वक्फ कानून के विरोध में फिर भड़की हिंसा: मुर्शिदाबाद में बमबाजी, आगजनी और पथराव; कई पुलिसकर्मी घायल

JAGRAN DESK

वक्फ अधिनियम के खिलाफ विरोध की आग एक बार फिर मुर्शिदाबाद में भड़क उठी। शुक्रवार को सुती इलाके में हालात उस वक्त बिगड़ गए जब प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बसों को आग के हवाले कर दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग 12 को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया।

पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागे जाने के बावजूद स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं और दर्जनों पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं।

BSF की तैनाती, लेकिन तनाव बरकरार

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शमशेरगंज इलाके में बीएसएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। वहीं, सुती में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है, लेकिन इसके बावजूद विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे।

राष्ट्रीय राजमार्ग और ट्रेनों पर भी असर

प्रदर्शनकारियों ने साजुर चौराहे पर एक सरकारी बस में आग लगा दी और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 को जाम कर दिया। इसके चलते न सिर्फ सड़क यातायात प्रभावित हुआ बल्कि रेलवे सेवा भी ठप हो गई। कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रोकना पड़ा, जिससे यात्री घंटों फंसे रहे।

बमबाजी और पुलिस पर पथराव

पुलिस द्वारा जब प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की गई तो भीड़ ने कथित रूप से बम फेंके और पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। प्रशासन हालात को काबू में लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

राजनीतिक घमासान तेज

बीजेपी विधायक गौरीशंकर घोष ने पहले ही चेतावनी दी थी कि वक्फ कानून को लेकर स्थिति विस्फोटक हो सकती है। अब जब हालात बेकाबू हो गए हैं, तो प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही हैं। राज्य एक बार फिर हिंसा की चपेट में है।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह हिंसा या तो सरकार की जानकारी में हो रही है या फिर उसके मौन समर्थन से।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Apr 2025 By दैनिक जागरण

वक्फ कानून के विरोध में फिर भड़की हिंसा: मुर्शिदाबाद में बमबाजी, आगजनी और पथराव; कई पुलिसकर्मी घायल

JAGRAN DESK

पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागे जाने के बावजूद स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं और दर्जनों पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं।

BSF की तैनाती, लेकिन तनाव बरकरार

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शमशेरगंज इलाके में बीएसएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। वहीं, सुती में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है, लेकिन इसके बावजूद विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे।

राष्ट्रीय राजमार्ग और ट्रेनों पर भी असर

प्रदर्शनकारियों ने साजुर चौराहे पर एक सरकारी बस में आग लगा दी और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 को जाम कर दिया। इसके चलते न सिर्फ सड़क यातायात प्रभावित हुआ बल्कि रेलवे सेवा भी ठप हो गई। कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रोकना पड़ा, जिससे यात्री घंटों फंसे रहे।

बमबाजी और पुलिस पर पथराव

पुलिस द्वारा जब प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की गई तो भीड़ ने कथित रूप से बम फेंके और पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। प्रशासन हालात को काबू में लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

राजनीतिक घमासान तेज

बीजेपी विधायक गौरीशंकर घोष ने पहले ही चेतावनी दी थी कि वक्फ कानून को लेकर स्थिति विस्फोटक हो सकती है। अब जब हालात बेकाबू हो गए हैं, तो प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही हैं। राज्य एक बार फिर हिंसा की चपेट में है।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह हिंसा या तो सरकार की जानकारी में हो रही है या फिर उसके मौन समर्थन से।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/violence-erupted-again-in-protest-against-waqf-law-many-policemen/article-17538

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.