Video : मॉरीशस पहुंचने के बाद PM मोदी ने भोजपुरी में कही ये बात, बिहार की परंपरा से किया गया स्वागत

JAGRAN DESK

पीएम मोदी का मॉरीशस में भव्य स्वागत किया गया। यहां पारंपरिक बिहारी गीत गवई के साथ उनका स्वागत किया गया। इसका वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने भोजपुरी में पोस्ट किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह मॉरीशस पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय समुदाय की महिलाओं ने ‘गीत गवई’ नामक पारंपरिक बिहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से उनका सम्मान किया। बता दें कि ‘गीत गवई’ एक पारंपरिक भोजपुरी संगीत समूह है, जो भारत के भोजपुरी क्षेत्र की महिलाओं द्वारा मॉरीशस में लाई गई समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। वहीं पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए भोजपुरी में पोस्ट किया है।

पीएम मोदी ने भोजपुरी में किया पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएम मोदी ने भोजपुरी में पोस्ट करते हुए लिखा, "मॉरीशस में यादगार स्वागत भइल। सबसे खास रहल गहिरा सांस्कृतिक जुड़ाव, जवन गीत - गवई के प्रदर्शन में देखे के मिलल। ई सराहनीय बा कि महान भोजपुरी भाषा मॉरीशस के संस्कृति में आजुओ फलत-फूलत बा और मॉरीशस के संस्कृति में अबहियो जीवंत बा।" इसके साथ ही उन्होंने मॉरीशस में उनके भव्य स्वागत का वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में पारंपरिक बिहारी संस्कृति 'गीत ग वई' से उनका स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। पीएम मोदी को भी पारंपरिक गीत का आनंद लेते हुए देखा गया। 

गीत गंवई का है विशेष महत्व

‘गीत गवई’ के सांस्कृतिक महत्व को मान्यता देते हुए, इसे दिसंबर 2016 में यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया था। गायकों के अनुसार, ’गीत गवई’ का जीवन में विशेषकर विवाह में गहरा महत्व है, जहां इसकी शुरुआत देवताओं के आह्वान से होती है। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को मॉरीशस पहुंचे और सर शिवसागर रामगुलाम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मॉरीशस में उनके समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

मॉरीशस के होटल में पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। होटल में मौजूद लोगों ने उनका स्वागत 'भारत माता की जय' के नारे के साथ किया और भारतीय तिरंगा झंडा लहराया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ मॉरीशस पहुंच गया हूं। मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम का आभारी हूं, जिन्होंने हवाई अड्डे पर मेरा विशेष स्वागत किया। यह यात्रा एक मूल्यवान मित्र से मिलने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते तलाशने का एक शानदार अवसर है।” 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

Video : मॉरीशस पहुंचने के बाद PM मोदी ने भोजपुरी में कही ये बात, बिहार की परंपरा से किया गया स्वागत

JAGRAN DESK

पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह मॉरीशस पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय समुदाय की महिलाओं ने ‘गीत गवई’ नामक पारंपरिक बिहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से उनका सम्मान किया। बता दें कि ‘गीत गवई’ एक पारंपरिक भोजपुरी संगीत समूह है, जो भारत के भोजपुरी क्षेत्र की महिलाओं द्वारा मॉरीशस में लाई गई समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। वहीं पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए भोजपुरी में पोस्ट किया है।

पीएम मोदी ने भोजपुरी में किया पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएम मोदी ने भोजपुरी में पोस्ट करते हुए लिखा, "मॉरीशस में यादगार स्वागत भइल। सबसे खास रहल गहिरा सांस्कृतिक जुड़ाव, जवन गीत - गवई के प्रदर्शन में देखे के मिलल। ई सराहनीय बा कि महान भोजपुरी भाषा मॉरीशस के संस्कृति में आजुओ फलत-फूलत बा और मॉरीशस के संस्कृति में अबहियो जीवंत बा।" इसके साथ ही उन्होंने मॉरीशस में उनके भव्य स्वागत का वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में पारंपरिक बिहारी संस्कृति 'गीत ग वई' से उनका स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। पीएम मोदी को भी पारंपरिक गीत का आनंद लेते हुए देखा गया। 

गीत गंवई का है विशेष महत्व

‘गीत गवई’ के सांस्कृतिक महत्व को मान्यता देते हुए, इसे दिसंबर 2016 में यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया था। गायकों के अनुसार, ’गीत गवई’ का जीवन में विशेषकर विवाह में गहरा महत्व है, जहां इसकी शुरुआत देवताओं के आह्वान से होती है। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को मॉरीशस पहुंचे और सर शिवसागर रामगुलाम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मॉरीशस में उनके समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

मॉरीशस के होटल में पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। होटल में मौजूद लोगों ने उनका स्वागत 'भारत माता की जय' के नारे के साथ किया और भारतीय तिरंगा झंडा लहराया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ मॉरीशस पहुंच गया हूं। मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम का आभारी हूं, जिन्होंने हवाई अड्डे पर मेरा विशेष स्वागत किया। यह यात्रा एक मूल्यवान मित्र से मिलने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते तलाशने का एक शानदार अवसर है।” 

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/video-after-reaching-mauritius-pm-modi-welcomed-this-thing-in/article-13550

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.