समुद्र ने जब सुनीता के लिए फैलाई अपनी बाहें, देखें वो आखिरी पल का लैंडिंग VIDEO

JAGRAN DESK

सुनीता विलियम्स की वापसी के लिए फ्लोरिडा के समुद्र में रेस्क्यू टीम पहले से तैयार थी। मौसम को भी लैंडिंग के अनुकूल बताया गया था। समुद्र ने मानों सुनीता विलियम्स और उनके साथी यात्रियों के स्वागत में अपनी बाहें फैला दी हैं। इससे उनकी सुरक्षित और सफल लैंडिंग संभव हो सकी।

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सफल और सुरक्षित लैंडिंग कराने के लिए मानों समुद्र भी इंतजार कर रहा था। समुद्र की सतह पर पहुंचने से पहले ड्रैगन कैप्सूल के चारों पैराशूट हवा में खुल गए। इसके बाद समुद्र की सतह पर शानदार लैंडिंग हुई। उफान मारती समुद्र की लहरों ने भी सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत किया। समुद्र की सतह पर सफल लैंडिंग होते ही रेस्क्यू टीमें कैप्सूल के पास पहुंच गईं। धीरे-धीरे बोट के जरिये कैप्सूल को लिफ्ट करके जहाज तक लाया गया।

जहाज पर लिफ्ट होने के बाद कैप्सूल के गेट को खोला गया और फिर कैमरे ने जब उसके अंदर झांका तो सुनीता विलियम्स समेत चारों अंतरिक्ष यात्री उसके अंदर मुस्कुराते दिखे। सभी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। फिर एक-एक करके सभी अंतरिक्ष यात्रियों को स्ट्रेचर के जरिये बाहर निकाला गया। फिर उन्हें व्हील चेयर पर बैठाकर मेडिकल जांच को ले जाया गया। सबसे पहले अलेक्जेंडर गोर्बुनोव व निक हेग को बाहर निकाला गया। इसके बाद बुच विल्मोर और आखिर में सुनीता विलियम्स को कैप्सूल से बाहर लाया गया। 

सामान्य होने में लगेगा वक्त

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 9 महीने से अधिक समय तक अंतरिक्ष में गुजारा है। वह वहां जीरो गुरुत्वाकर्षण में रहे हैं। ऐसे में उनकी हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर हो गई हैं। उन्हें धरती के वातावरण के अनुकूल होने और अपनी शारीरिक क्षमता (इम्यूनिटी) को वापस पाने में नासा के अनुसार 45 दिनों तक का वक्त लग सकता है। इसलिए उन्हें डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा जाएगा। जहां उन्हें बैलेंस डाइट और एक्सरसाइज कराई जाएगी। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Mar 2025 By दैनिक जागरण

समुद्र ने जब सुनीता के लिए फैलाई अपनी बाहें, देखें वो आखिरी पल का लैंडिंग VIDEO

JAGRAN DESK

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सफल और सुरक्षित लैंडिंग कराने के लिए मानों समुद्र भी इंतजार कर रहा था। समुद्र की सतह पर पहुंचने से पहले ड्रैगन कैप्सूल के चारों पैराशूट हवा में खुल गए। इसके बाद समुद्र की सतह पर शानदार लैंडिंग हुई। उफान मारती समुद्र की लहरों ने भी सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत किया। समुद्र की सतह पर सफल लैंडिंग होते ही रेस्क्यू टीमें कैप्सूल के पास पहुंच गईं। धीरे-धीरे बोट के जरिये कैप्सूल को लिफ्ट करके जहाज तक लाया गया।

जहाज पर लिफ्ट होने के बाद कैप्सूल के गेट को खोला गया और फिर कैमरे ने जब उसके अंदर झांका तो सुनीता विलियम्स समेत चारों अंतरिक्ष यात्री उसके अंदर मुस्कुराते दिखे। सभी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। फिर एक-एक करके सभी अंतरिक्ष यात्रियों को स्ट्रेचर के जरिये बाहर निकाला गया। फिर उन्हें व्हील चेयर पर बैठाकर मेडिकल जांच को ले जाया गया। सबसे पहले अलेक्जेंडर गोर्बुनोव व निक हेग को बाहर निकाला गया। इसके बाद बुच विल्मोर और आखिर में सुनीता विलियम्स को कैप्सूल से बाहर लाया गया। 

सामान्य होने में लगेगा वक्त

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 9 महीने से अधिक समय तक अंतरिक्ष में गुजारा है। वह वहां जीरो गुरुत्वाकर्षण में रहे हैं। ऐसे में उनकी हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर हो गई हैं। उन्हें धरती के वातावरण के अनुकूल होने और अपनी शारीरिक क्षमता (इम्यूनिटी) को वापस पाने में नासा के अनुसार 45 दिनों तक का वक्त लग सकता है। इसलिए उन्हें डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा जाएगा। जहां उन्हें बैलेंस डाइट और एक्सरसाइज कराई जाएगी। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/when-the-sea-spread-his-arms-for-sunita-he-is/article-14553

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.