एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने लिस्टिंग के बाद दर्जकी अपनी सबसे मजबूत तिमाही वृद्धि

Digital Desk

राजस्व 15.5% बढ़ा, पीएटी में 27.2% की वृद्धि, एबिटा मार्जिन 106 बीपीएस बढ़कर 12.5% हुआ

भारत के अग्रणी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड(एलजीई इंडिया) ने आज वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा की कंपनी ने अपने पोर्टफोलियोकी हर श्रेणी में वृद्धि और सभी श्रेणियों में प्रीमियम उत्पादों की मांग के दम पर लाभप्रदता में स्थायी बढ़त के साथसाल की शुरुआत की है

वित्तीय प्रदर्शन का सारांश (आंकड़े अरब रुपये)

विवरण

संचालन से राजस्व

72.33

62.63

+15.5%

एबिटा

9.04

7.16

+26.2%

एबिटा मार्जिन (%)

12.5%

11.4%

+106 bps

कर पश्चात लाभ

6.53

5.13

+27.2%

एलजीई इंडिया ने Q1 FY27 में संचालन से ₹72.33 अरब का राजस्व हासिल किया, जो Q1 FY26 के₹62.63 अरब के मुकाबले 15.5% अधिक है एबिटा 26.2% बढ़कर ₹9.04 अरब हो गया और इसका मार्जिन106 आधार अंक के विस्तार के साथ 12.5% पर पहुंच गया वहीं, कर पश्चात लाभ 27.2% की वृद्धि के साथ₹6.53 अरब रहा इस तिमाही में मुनाफे की रफ्तार राजस्व वृद्धि से अधिक रही, जिसका मुख्य कारण बेहतरप्रीमियम मिक्स, उच्च बिक्री मात्रा के आधार पर सुधरा हुआ ऑपरेटिंग लिवरेज और निरंतर लागत नियंत्रण रहा

इस तिमाही की सबसे बड़ी खासियत इसके विकास का व्यापक दायरा रहा हर श्रेणी ने विकास में अपना योगदानदिया - बड़ी स्क्रीन वाले टीवी की बढ़ती उपभोक्ता मांग से टेलीविजन श्रेणी में वृद्धि हुई, प्रीमियम क्षमता वालेरेफ्रिजरेटर की बिक्री बढ़ी, लंबी गर्मियों के कारण एयर कंडीशनर की मांग में उछाल आया और ऑफ-सीजन होने केबावजूद वाशिंग मशीन की बिक्री पीक-सीजन के स्तर पर बनी रही यह संयोजन दर्शाता है कि यह वृद्धि बुनियादीऔर पोर्टफोलियो-आधारित है, जो किसी एक सीज़न या श्रेणी पर निर्भर नहीं है

नतीजों पर प्रकाश डालते हुए, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, श्री हाँग जू जियोंन नेकहा, "भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार प्रीमियम, प्रौद्योगिकी-संचालित और ऊर्जा-कुशल उत्पादों की ओरएक संरचनात्मक बदलाव से गुजर रहा हैऔर यह तिमाही दर्शाती है कि हमारा पोर्टफोलियो सटीक रूप सेइसी बदलाव के लिए बनाया गया है राजस्व की तुलना में लाभ लगभग दोगुनी गति से बढ़ा, और इसमें हरश्रेणी का योगदान रहा, जो हमें बताता है कि यह वृद्धि मौसमी होकर स्थायी है प्रमुख वैश्विक बाजारों मेंहमारा निर्यात कारोबार लगातार बढ़ रहा है, और श्री सिटी में नई क्षमता के शुरू होने से यह गति और अधिकमजबूत होगी हम प्रीमियमीकरण को बढ़ावा देना, अपने B2B और निर्यात कारोबार को बढ़ाना तथा एलजी केलिए विनिर्माण और निर्यात केंद्र के रूप में भारत की भूमिका को मजबूत करना जारी रखेंगे हम इस बाजार मेंविकास की अपार संभावनाएं देखते हैं और एक मजबूत, भविष्य के लिए तैयार व्यवसाय बनाने के लिए प्रतिबद्धहैं जो हमारे उपभोक्ताओं और हितधारकों के लिए निरंतर मूल्य सृजित करे"

एलजीई इंडिया ने हर श्रेणी में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की, जिसमें एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर में गर्मी की मजबूतमांग के साथ-साथ टेलीविजन और वॉशिंग मशीन अग्रणी रहे:

होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट: सबसे शानदार प्रदर्शन किया, बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम टेलीविजन की मांग ने राजस्ववृद्धि को 22.3% बढ़ाकर ₹16.57 बिलियन कर दिया, जिसमें ईबीआईटी मार्जिन 336 आधार अंक(bps) बढ़कर 19.0% हो गया
होम अप्लायंसेज और एयर सॉल्यूशन सेगमेंट: गर्मी की चरम मांग और प्रीमियम अपग्रेड ने राजस्व वृद्धि को13.6% बढ़ाकर ₹55.77 बिलियन कर दिया, जिसमें ईबीआईटी 13.8% बढ़कर ₹6.42 बिलियन होगया

