देव सिद्धू के नेतृत्व में, राही की फिल्म ‘वो लड़की’ 17 फरवरी को रीडिंग सिनेमाज, ऑस्ट्रेलिया में

डिजिटल डेस्क

On

जनवरी के आख़िर में आई एक फोन कॉल ने फिल्म ‘वो लड़की’ के सफ़र को एक नया मोड़ दे दिया। ऑस्ट्रेलिया में स्थित फिल्म के को-प्रोड्यूसर देव सिद्धू ने राही को फोन किया और सीधे कहा,
“राही, फिल्म को सिनेमा में लगा देते हैं।”

WhatsApp Image 2026-02-07 at 9.02.58 PM

राही के लिए यह प्रस्ताव अचानक था। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म अभी भारत में सेंसर सर्टिफिकेट की प्रक्रिया में है। इस पर देव सिद्धू ने उन्हें समझाया कि ऑस्ट्रेलिया में थिएट्रिकल स्क्रीनिंग के लिए स्थानीय सिनेमा नियमों के तहत viewer-based clearance की व्यवस्था होती है। उन्होंने कहा कि भारत में फिल्म को बाद में रिलीज़ किया जा सकता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्क्रीनिंग के लिए वे सिनेमा स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी करवा लेंगे, जिससे रिलीज़ प्रक्रिया तेज़ हो सके।

कुछ ही दिनों बाद अगली बातचीत में देव सिद्धू ने बताया कि थिएट्रिकल प्लानिंग आगे बढ़ चुकी है। 17 फरवरी 2026 को ‘वो लड़की’ की स्क्रीनिंग तय की गई। इसके तुरंत बाद Reading Cinemas – Rouse Hill की ओर से आया आधिकारिक ईमेल जब राही को फ़ॉरवर्ड किया गया, तो वह पल उनके लिए किसी जादुई क्षण से कम नहीं था। एक स्वतंत्र फिल्ममेकर के तौर पर उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी डेब्यू फीचर फिल्म की पहली थिएट्रिकल रिलीज़ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी।

WhatsApp Image 2026-02-07 at 9.02.59 PM

इस पूरी यात्रा में यह भी साफ होता गया कि देव सिद्धू कब और कैसे फिल्म से गहराई से जुड़ते चले गए, इसका अंदाज़ा शायद राही को खुद भी नहीं था। फिल्म देखने के बाद देव सिद्धू ने कहा कि ‘वो लड़की’ बिल्कुल वैसी ही है जैसी उसे होना चाहिए—युवा पीढ़ी की कहानी, ताज़ा सोच और आज के समय से जुड़ी भावनाओं के साथ। उन्होंने यह भी साझा किया कि वे आगे ऐसे ही प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहते हैं, जो सीधे तौर पर युवाओं से जुड़ते हों और उनकी संवेदनाओं को ईमानदारी से दर्शाएं।

‘वो लड़की’ अब 17 फरवरी 2026 को Reading Cinemas – Rouse Hill, ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शित की जाएगी। यह राही की डेब्यू फीचर फिल्म है, जिसमें वे मुख्य भूमिका में भी नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन और निर्माण स्वतंत्र स्तर पर किया गया है और इसे युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में राही, हेमा चौधरी, पूजा कंडारे, सनित स्वामी और टीना राव नज़र आएंगे।

फिल्म ‘वो लड़की’ की कहानी राही और शुभम विश्वकर्मा ने लिखी है। इसका निर्देशन प्रवीण कुमार पांडेय ने किया है, जबकि इसके निर्माता राही और देव सिद्धू हैं। सिनेमैटोग्राफी बॉबी सिंह ने की है, एडिटिंग सचिन गौर ने संभाली है और फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर यश सोनी ने तैयार किया है। फिल्म के गानों को अखिल तिवारी ने अपनी आवाज़ दी है।

फिल्म का Original Motion Picture Soundtrack पहले ही सभी प्रमुख डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ किया जा चुका है। यह म्यूज़िक एल्बम 20 नवंबर 2023 को Turup Music Company के बैनर तले रिलीज़ हुआ था। एल्बम में ‘वो लड़की’, ‘मेरी मोहब्बत आई है’, ‘है इश्क़ तो’ और ‘वो रात है’ जैसे गीत शामिल हैं। गीत राही द्वारा लिखे गए हैं और संगीत को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके साथ ही, फिल्म के ऑफिशियल म्यूज़िक वीडियोज़ ‘Raahi Productions’ के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं।

WhatsApp Image 2026-02-07 at 9.02.59 PM (1)

निर्माताओं के अनुसार, भारत में फिल्म की रिलीज़ सेंसर प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया में होने वाली यह स्क्रीनिंग ‘वो लड़की’ के सफ़र का एक अहम पड़ाव मानी जा रही है—एक ऐसी शुरुआत, जिसकी कल्पना फिल्म बनाते समय शायद कभी नहीं की गई थी।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/rahis-film-woh-ladki-led-by-dev-sidhu-will-release/article-45616

खबरें और भी हैं

निवाड़ी को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 190 करोड़ से अधिक के कार्यों की दी रफ्तार

टाप न्यूज

संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन, जिला अस्पताल समेत 44 विकास कार्यों का लोकार्पण, कई नई योजनाओं की घोषणा; समान नागरिक संहिता, किसान...
मध्य प्रदेश 
निवाड़ी को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 190 करोड़ से अधिक के कार्यों की दी रफ्तार

'बेटियों की नहीं, सोच की पढ़ाई जरूरी', जयपुर में नीना गुप्ता ने समाज और महिलाओं की स्थिति पर रखी बेबाक राय

मानसिक स्वास्थ्य, महिलाओं की आजादी, परिवार, आत्मकथा और करियर पर खुलकर बोलीं अभिनेत्री; कहा- बदलाव केवल नारों से नहीं, घर...
बालीवुड 
'बेटियों की नहीं, सोच की पढ़ाई जरूरी', जयपुर में नीना गुप्ता ने समाज और महिलाओं की स्थिति पर रखी बेबाक राय

सपना चौधरी विवाद पर बोले वीर साहू, खाप मंच से निजी आरोपों पर जताई आपत्ति

धर्मेंद्र हुड्डा के बयान के बाद पहली बार सामने आए सपना चौधरी के पति, बोले- निजी रिश्तों को सार्वजनिक बहस...
बालीवुड 
सपना चौधरी विवाद पर बोले वीर साहू, खाप मंच से निजी आरोपों पर जताई आपत्ति

शादी की चर्चाओं पर जैस्मीन भसीन का करारा जवाब, बोलीं- यह हमारी निजी जिंदगी है

'खतरों के खिलाड़ी 15' से टीवी पर वापसी कर रहीं अभिनेत्री ने अली गोनी संग रिश्ते और शादी के सवालों...
बालीवुड 
शादी की चर्चाओं पर जैस्मीन भसीन का करारा जवाब, बोलीं- यह हमारी निजी जिंदगी है

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.