दर्ज किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवती ने सोशल मीडिया पर क्रिकेटर के साथ तस्वीरें, चैट रिकॉर्ड्स और कॉल्स के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। साथ ही, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मदद की अपील की है।

युवती का दावा है कि वह पिछले 5 वर्षों से यश दयाल के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन उन्हें धोखा मिला। उसने यह भी आरोप लगाया कि यश अन्य लड़कियों के साथ भी संबंध में थे। युवती ने खुद को सामाजिक और आर्थिक रूप से असहाय बताया है और महिला हेल्पलाइन से संपर्क करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने पुष्टि की कि IGRS पर शिकायत प्राप्त हुई है, और दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

क्रिकेटिंग करियर में पहले भी रहे हैं विवादों में

यह पहली बार नहीं है जब यश दयाल विवादों में घिरे हैं। दो साल पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कथित रूप से एक विवादित स्टोरी पोस्ट की थी, जिसके बाद आलोचनाएं हुई थीं। यश ने सफाई देते हुए कहा था कि वह स्टोरी उन्होंने पोस्ट नहीं की थी।

यश दयाल IPL में अब तक दो टीमों—गुजरात टाइटंस और आरसीबी—के लिए खेल चुके हैं और दोनों के साथ खिताब जीत चुके हैं। वे 2023 में रिंकू सिंह द्वारा एक ओवर में 5 छक्के खाने के कारण चर्चा में आए थे। हाल ही में उन्होंने RCB के लिए 13 विकेट चटकाए और 9.72 की इकोनॉमी से बॉलिंग की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शादी का झांसा देकर 5 साल तक रखा रिश्ते में: पीड़िता का दावा

Sports

हालांकि लिखित FIR दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही यश दयाल का बयान भी दर्ज किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवती ने सोशल मीडिया पर क्रिकेटर के साथ तस्वीरें, चैट रिकॉर्ड्स और कॉल्स के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। साथ ही, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मदद की अपील की है।

युवती का दावा है कि वह पिछले 5 वर्षों से यश दयाल के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन उन्हें धोखा मिला। उसने यह भी आरोप लगाया कि यश अन्य लड़कियों के साथ भी संबंध में थे। युवती ने खुद को सामाजिक और आर्थिक रूप से असहाय बताया है और महिला हेल्पलाइन से संपर्क करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने पुष्टि की कि IGRS पर शिकायत प्राप्त हुई है, और दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

क्रिकेटिंग करियर में पहले भी रहे हैं विवादों में

यह पहली बार नहीं है जब यश दयाल विवादों में घिरे हैं। दो साल पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कथित रूप से एक विवादित स्टोरी पोस्ट की थी, जिसके बाद आलोचनाएं हुई थीं। यश ने सफाई देते हुए कहा था कि वह स्टोरी उन्होंने पोस्ट नहीं की थी।

यश दयाल IPL में अब तक दो टीमों—गुजरात टाइटंस और आरसीबी—के लिए खेल चुके हैं और दोनों के साथ खिताब जीत चुके हैं। वे 2023 में रिंकू सिंह द्वारा एक ओवर में 5 छक्के खाने के कारण चर्चा में आए थे। हाल ही में उन्होंने RCB के लिए 13 विकेट चटकाए और 9.72 की इकोनॉमी से बॉलिंग की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/victim-claimed-in-a-relationship-for-5-years-by-pretending/article-25857

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.