कंपनी ने अपनी तीन-स्तंभों वाली रणनीति- मेक-इन-इंडिया, मेक-फॉर-इंडिया और मेक-इंडिया-ग्लोबल पर कामकरना जारी रखा एलजी एसेंशियल सीरीज़ ने टियर 2 और टियर 3 बाज़ारों में अपनी पैठ गहरी की, जबकि इसतिमाही के दौरान निर्यात में भी वृद्धि हुई, जिससे कंपनी के अंतरराष्ट्रीय पदचिह्न का विस्तार हुआ B2B मोर्चे पर, इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले व्यवसाय ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया, जिसे सरकारी और संस्थागतऑर्डरों का समर्थन मिला इसके साथ ही, उच्च-मार्जिन वाले नॉन-हार्डवेयर एएमसी राजस्व में भी लगातार वृद्धि जारीरही

FY27 का दृष्टिकोण

त्योहारी सीज़न के लिए तैयार: ओणम, दुर्गा पूजा और दिवाली के आगामी त्योहारी सीज़न के लिए कंपनीपूरी तरह तैयार है इसके तहत बड़ी-स्क्रीन और प्रीमियम टेलीविजन पोर्टफोलियो का विस्तार किया गया हैतथा वाशिंग मशीन रेफ्रिजरेटर की बिक्री में भी गति बनी हुई है
दोहरी रणनीति जारीसभी श्रेणियों में नए उत्पादों की लॉन्चिंग के सहयोग से एलजी एसेंशियल सीरीज़लाइन-अप को मजबूत करने के साथ-साथ प्रीमियम पोर्टफोलियो का विस्तार
B2B विस्तार: भारत के बढ़ते बुनियादी ढांचे और संस्थागत निवेश चक्र के अवसरों का लाभ उठाया जा रहाहै
निर्यात में वृद्धि: प्रमुख वैश्विक बाजारों में अधिक क्षमता वाले रेफ्रिजरेटर भेजने के साथ-साथ एशिया, मध्यपूर्व और अफ्रीका में एसेंशियल सीरीज़ का विस्तार
नई क्षमता: भविष्य की घरेलू और विदेशी मांग को पूरा करने के लिए श्री सिटी में नई उत्पादन क्षमता काकाम योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है

एलजीई इंडिया अपने वित्त वर्ष 27 के लक्ष्य से आगे रहने के प्रति आश्वस्त है कंपनी FY27 के दृष्टिकोण को लेकरपूरी तरह आश्वस्त है यद्यपि कंपनी भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और कमोडिटी, मुद्रा आपूर्ति श्रृंखला पर उनके प्रभावकी लगातार निगरानी कर रही है, फिर भी इन दबावों को स्थानीयकरण, संतुलित मूल्य निर्धारण और परिचालनदक्षता के माध्यम से सक्रिय रूप से प्रबंधित किया जा रहा है, जिससे पूरे वर्ष मार्जिन का स्तर बना रहेगा एलजीईइंडिया अपने FY27 के लक्ष्यों को हासिल करने की सही राह पर है

 

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

राम मंदिर ट्रस्ट आज तय कर सकता है पहला CEO, 5,585 आवेदनों के बाद तीन नामों पर फैसला

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति पर आज फैसला हो सकता...
देश विदेश 
राम मंदिर ट्रस्ट आज तय कर सकता है पहला CEO, 5,585 आवेदनों के बाद तीन नामों पर फैसला

SCO शिखर सम्मेलन: मोदी, शी और पुतिन एक मंच पर, आतंकवाद से निपटने के लिए सुरक्षा केंद्र को मंजूरी

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में भारत, चीन और रूस समेत सदस्य देशों के नेताओं ने क्षेत्रीय...
टॉप न्यूज़ 
SCO शिखर सम्मेलन: मोदी, शी और पुतिन एक मंच पर, आतंकवाद से निपटने के लिए सुरक्षा केंद्र को मंजूरी

NEET Protest FIR: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर में छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR बंद; गंभीर आपराधिक मामलों वालों को राहत नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने 20 से 25 जुलाई के दौरान NEET-UG विवाद को लेकर हुए छात्र प्रदर्शनों से जुड़े FIR को...
टॉप न्यूज़ 
NEET Protest FIR: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर में छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR बंद; गंभीर आपराधिक मामलों वालों को राहत नहीं

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: अमेरिका-ईरान तनाव और महंगे कच्चे तेल से सहमा बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा; निफ्टी 23,830 के नीचे

अमेरिका-ईरान संघर्ष के फिर तेज होने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। इसका असर बुधवार को भारतीय...
बिजनेस 
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: अमेरिका-ईरान तनाव और महंगे कच्चे तेल से सहमा बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा; निफ्टी 23,830 के नीचे

बिजनेस