मुंबई मेट्रो में वरुण धवन का स्टंट पड़ा भारी: पुल-अप वीडियो पर अथॉरिटी की सख्त चेतावनी, सेफ्टी नियमों की याद दिलाई

बालीवुड न्यूज़

On

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद MMMOCL ने जारी किया नोटिस, कहा—पब्लिक ट्रांसपोर्ट में नियम सबके लिए समान

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं, बल्कि मुंबई मेट्रो से जुड़ा एक वीडियो है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक क्लिप में वरुण धवन मेट्रो कोच के अंदर ओवरहेड मेटल रॉड से लटककर पुल-अप करते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए सेफ्टी वॉर्निंग जारी की है।

घटना शनिवार की बताई जा रही है, जब वरुण धवन ने ट्रैफिक से बचने के लिए मुंबई मेट्रो से यात्रा की थी। अभिनेता अपनी हालिया रिलीज फिल्म बॉर्डर 2 के प्रमोशन के सिलसिले में एक थिएटर में सरप्राइज विजिट करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मेट्रो से अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी साझा की थी, जिसमें फैंस से पूछा गया था कि वह किस थिएटर में जा रहे हैं। हालांकि, इसके कुछ समय बाद ही मेट्रो कोच के भीतर का उनका पुल-अप वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वरुण धवन यात्रियों से भरे मेट्रो कोच में खड़े होकर ग्रैब हैंडल और मेटल रॉड का इस्तेमाल करते हुए पुल-अप कर रहे हैं। उनके आसपास अन्य यात्री भी मौजूद थे, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए। वीडियो वायरल होते ही मुंबई मेट्रो अथॉरिटी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इस पर प्रतिक्रिया दी।

MMMOCL ने पोस्ट के जरिए अभिनेता को टैग करते हुए लिखा कि इस वीडियो के साथ किसी एक्शन फिल्म जैसा डिस्क्लेमर होना चाहिए था। अथॉरिटी ने स्पष्ट किया कि मेट्रो के ग्रैब हैंडल यात्रियों के संतुलन के लिए होते हैं, न कि लटकने या एक्सरसाइज करने के लिए। साथ ही यह भी कहा गया कि इस तरह की गतिविधियां मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन और मेंटेनेंस) एक्ट, 2002 के तहत उपद्रव फैलाने या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की श्रेणी में आती हैं, जिन पर जुर्माना या जेल तक का प्रावधान है।

अथॉरिटी ने अपने संदेश में यात्रियों से अपील की कि मेट्रो में सफर के दौरान जिम्मेदार व्यवहार करें। पोस्ट के अंत में हल्के व्यंग्य के साथ लिखा गया—“घूमो-फिरो, लेकिन वहां लटको मत।”

इस चेतावनी के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया भी सामने आई। बड़ी संख्या में लोगों ने मुंबई मेट्रो अथॉरिटी के रुख की सराहना की और कहा कि सार्वजनिक परिवहन में नियम सभी के लिए समान होने चाहिए, चाहे वह आम नागरिक हो या कोई बड़ा सेलेब्रिटी। कई यूजर्स ने इसे सही कदम बताते हुए सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर दिया।

उधर, वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है और अब तक वर्ल्डवाइड 250 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है। हालांकि, मेट्रो वाला यह मामला अभिनेता के लिए अनचाही सुर्खियों का कारण बन गया है।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/varun-dhawans-stunt-in-mumbai-metro-got-heavy-strict-warning/article-44424

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.