- Hindi News
- बालीवुड
- कंगना रनोट ने सिद्धिविनायक में की पूजा, मुंबा देवी के भी किए दर्शन
कंगना रनोट ने सिद्धिविनायक में की पूजा, मुंबा देवी के भी किए दर्शन
बालीवुड न्यूज़
पीली साड़ी में मंदिर पहुंचीं कंगना, पूजा के बाद बोलीं- सोशल मीडिया और रील कल्चर आज की बड़ी चुनौतियों में शामिल
मुंबई में मंगलवार को कंगना रनोट सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना ने भगवान गणेश के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा कीं। इन तस्वीरों में कंगना हाथों में फूल लिए नजर आईं। मंदिर पहुंचने के दौरान उनका लुक भी चर्चा में रहा। उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन बॉर्डर था। साथ में मैचिंग ब्लाउज और ऑरेंज-गोल्डन दुपट्टा था। माथे पर लाल बिंदी, हल्की ज्वेलरी और सामान्य मेकअप के साथ वह मंदिर परिसर में दिखाई दीं। गणपति के दर्शन के बाद कंगना ने मुंबई की प्रसिद्ध मुंबा देवी मंदिर में भी पूजा की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों मंदिरों में दर्शन करने की जानकारी दी। कंगना ने अपनी पोस्ट में सिद्धिविनायक को मुंबई का राजा और मुंबा देवी को मुंबई की माता बताते हुए दर्शन की तस्वीरें साझा कीं। मुंबा देवी मंदिर मुंबई के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में प्रमुख माना जाता है और शहर का नाम भी मुंबा देवी से जुड़ा बताया जाता है।
सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के दौरान कंगना ने मीडिया से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक यात्रा के साथ भाजपा संगठन और मौजूदा सामाजिक चुनौतियों को लेकर अपनी बात रखी। कंगना ने कहा कि सिद्धिविनायक भगवान पूरे मुंबई क्षेत्र के रक्षक हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह यहां दर्शन करने आती हैं। इस बार उन्होंने मंदिर में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से गणपति की प्रतिमा भेंट किए जाने का भी जिक्र किया। कंगना ने कहा कि भाजपा में उनकी टीम को मजबूत किया गया है और संगठन के स्तर पर लोगों को जोड़ने की कोशिश हो रही है। बातचीत का रुख जल्द ही राजनीति और सोशल मीडिया की तरफ चला गया। कंगना ने आज के दौर में रील कल्चर को एक बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि अब बच्चों और युवाओं की सोच पर सिर्फ किताबों, अखबारों या माता-पिता की सलाह का असर नहीं रहता। सोशल मीडिया का प्रभाव तेजी से बढ़ा है। उन्होंने इसे लेकर चिंता जताई और कहा कि मौजूदा दौर की चुनौतियों का सामना करने के लिए समाज और राजनीतिक संगठनों को भी नए तरीके से काम करना होगा। उन्होंने महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया। कंगना के मुताबिक भाजपा की नई टीम में महिलाओं और युवाओं को शामिल किए जाने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
मीडिया से बातचीत में कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विजन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए एक मजबूत टीम और नई ऊर्जा के साथ काम करने की जरूरत है। उनके मुताबिक आज की चुनौतियां पहले से अलग हैं और उनका मुकाबला करने के लिए समाज के अलग-अलग वर्गों को साथ लेकर चलना जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बनने वाले नैरेटिव का भी जिक्र किया। कंगना ने कहा कि न्यूजपेपर और टेक्स्टबुक के साथ अब रील और सोशल मीडिया कंटेंट का असर भी काफी बढ़ गया है। उनके मुताबिक इस बदलाव को समझना जरूरी है। मंदिर परिसर में बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं का भी जिक्र किया और संगठन में महिलाओं व युवाओं को जगह दिए जाने की बात कही। इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर सिद्धिविनायक और मुंबा देवी मंदिर से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह मंदिर दर्शन के दौरान नजर आईं।

Recommended for You
दैनिक जागरण से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें: