VIDEO:इजरायल ने किया बेरूत और दक्षिणी लेबनान पर बड़ा हमला, हिजबुल्लाह आंतकियों के हेडक्वॉर्टर को उड़ाया

JAGRAN DESK

इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह आतंकियों के हेडक्वार्टर को एक हवाई हमले में नष्ट करने का दावा किया है। इजरायल की सेना ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है।

इजरायल-हिजबुल्ला के बीच नवंबर में हुए युद्ध विराम के बाद इजरायल ने फिर से लेबनान की राजधानी बेरूत पर बड़ा हमला कर दिया है। बेरूत में बड़ा धमाका सुना गया और उस क्षेत्र से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया, जहां इजरायल की सेना ने हमला किया। वहीं इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह आतंकियों के हेडक्वॉर्टर को एक हवाई हमले में उड़ा दिया है। इसमें कई आतंकियों के भी मारे जाने की आशंका है।

हिजबुल्लाह के सैन्य मुख्यालय पर ये हमला इजरायल ने हाल के घंटों में किया है, जिसमें इजरायली वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह आतंकवादी संगठन के मुख्यालय, उसके सैन्य बुनियादी ढांचे, लांचरों और आतंकवादियों को नष्ट कर दिया है। 

हमास के साथ संघर्ष विराम टूटने के बाद फिर जंग ने लिया भयानक रूप

हमास के साथ इजरायल का संघर्ष विराम टूटने के बाद पहले आईडीएफ ने गाजा पर भयानक हमला शुरू किया। इसके विरोध में हिजबुल्लाह ने इजरायल पर फिर से रॉकेट दागना शुरू कर दिया। इसके बाद इजरायल की सेना लेबनान में हिजबुल्लाह के अहम ठिकानों को निशाना बना रही है। आईडीएफ ने कहा कि वह इजरायल राज्य के नागरिकों के लिए किसी भी खतरे को दूर करने के लिए इन आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Mar 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO:इजरायल ने किया बेरूत और दक्षिणी लेबनान पर बड़ा हमला, हिजबुल्लाह आंतकियों के हेडक्वॉर्टर को उड़ाया

JAGRAN DESK

इजरायल-हिजबुल्ला के बीच नवंबर में हुए युद्ध विराम के बाद इजरायल ने फिर से लेबनान की राजधानी बेरूत पर बड़ा हमला कर दिया है। बेरूत में बड़ा धमाका सुना गया और उस क्षेत्र से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया, जहां इजरायल की सेना ने हमला किया। वहीं इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह आतंकियों के हेडक्वॉर्टर को एक हवाई हमले में उड़ा दिया है। इसमें कई आतंकियों के भी मारे जाने की आशंका है।

हिजबुल्लाह के सैन्य मुख्यालय पर ये हमला इजरायल ने हाल के घंटों में किया है, जिसमें इजरायली वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह आतंकवादी संगठन के मुख्यालय, उसके सैन्य बुनियादी ढांचे, लांचरों और आतंकवादियों को नष्ट कर दिया है। 

हमास के साथ संघर्ष विराम टूटने के बाद फिर जंग ने लिया भयानक रूप

हमास के साथ इजरायल का संघर्ष विराम टूटने के बाद पहले आईडीएफ ने गाजा पर भयानक हमला शुरू किया। इसके विरोध में हिजबुल्लाह ने इजरायल पर फिर से रॉकेट दागना शुरू कर दिया। इसके बाद इजरायल की सेना लेबनान में हिजबुल्लाह के अहम ठिकानों को निशाना बना रही है। आईडीएफ ने कहा कि वह इजरायल राज्य के नागरिकों के लिए किसी भी खतरे को दूर करने के लिए इन आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/video-israel-carried-out-a-big-attack-on-berut-and/article-15821

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.