ऑपरेशन सिंदूर के बाद सतर्क भारत: अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द, इंटरनेशनल बॉर्डर पर हाई अलर्ट

JAGRAN DESK

'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही इंटरनेशनल बॉर्डर और संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पूरे देश में सुरक्षा बलों को चौकन्ना रहने के आदेश दिए गए हैं।

गृह मंत्रालय के उच्च स्तरीय सूत्रों के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह ने अर्धसैनिक बलों के महानिदेशकों (DGs) को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे सीमा क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। साथ ही देशभर में मॉक ड्रिल और सुरक्षा समीक्षा की तैयारियाँ भी तेज़ कर दी गई हैं।

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर भारत का सटीक वार

भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात करीब 1:28 बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। लाहौर में आतंकी हाफिज सईद और बहावलपुर में मसूद अजहर के शिविरों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया गया। इसके अलावा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद, कोटली, बाघ और धामोल जैसे अड्डों पर भी सर्जिकल स्ट्राइक की गई।

सूत्रों के अनुसार, इन हमलों में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों के लगभग 30 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। ऑपरेशन की निगरानी स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। पीएम मोदी पूरी रात ऑपरेशन पर नजर बनाए रहे, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल लगातार उन्हें पल-पल की जानकारी देते रहे।

उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट

इस सर्जिकल कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश में भी सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने पूरे राज्य में रेड अलर्ट घोषित किया है। उन्होंने सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को चौकसी बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर गश्त तेज करने के निर्देश दिए हैं।

पाकिस्तान में मचा हड़कंप

भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में भी हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रात में इमरजेंसी बैठक बुलाई और भारत की स्ट्राइक को स्वीकार करते हुए कहा कि पाकिस्तान इसका जवाब देगा। हालांकि पाकिस्तान सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सतर्क भारत: अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द, इंटरनेशनल बॉर्डर पर हाई अलर्ट

JAGRAN DESK

गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही इंटरनेशनल बॉर्डर और संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पूरे देश में सुरक्षा बलों को चौकन्ना रहने के आदेश दिए गए हैं।

गृह मंत्रालय के उच्च स्तरीय सूत्रों के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह ने अर्धसैनिक बलों के महानिदेशकों (DGs) को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे सीमा क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। साथ ही देशभर में मॉक ड्रिल और सुरक्षा समीक्षा की तैयारियाँ भी तेज़ कर दी गई हैं।

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर भारत का सटीक वार

भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात करीब 1:28 बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। लाहौर में आतंकी हाफिज सईद और बहावलपुर में मसूद अजहर के शिविरों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया गया। इसके अलावा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद, कोटली, बाघ और धामोल जैसे अड्डों पर भी सर्जिकल स्ट्राइक की गई।

सूत्रों के अनुसार, इन हमलों में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों के लगभग 30 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। ऑपरेशन की निगरानी स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। पीएम मोदी पूरी रात ऑपरेशन पर नजर बनाए रहे, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल लगातार उन्हें पल-पल की जानकारी देते रहे।

उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट

इस सर्जिकल कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश में भी सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने पूरे राज्य में रेड अलर्ट घोषित किया है। उन्होंने सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को चौकसी बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर गश्त तेज करने के निर्देश दिए हैं।

पाकिस्तान में मचा हड़कंप

भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में भी हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रात में इमरजेंसी बैठक बुलाई और भारत की स्ट्राइक को स्वीकार करते हुए कहा कि पाकिस्तान इसका जवाब देगा। हालांकि पाकिस्तान सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/vigilant-india-after-operation-sindoor-canceled-the-holidays-of-paramilitary/article-19974

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.