सलमान खान के अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश, छत्तीसगढ़ से आया युवक गिरफ्तार – जानिए पूरा मामला

Bollywood NEWS

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बावजूद एक युवक ने उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की।

यह घटना 20 मई की शाम की है, जब 23 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति चोरी-छिपे बिल्डिंग के भीतर दाखिल होने की कोशिश करता हुआ पकड़ा गया।

मूल रूप से छत्तीसगढ़ निवासी जितेंद्र ने सलमान से मिलने के इरादे से गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचकर एक निवासी की कार के पीछे छिपकर मुख्य गेट पार करने की कोशिश की। हालांकि सतर्क सुरक्षा व्यवस्था के चलते वह मौके पर ही पकड़ा गया। बांद्रा पुलिस ने युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

सुरक्षा को दी खुली चुनौती

घटना से जुड़े पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक पहले अपार्टमेंट के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूमता देखा गया था। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी ने जब उसे हटने के लिए कहा तो उसने गुस्से में आकर अपना मोबाइल फोन जमीन पर पटककर तोड़ दिया। इसके बाद शाम करीब 7:15 बजे वह दोबारा वहां लौटा और एक निवासी की कार के पीछे छिपकर अंदर घुसने की कोशिश की। कॉन्स्टेबल सुर्वे, महेत्रे, पवार और सिक्योरिटी गार्ड कमलेश मिश्रा की तत्परता से उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

फैन होने का दावा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सलमान खान का जबरदस्त प्रशंसक है और उनसे मिलने की जिद में वह यह हरकत कर बैठा। युवक ने कहा, "मैं सलमान खान से मिलना चाहता था, लेकिन पुलिस मुझे नहीं मिलने दे रही, इसलिए मैंने छिपकर अंदर जाने की कोशिश की।"

गौरतलब है कि सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में उनके घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद उनकी सुरक्षा को और भी सख्त कर दिया गया है। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति का अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

आगे क्या?

फिलहाल आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है और उस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या वह किसी बड़े मकसद के तहत तो नहीं आया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2025 By दैनिक जागरण

सलमान खान के अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश, छत्तीसगढ़ से आया युवक गिरफ्तार – जानिए पूरा मामला

Bollywood NEWS

यह घटना 20 मई की शाम की है, जब 23 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति चोरी-छिपे बिल्डिंग के भीतर दाखिल होने की कोशिश करता हुआ पकड़ा गया।

मूल रूप से छत्तीसगढ़ निवासी जितेंद्र ने सलमान से मिलने के इरादे से गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचकर एक निवासी की कार के पीछे छिपकर मुख्य गेट पार करने की कोशिश की। हालांकि सतर्क सुरक्षा व्यवस्था के चलते वह मौके पर ही पकड़ा गया। बांद्रा पुलिस ने युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

सुरक्षा को दी खुली चुनौती

घटना से जुड़े पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक पहले अपार्टमेंट के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूमता देखा गया था। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी ने जब उसे हटने के लिए कहा तो उसने गुस्से में आकर अपना मोबाइल फोन जमीन पर पटककर तोड़ दिया। इसके बाद शाम करीब 7:15 बजे वह दोबारा वहां लौटा और एक निवासी की कार के पीछे छिपकर अंदर घुसने की कोशिश की। कॉन्स्टेबल सुर्वे, महेत्रे, पवार और सिक्योरिटी गार्ड कमलेश मिश्रा की तत्परता से उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

फैन होने का दावा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सलमान खान का जबरदस्त प्रशंसक है और उनसे मिलने की जिद में वह यह हरकत कर बैठा। युवक ने कहा, "मैं सलमान खान से मिलना चाहता था, लेकिन पुलिस मुझे नहीं मिलने दे रही, इसलिए मैंने छिपकर अंदर जाने की कोशिश की।"

गौरतलब है कि सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में उनके घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद उनकी सुरक्षा को और भी सख्त कर दिया गया है। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति का अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

आगे क्या?

फिलहाल आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है और उस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या वह किसी बड़े मकसद के तहत तो नहीं आया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/youth-from-chhattisgarh-arrested-for-trying-to-enter-salman-khans/article-21798

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.