VIDEO: नेतन्याहू गए अमेरिका, इजरायल की बमबारी से गाजा में 32 लोगों की मौत, हमास ने भी दागे रॉकेट

JAGRAN DESK

इजरायली पीएम नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करने गए हैं। इस बीच इजरायल ने गाजा में ताबड़तोड़ हमले किए जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई। अब हमास ने भी जवाब दिया है-देखें वीडियो....

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आज मुलाकात हो सकती है। ट्रंप के तीसरे कार्यकाल में नेतन्याहू की व्हाइट हाउस में यह दूसरी बैठक होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह युद्ध और इजराइल पर लगाए गए नए 17 प्रतिशत शुल्क पर ट्रंप से चर्चा करेंगे। नेतन्याहू की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब इजरायल ने हमास आतंकवादी समूह पर दबाव बनाने के लिए गाजा में एक नए सुरक्षा गलियारे में सैनिकों को तैनात किया है। नेतन्याहू के रक्षा मंत्री ने कहा है कि इजरायल बड़े क्षेत्रों पर कब्जा करेगा और उन्हें अपने सुरक्षा क्षेत्रों में शामिल करेगा।

इजरायल और हमास के बीच फिर छिड़ा युद्ध

इस बीच, इजरायल ने गाजा पट्टी में ताबड़तोड़ हमले किए जिसमें कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक दर्जन से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। बता दें कि इजरायल ने पिछले महीने हमास के साथ अपना युद्धविराम समाप्त कर दिया था और आतंकवादी समूह हमास पर नए समझौते को स्वीकार करने और शेष बंधकों की रिहाई के लिए दबाव बनाने के लिए क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। इजरायल के हमले का हमास ने भी जवाब दिया है और उसने भी इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं।

देखें वीडियो

उधर, हमास ने रविवार को इजरायल के दक्षिणी शहरों में रॉकेट दागे हैं, जिनमें से ज्यादातर रॉकेट इजरायली रक्षा सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया है। हमास ने दावा किया कि ये हमला उन्होंने गाजा में इजरायली सुरक्षाबलों द्वारा किए जा रहे नरसंहारों के जवाब में किया है। इजरायली चैनल 12 ने दक्षिणी शहर अश्कलोन में सीधे हमले की जानकारी दी है, जिसमें कम से कम 12 लोगों के मामूली रूप से घायल बताए गए हैं।

इजरायल ने खत्म किया था सीजफायर

इजराइल ने सीजफायर खत्म कर दिया था और फिर से हमास पर हवाई और जमीनी हमले शुरू कर दिए थे। रविवार की रात को किए गए ताजा इजराइली हमलों में दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक तम्बू और एक घर पर हुए हमले में पांच पुरुष, पांच महिलाएं और पांच बच्चे मारे गए। मारे गए लोगों में एक महिला पत्रकार भी शामिल है, जिसकी मां अमल कास्कीन ने कहा, ‘‘मेरी बेटी निर्दोष थी। उसका इसमें कोई हाथ नहीं था, वह पत्रकारिता से प्यार करती थी और उसे बहुत पसंद करती थी।’’

वहीं, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर में इजराइली गोलाबारी में कम से कम चार लोग मारे गए। उधर, मध्य गाजा के दीर अल-बला में अल-अक्सा शहीद अस्पताल में एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के शव लाये गये। सोशल मीडिया पर प्रसारित फुटेज में लोगों को हमास के ख़िलाफ़ मार्च करते और नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO: नेतन्याहू गए अमेरिका, इजरायल की बमबारी से गाजा में 32 लोगों की मौत, हमास ने भी दागे रॉकेट

JAGRAN DESK

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आज मुलाकात हो सकती है। ट्रंप के तीसरे कार्यकाल में नेतन्याहू की व्हाइट हाउस में यह दूसरी बैठक होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह युद्ध और इजराइल पर लगाए गए नए 17 प्रतिशत शुल्क पर ट्रंप से चर्चा करेंगे। नेतन्याहू की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब इजरायल ने हमास आतंकवादी समूह पर दबाव बनाने के लिए गाजा में एक नए सुरक्षा गलियारे में सैनिकों को तैनात किया है। नेतन्याहू के रक्षा मंत्री ने कहा है कि इजरायल बड़े क्षेत्रों पर कब्जा करेगा और उन्हें अपने सुरक्षा क्षेत्रों में शामिल करेगा।

इजरायल और हमास के बीच फिर छिड़ा युद्ध

इस बीच, इजरायल ने गाजा पट्टी में ताबड़तोड़ हमले किए जिसमें कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक दर्जन से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। बता दें कि इजरायल ने पिछले महीने हमास के साथ अपना युद्धविराम समाप्त कर दिया था और आतंकवादी समूह हमास पर नए समझौते को स्वीकार करने और शेष बंधकों की रिहाई के लिए दबाव बनाने के लिए क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। इजरायल के हमले का हमास ने भी जवाब दिया है और उसने भी इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं।

देखें वीडियो

उधर, हमास ने रविवार को इजरायल के दक्षिणी शहरों में रॉकेट दागे हैं, जिनमें से ज्यादातर रॉकेट इजरायली रक्षा सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया है। हमास ने दावा किया कि ये हमला उन्होंने गाजा में इजरायली सुरक्षाबलों द्वारा किए जा रहे नरसंहारों के जवाब में किया है। इजरायली चैनल 12 ने दक्षिणी शहर अश्कलोन में सीधे हमले की जानकारी दी है, जिसमें कम से कम 12 लोगों के मामूली रूप से घायल बताए गए हैं।

इजरायल ने खत्म किया था सीजफायर

इजराइल ने सीजफायर खत्म कर दिया था और फिर से हमास पर हवाई और जमीनी हमले शुरू कर दिए थे। रविवार की रात को किए गए ताजा इजराइली हमलों में दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक तम्बू और एक घर पर हुए हमले में पांच पुरुष, पांच महिलाएं और पांच बच्चे मारे गए। मारे गए लोगों में एक महिला पत्रकार भी शामिल है, जिसकी मां अमल कास्कीन ने कहा, ‘‘मेरी बेटी निर्दोष थी। उसका इसमें कोई हाथ नहीं था, वह पत्रकारिता से प्यार करती थी और उसे बहुत पसंद करती थी।’’

वहीं, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर में इजराइली गोलाबारी में कम से कम चार लोग मारे गए। उधर, मध्य गाजा के दीर अल-बला में अल-अक्सा शहीद अस्पताल में एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के शव लाये गये। सोशल मीडिया पर प्रसारित फुटेज में लोगों को हमास के ख़िलाफ़ मार्च करते और नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/video-netanyahu-went-to-america-hamas-also-fired-rockets-in/article-17009

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.