राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को नई टीम बनाने के लिए बधाई, बंगाल से राज्यसभा के दावेदार कुलदीप माइती ने कहा- नए चेहरे करेंगे धमाल

Digital desk

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व के तहत अपनी राष्ट्रीय टीम में व्यापक बदलाव करते हुए कई नए चेहरों को शामिल किया। यह फेरबदल 2029 तक होने वाले विधानसभा चुनावों और अगले आम चुनावों के लिए भाजपा की तैयारियों को ध्यान में रखकर किया गया है। घोषित कुल 65 पदाधिकारियों में से 51 नये हैं।

इनमें से छह की उम्र 40 साल से कम है, 15 लोग 40-49 साल के आयु वर्ग में हैं और 21 लोग 50-59 साल के आयु वर्ग में हैं। पार्टी के अनुसार, पदाधिकारियों में 12 महिलाएं और अल्पसंख्यक समुदायों के छह नेता भी शामिल हैं।

नवीन द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन पर राज्यसभा सीट के दावेदार एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप माइती ने कोलकाता से उन्हें हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कुलदीप माइती ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में गठित नई टीम में युवाओं, महिला मोर्चा और अनुभवी कार्यकर्ताओं को उचित स्थान दिया गया है।

यह संतुलित टीम संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा,"राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को नई टीम बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई। यह युवा टीम निश्चित रूप से कमाल करेगी और 2029 में फिर से मोदी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।" माइती ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के "विकसित भारत 2047" के संकल्प को बिहार के हर घर तक पहुंचाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं में नई टीम को लेकर जबरदस्त उत्साह है। अंत में उन्होंने नई टीम के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

www.dainikjagranmpcg.com
18 Aug 2026 By दैनिक जागरण

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को नई टीम बनाने के लिए बधाई, बंगाल से राज्यसभा के दावेदार कुलदीप माइती ने कहा- नए चेहरे करेंगे धमाल

Digital desk

इनमें से छह की उम्र 40 साल से कम है, 15 लोग 40-49 साल के आयु वर्ग में हैं और 21 लोग 50-59 साल के आयु वर्ग में हैं। पार्टी के अनुसार, पदाधिकारियों में 12 महिलाएं और अल्पसंख्यक समुदायों के छह नेता भी शामिल हैं।

नवीन द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन पर राज्यसभा सीट के दावेदार एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप माइती ने कोलकाता से उन्हें हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कुलदीप माइती ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में गठित नई टीम में युवाओं, महिला मोर्चा और अनुभवी कार्यकर्ताओं को उचित स्थान दिया गया है।

यह संतुलित टीम संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा,"राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को नई टीम बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई। यह युवा टीम निश्चित रूप से कमाल करेगी और 2029 में फिर से मोदी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।" माइती ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के "विकसित भारत 2047" के संकल्प को बिहार के हर घर तक पहुंचाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं में नई टीम को लेकर जबरदस्त उत्साह है। अंत में उन्होंने नई टीम के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/congratulations-to-national-president-nitin-naveen-for-forming-a-new/article-61751

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को नई टीम बनाने के लिए बधाई, बंगाल से राज्यसभा के दावेदार कुलदीप माइती ने कहा- नए चेहरे करेंगे धमाल

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व के तहत अपनी राष्ट्रीय टीम में व्यापक बदलाव करते हुए कई नए चेहरों को...
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को नई टीम बनाने के लिए बधाई, बंगाल से राज्यसभा के दावेदार कुलदीप माइती ने कहा- नए चेहरे करेंगे धमाल

बिलासपुर जनदर्शन में पहुंचीं कई शिकायतें, ट्रांसफार्मर हटाने की मांग

निजी जमीन पर बिजली लाइन का मामला उठा, स्कूल सफाई कर्मचारियों के मानदेय और रतनपुर में पर्यटन सहायता केंद्र की...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर जनदर्शन में पहुंचीं कई शिकायतें, ट्रांसफार्मर हटाने की मांग

राखी पर डाक विभाग की खास पहल, गिफ्ट बॉक्स के साथ 10% छूट

रायपुर में शुरू हुई राखी स्पेशल सेवा, जल्द 24 घंटे पार्सल बुकिंग कियोस्क; बच्चों के आधार अपडेट के लिए रविवार...
राज्य  छत्तीसगढ़  रायपुर 
राखी पर डाक विभाग की खास पहल, गिफ्ट बॉक्स के साथ 10% छूट

भोपाल में सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, चक्काजाम

रोशनपुरा चौराहे पर करीब पौने दो घंटे सड़क पर बैठे व्यापारी, ब्यूटीशियन ने सड़क पर मेकअप कर जताया विरोध; आत्मदाह...
राज्य  मध्य प्रदेश 
भोपाल में सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, चक्काजाम

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.