PNG पाइपलाइन वाले क्षेत्रों में LPG बंद होगी: 3 महीने में कनेक्शन लेना अनिवार्य, सरकार का नया नियम लागू

बिजनेस न्यूज

On

केंद्र सरकार ने गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नया आदेश जारी किया, नोटिस के 90 दिन बाद PNG कनेक्शन नहीं लेने पर LPG सप्लाई बंद होगी।

केंद्र सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा देने और गैस आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। नए नियमों के तहत, जिन घरों के पास PNG पाइपलाइन पहुंच चुकी है, वहां तीन महीने के भीतर कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा, अन्यथा उस पते पर LPG सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

सरकार ने यह कदम ‘नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026’ के तहत उठाया है। यह आदेश ऐसे समय में लागू किया गया है जब मिडिल-ईस्ट में तनाव और गैस की किल्लत के चलते आपूर्ति पर दबाव बना हुआ है।

नए नियम के अनुसार, गैस कंपनियां पहले उपभोक्ताओं को नोटिस देंगी। नोटिस मिलने के बाद 90 दिन के भीतर PNG कनेक्शन लेना होगा। यदि उपभोक्ता ऐसा नहीं करते हैं, तो उस पते पर LPG सिलेंडर की आपूर्ति रोक दी जाएगी। यह नियम व्यक्ति के बजाय पते पर आधारित होगा, यानी मकान मालिक के मना करने पर भी सप्लाई बंद हो सकती है।

सरकार ने हाउसिंग सोसाइटी और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के लिए भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। अब पाइपलाइन बिछाने के लिए सोसाइटी को 3 दिन के भीतर मंजूरी देना अनिवार्य होगा। अगर समय पर अनुमति नहीं दी जाती, तो वहां रहने वाले सभी घरों की LPG सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

पाइपलाइन प्रोजेक्ट में देरी रोकने के लिए सरकारी विभागों के लिए भी समय सीमा तय की गई है। छोटे प्रोजेक्ट्स के लिए 10 दिन और बड़े नेटवर्क के लिए 60 दिन में अनुमति देनी होगी। तय समय में जवाब नहीं मिलने पर ‘डीम्ड क्लियरेंस’ यानी स्वचालित मंजूरी मानी जाएगी।

जमीन मालिकों के लिए भी मुआवजे का स्पष्ट प्रावधान किया गया है। निजी जमीन से पाइपलाइन गुजरने पर मालिक को सर्किल रेट का 30% मुआवजा मिलेगा। यदि वह 24 घंटे के भीतर अनुमति देता है, तो यह राशि दोगुनी होकर 60% हो जाएगी।

सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद है। PNG में सिलेंडर खत्म होने या बुकिंग की परेशानी नहीं होती और उपयोग के अनुसार ही भुगतान करना होता है। इसे LPG की तुलना में अधिक सुरक्षित और किफायती भी बताया गया है।

हालांकि, इससे उपभोक्ताओं के विकल्प सीमित होने की आशंका भी जताई जा रही है, खासकर उन लोगों के लिए जो सिलेंडर पर निर्भर रहना चाहते हैं।

किराएदारों के लिए भी आवेदन की सुविधा रखी गई है। वे मकान मालिक की अनुमति के साथ या अपने नाम पर भी कनेक्शन ले सकते हैं। यदि घर बदलते हैं, तो PNG कनेक्शन वहीं छोड़ना होगा और नया कनेक्शन अलग से लेना होगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जहां पाइपलाइन तकनीकी रूप से संभव नहीं है, वहां LPG सप्लाई जारी रहेगी। यह नियम केवल उन्हीं क्षेत्रों पर लागू होगा जहां PNG नेटवर्क उपलब्ध है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Mar 2026 By Nitin Trivedi

PNG पाइपलाइन वाले क्षेत्रों में LPG बंद होगी: 3 महीने में कनेक्शन लेना अनिवार्य, सरकार का नया नियम लागू

बिजनेस न्यूज

केंद्र सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा देने और गैस आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। नए नियमों के तहत, जिन घरों के पास PNG पाइपलाइन पहुंच चुकी है, वहां तीन महीने के भीतर कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा, अन्यथा उस पते पर LPG सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

सरकार ने यह कदम ‘नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026’ के तहत उठाया है। यह आदेश ऐसे समय में लागू किया गया है जब मिडिल-ईस्ट में तनाव और गैस की किल्लत के चलते आपूर्ति पर दबाव बना हुआ है।

नए नियम के अनुसार, गैस कंपनियां पहले उपभोक्ताओं को नोटिस देंगी। नोटिस मिलने के बाद 90 दिन के भीतर PNG कनेक्शन लेना होगा। यदि उपभोक्ता ऐसा नहीं करते हैं, तो उस पते पर LPG सिलेंडर की आपूर्ति रोक दी जाएगी। यह नियम व्यक्ति के बजाय पते पर आधारित होगा, यानी मकान मालिक के मना करने पर भी सप्लाई बंद हो सकती है।

सरकार ने हाउसिंग सोसाइटी और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के लिए भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। अब पाइपलाइन बिछाने के लिए सोसाइटी को 3 दिन के भीतर मंजूरी देना अनिवार्य होगा। अगर समय पर अनुमति नहीं दी जाती, तो वहां रहने वाले सभी घरों की LPG सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

पाइपलाइन प्रोजेक्ट में देरी रोकने के लिए सरकारी विभागों के लिए भी समय सीमा तय की गई है। छोटे प्रोजेक्ट्स के लिए 10 दिन और बड़े नेटवर्क के लिए 60 दिन में अनुमति देनी होगी। तय समय में जवाब नहीं मिलने पर ‘डीम्ड क्लियरेंस’ यानी स्वचालित मंजूरी मानी जाएगी।

जमीन मालिकों के लिए भी मुआवजे का स्पष्ट प्रावधान किया गया है। निजी जमीन से पाइपलाइन गुजरने पर मालिक को सर्किल रेट का 30% मुआवजा मिलेगा। यदि वह 24 घंटे के भीतर अनुमति देता है, तो यह राशि दोगुनी होकर 60% हो जाएगी।

सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद है। PNG में सिलेंडर खत्म होने या बुकिंग की परेशानी नहीं होती और उपयोग के अनुसार ही भुगतान करना होता है। इसे LPG की तुलना में अधिक सुरक्षित और किफायती भी बताया गया है।

हालांकि, इससे उपभोक्ताओं के विकल्प सीमित होने की आशंका भी जताई जा रही है, खासकर उन लोगों के लिए जो सिलेंडर पर निर्भर रहना चाहते हैं।

किराएदारों के लिए भी आवेदन की सुविधा रखी गई है। वे मकान मालिक की अनुमति के साथ या अपने नाम पर भी कनेक्शन ले सकते हैं। यदि घर बदलते हैं, तो PNG कनेक्शन वहीं छोड़ना होगा और नया कनेक्शन अलग से लेना होगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जहां पाइपलाइन तकनीकी रूप से संभव नहीं है, वहां LPG सप्लाई जारी रहेगी। यह नियम केवल उन्हीं क्षेत्रों पर लागू होगा जहां PNG नेटवर्क उपलब्ध है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/png-lpg-will-be-stopped-in-pipeline-areas-it-is/article-49061

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.