मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को योगी सरकार का नवाचार: चेनलिंक-सोलर फेंसिंग और 'बाघ मित्र' बना रहे सुरक्षा कवच

Jagran Desk

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए कई प्रभावी और आधुनिक उपायों को जमीन पर उतारा है। इनमें चेनलिंक और सोलर फेंसिंग के साथ ‘बाघ मित्र’ योजना तथा ट्रैकिंग के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग शामिल है। वर्ष 2023-24 से अब तक राज्य में कुल 231 किलोमीटर चेनलिंक फेंसिंग और 41 किलोमीटर सोलर फेंसिंग का निर्माण किया गया है, जिससे न सिर्फ वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है, बल्कि ग्रामीणों की जान-माल की भी रक्षा हो रही है।

सरकार का यह प्रयास न केवल जैव-विविधता की रक्षा करता है, बल्कि ग्रामीणों के पशुधन, फसलों और जीवन को भी सुरक्षित करता है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां बाघ, तेंदुए या अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही आम बात है।

बाघ मित्र बने वन-संरक्षण के जनसैनिक

मानव-वन्यजीव संघर्ष को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने ‘बाघ मित्र’ योजना की शुरुआत की है। टाइगर रिजर्व व लायन सफारी क्षेत्रों के आसपास के गांवों से चयनित इन बाघ मित्रों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। ये लोग ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव, सतर्कता और आपात स्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

इसके अलावा, ये बाघ मित्र समुदाय और विभाग के बीच संवाद की कड़ी भी बने हैं, जिससे सह-अस्तित्व और संरक्षण को नई दिशा मिल रही है।

ड्रोन, जीपीएस और कैमरा ट्रैप से निगरानी मजबूत

राज्य सरकार ने राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDRF) से अत्याधुनिक निगरानी उपकरण और ट्रैकिंग डिवाइस खरीदे हैं। इन तकनीकों की मदद से वन क्षेत्रों में ड्रोन से गश्त, जीपीएस ट्रैकिंग और कैमरा ट्रैप से निगरानी की जा रही है। इससे न सिर्फ वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, बल्कि किसी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई भी की जा रही है।

चेनलिंक और सोलर फेंसिंग के जरिये न केवल जानवरों का मानव बस्तियों में प्रवेश रुका है, बल्कि ग्रामीण पशुओं के जंगल में भटकने और शिकार का शिकार बनने की घटनाओं में भी भारी गिरावट आई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को योगी सरकार का नवाचार: चेनलिंक-सोलर फेंसिंग और 'बाघ मित्र' बना रहे सुरक्षा कवच

Jagran Desk

सरकार का यह प्रयास न केवल जैव-विविधता की रक्षा करता है, बल्कि ग्रामीणों के पशुधन, फसलों और जीवन को भी सुरक्षित करता है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां बाघ, तेंदुए या अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही आम बात है।

बाघ मित्र बने वन-संरक्षण के जनसैनिक

मानव-वन्यजीव संघर्ष को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने ‘बाघ मित्र’ योजना की शुरुआत की है। टाइगर रिजर्व व लायन सफारी क्षेत्रों के आसपास के गांवों से चयनित इन बाघ मित्रों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। ये लोग ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव, सतर्कता और आपात स्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

इसके अलावा, ये बाघ मित्र समुदाय और विभाग के बीच संवाद की कड़ी भी बने हैं, जिससे सह-अस्तित्व और संरक्षण को नई दिशा मिल रही है।

ड्रोन, जीपीएस और कैमरा ट्रैप से निगरानी मजबूत

राज्य सरकार ने राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDRF) से अत्याधुनिक निगरानी उपकरण और ट्रैकिंग डिवाइस खरीदे हैं। इन तकनीकों की मदद से वन क्षेत्रों में ड्रोन से गश्त, जीपीएस ट्रैकिंग और कैमरा ट्रैप से निगरानी की जा रही है। इससे न सिर्फ वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, बल्कि किसी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई भी की जा रही है।

चेनलिंक और सोलर फेंसिंग के जरिये न केवल जानवरों का मानव बस्तियों में प्रवेश रुका है, बल्कि ग्रामीण पशुओं के जंगल में भटकने और शिकार का शिकार बनने की घटनाओं में भी भारी गिरावट आई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/yogi-governments-innovation-to-stop-human-wildlife-conflict/article-22996

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.