पारंपरिक विषय के साथ राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दाफाश करती है फिल्म "हनीमूनाय नमः" 

डिजिटल डेस्क

On

फिल्म में मोबाइल नेटवर्क और गांव की परंपराओं से जुड़ी कहानी, रिलीज से पहले कई अवार्ड अपने नाम कर चुकी है

सटायर कॉमेडी फिल्में बॉलीवुड में जब भी बनती है, समाज का एक वर्ग उससे जुड़ा हुआ महसूस करता है। साधारण सी कहानी पर बनी फिल्म चर्चा का विषय बन जाती है। कई फिल्मकार अपने अनूठे कंटेंट के कारण अपने समकालीन निर्देशक के बीच सबसे ज्यादा चर्चित होते हैं और विभिन्न पुरस्कार पर अधिकार प्राप्त करते हैं। शीघ्र ही रिलीज होने वाली फिल्म "हनीमूनाय नमः" ने भी कई अवार्ड अपने नाम कर लिया है। यह एक सटायरिकल फिल्म है जिसकी पृष्ठभूमि उत्तराखंड राज्य पर केंद्रित है। पहाड़ पर बसे ऐसे गांव जहां आज भी सुविधाओं का अभाव है और ग्रामीण मोबाइल नेटवर्क की पहुंच से दूर हैं। फिल्म को राजनीतिक माहौल से भी जोड़ा गया है। फिल्म में गंभीरता से परे हास्य को ज्यादा महत्व देने का प्रयास किया गया है।

bollywood

शिवाक्षय एंटरटेनमेंट के बैनर तले नवांकुर फिल्म्स के सहयोग से बनी इस फिल्म के निर्माता अक्षय बाफिला और अक्षय देसाई हैं जबकि निशांत भारद्वाज ने निर्देशन की बागडोर संभाली है। फिल्म के सह निर्माता ध्रुव राठौड़, हेमलता भारद्वाज, भास्कर पेठशाली हैं। फिल्म के कलाकारों में अक्षय बाफिला, सोनम ठाकुर, हेमलता भारद्वाज, निशांत भारद्वाज, मीनाक्षी, दीपक गुप्ता, कमल किशोर तिवारी, डी.एस. सिजवाली (सोनू), आलोक वर्मा, राजन पुरी, मोहित शर्मा, जीत जांगिड़, राजेंद्र गोस्वामी, ललित पंत, अमन सिंह राठौर, श्याम सुंदर शर्मा, दीपक तिरुवा, किंशुक पांडे, अंजलि पारीक, अनुज कुमार, मोहित तिवारी, भास्कर पेठशाली, जसवंत बाफिला, इंद्रजीत बाफिला, हीना बाफिला, अरविंद भटनागर, अमरनाथ सिंह नेगी, नरेश बिष्ट, पंकट कार्की, गीता बिष्ट, चंद्रप्रकाश तत्रारी, कैलाश चन्याल, विनोद कुमार का नाम उल्लेखनीय है। स्क्रीनप्ले और डायलॉग निशांत भारद्वाज ने लिखे हैं। म्यूजिक और बैकग्राउंड म्यूजिक अक्षय बाफिला का है। फिल्म में मधुर गीत हैं जो कहानी को आगे बढ़ाते हैं। इसमें उत्तराखंड का एक लोकगीत भी शामिल है। वहीं इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ललित कोहली, एडिटर जीत सिंह मेहता, डीओपी पार्थ जोशी/सिनेमो सनी और प्रचारक अमिताभ रंजन हैं।

फिल्म की कहानी शुरू होती है उत्तराखंड के पहाड़ में बसे गांव के एक किसान के बेटे मोना से जो पढ़ा लिखा भोला इंसान है, उसका विवाह पड़ोस के गाँव की लड़की वर्षा से होने वाली है। मोना अमेरिका में जॉब करने वाले अपने दोस्त को निमंत्रण देने के लिए फोन करता है तो वह आने में असमर्थता जताते हुए, मोना को हनीमून की रस्म ठीक से मनाने की सलाह देता है। इससे पहले कि मोना हनीमून के बारे में और जानकारी माँग पाता, नेटवर्क चले जाने की वजह से कॉल कट जाता है। मोना के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी होती है: यह "हनीमून की रस्म" असल में क्या है और इसे कैसे मनाया जाता है? गाँव में किसी को भी इसके बारे में नहीं पता। एक गांव से दूसरे गांव की महिलाओं के बीच भी चर्चा का विषय बन जाता है। पहाड़ी गांव की देवी से इस बला से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना किया जाता है। जब गांव के पंडित से पूछा जाता है तो वह भी असमंजस में पड़ जाता है। आसपास के पूरे गांव में यह बात फैल जाती है। पंचायत बुलाए जाने पर सब अपने-अपने तरीके से इस विषय पर चर्चा करने लगते हैं। हनीमून की रस्म एक बड़े मुद्दे का रूप धारण कर लेती है। वहीं राजनीति से जुड़े लोग इसका लाभ उठाने के लिए षडयंत्र भी रच डालते हैं इससे मोना और वर्षा का विवाह भी नामुमकिन सा हो जाता है। फिर एक दिन मोना को एक ऐसी सच्चाई का पता चलता है जो एक अंधविश्वास का जड़ होता है और वह अपने उपाय के साथ सूझबूझ से मामला को शांत करता है। लेकिन इस आपाधापी में गांव की परंपरा, आस्था और विश्वास के साथ साथ राजनीति पर किसी प्रकार की आंच नहीं आती।

----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/the-film-honeymoonay-namah-exposes-a-political-conspiracy-with-a/article-47944

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.