VIDEO: यूपी के फतेहपुर में किसान नेता, पुत्र और भाई की गोली मारकर हत्या, ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सरेआम अपराधियों ने एक किसान नेता, उनके पुत्र और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देखें वीडियो...

यूपी के फतेहपुर के अखरी गांव में मामूली विवाद में हुई कहा सुनी के बाद एक किसान नेता सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ट्रिपल मर्डर की इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।मंगलवार की सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। सरेआम अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर और बाइक के साइड नहीं देने पर विवाद शुरू हुआ था और विवाद इतना बढ़ा कि तीन लोगों की जान चली गई।

देखें वीडियो

जानकारी के मुताबिक किसान नेता पप्पू सिंह की माताजी रामदुलारी सिंह वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और रोड जाम करते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग उठाई है। मौके पर एसपी सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सूचना पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित जिले भर से किसान पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ और हंगामे को देखकर एसपी ने कई थानों की पुलिस और पीएसी बल को बुलाया गया है।

मौके पर मौजूद भीड़ की मांग है कि फरार हत्यारोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा तभी शव को उठाने देंगे। पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह और उनके खास  लोगों द्वारा घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Apr 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO: यूपी के फतेहपुर में किसान नेता, पुत्र और भाई की गोली मारकर हत्या, ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी

JAGRAN DESK

यूपी के फतेहपुर के अखरी गांव में मामूली विवाद में हुई कहा सुनी के बाद एक किसान नेता सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ट्रिपल मर्डर की इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।मंगलवार की सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। सरेआम अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर और बाइक के साइड नहीं देने पर विवाद शुरू हुआ था और विवाद इतना बढ़ा कि तीन लोगों की जान चली गई।

देखें वीडियो

जानकारी के मुताबिक किसान नेता पप्पू सिंह की माताजी रामदुलारी सिंह वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और रोड जाम करते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग उठाई है। मौके पर एसपी सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सूचना पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित जिले भर से किसान पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ और हंगामे को देखकर एसपी ने कई थानों की पुलिस और पीएसी बल को बुलाया गया है।

मौके पर मौजूद भीड़ की मांग है कि फरार हत्यारोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा तभी शव को उठाने देंगे। पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह और उनके खास  लोगों द्वारा घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/video-in-fatehpur-up-farmer-leader-son-and-brother-shot/article-17180

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.