टी-20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान: शाई होप को कप्तानी, क्वेंटिन सैम्प्सन और शमार जोसेफ की एंट्री

स्पोर्ट्स डेस्क

On

भारत–श्रीलंका में होने वाले टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड घोषित, कई सीनियर खिलाड़ियों की वापसी

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज शाई होप को सौंपी गई है, जो पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की कप्तानी करते नजर आएंगे। टूर्नामेंट का आयोजन 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में किया जाएगा।

टीम चयन में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिला है। युवा बल्लेबाज क्वेंटिन सैम्प्सन और तेज गेंदबाज शमार जोसेफ को पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट की स्क्वॉड में शामिल किया गया है। 25 वर्षीय सैम्प्सन ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके आंकड़े अभी सीमित हों, लेकिन कैरेबियन प्रीमियर लीग में उनके आक्रामक प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। CPL में उन्होंने 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से अहम रन बनाए थे।

तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूती देने के लिए शमार जोसेफ के साथ-साथ जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड और जैडन सील्स को भी टीम में जगह दी गई है। शमार जोसेफ हाल के महीनों में इंजरी से जूझते रहे थे, जिस कारण वह कुछ सीरीज नहीं खेल पाए, लेकिन अब उन्हें बड़े मंच पर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी अकील हुसैन, रोस्टन चेज और गुडाकेश मोटी के कंधों पर होगी। वहीं बैटिंग ऑर्डर में शिमरोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, रोवमन पॉवेल और शेरफन रदरफोर्ड जैसे अनुभवी नाम शामिल हैं।

हालांकि, टीम में कुछ बड़े नामों की गैरमौजूदगी भी चर्चा में है। लेफ्ट हैंड ओपनर एविन लुईस और तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ चोट के कारण स्क्वॉड में जगह नहीं बना सके हैं।

वेस्टइंडीज को ग्रुप-सी में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, नेपाल और इटली के साथ रखा गया है। टीम अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को कोलकाता में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेगी। खास बात यह है कि इसी मैदान पर वेस्टइंडीज ने 2016 में इंग्लैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

वेस्टइंडीज की टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड

शाई होप (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, क्वेंटिन सैम्प्सन, अकील हुसैन, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ, जैडन सील्स और मैथ्यू फोर्ड।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/west-indies-team-announced-for-t-20-world-cup-shai-hope/article-44429

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.