थकान या सिर्फ दिमाग का खेल? चाय पीते ही क्यों आ जाती है ताजगी

लाइफस्टाइल डेस्क

By Rohit.P
On

चाय पीते ही थकान क्यों कम लगती है? जानिए कैफीन और दिमाग के एडेनोसिन पर असर के साथ इसके साइकोलॉजिकल कारण।

दिनभर की भागदौड़, ऑफिस का दबाव या फिर दोपहर की सुस्ती, इन सब मौकों पर एक कप चाय राहत देती है। जैसे ही गर्म चाय गले से उतरती है, शरीर हल्का और मन ताज़ा महसूस करने लगता है। कई लोग इसे थकान मिटाने का सबसे आसान तरीका मानते हैं, लेकिन असली सवाल ये है कि क्या चाय वाकई थकान कम करती है या ये सिर्फ हमारे दिमाग का खेल है?

इसके पीछे एक दिलचस्प विज्ञान है। विशेषज्ञों का कहना है कि चाय में कैफीन होता है, जो हमारे दिमाग की गतिविधियों पर असर डालता है। हमारे मस्तिष्क में एक केमिकल एडेनोसिन होता है, जो दिनभर बढ़ता जाता है और थकान व नींद का संकेत देता है। जैसे-जैसे एडेनोसिन का लेवल बढ़ता है, हम ज्यादा सुस्त और थके हुए महसूस करते हैं। लेकिन जब हम चाय पीते हैं, तो उसमें मौजूद कैफीन एडेनोसिन के रिसेप्टर्स को ब्लॉक कर देता है। इससे दिमाग को थकान के संकेत नहीं मिलते और शरीर कुछ समय के लिए एक्टिव महसूस करता है।

लेकिन ये सब सिर्फ केमिकल का खेल नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि चाय का असर मानसिक और भावनात्मक स्तर पर भी होता है। चाय बनाने की प्रक्रिया, पानी उबालना, चाय बनाना, कप पकड़ना और धीरे-धीरे चुस्की लेनाये सब दिमाग को एक छोटा ब्रेक देते हैं। भागदौड़ और तनाव के बीच ये चंद मिनट का ठहराव मानसिक सुकून देता है, जिससे लगता है कि थकान कम हो गई है।

साइकायट्रिस्ट के मुताबिक, चाय कई लोगों के लिए सिर्फ एक पेय नहीं बल्कि एक तरह का "मूड बूस्टर" बन गई है। ये रोजमर्रा के तनाव से कुछ पल की राहत देती है और दिमाग को रिलैक्स करने में मदद करती है। यही वजह है कि कई बार सिर्फ चाय के बारे में सोचते ही लोग हल्का महसूस करने लगते हैं।

हालांकि, विशेषज्ञ इस बात की चेतावनी भी देते हैं कि चाय पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता ठीक नहीं है। अगर कोई इंसान बिना चाय के थकान, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द या सुस्ती महसूस करने लगे, तो ये कैफीन की आदत का संकेत हो सकता है। ऐसे में शरीर इसकी लत का आदी हो सकता है, जो लंबे समय में नुकसानदेह हो सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2026 By Rohit.P

थकान या सिर्फ दिमाग का खेल? चाय पीते ही क्यों आ जाती है ताजगी

लाइफस्टाइल डेस्क

दिनभर की भागदौड़, ऑफिस का दबाव या फिर दोपहर की सुस्ती, इन सब मौकों पर एक कप चाय राहत देती है। जैसे ही गर्म चाय गले से उतरती है, शरीर हल्का और मन ताज़ा महसूस करने लगता है। कई लोग इसे थकान मिटाने का सबसे आसान तरीका मानते हैं, लेकिन असली सवाल ये है कि क्या चाय वाकई थकान कम करती है या ये सिर्फ हमारे दिमाग का खेल है?

इसके पीछे एक दिलचस्प विज्ञान है। विशेषज्ञों का कहना है कि चाय में कैफीन होता है, जो हमारे दिमाग की गतिविधियों पर असर डालता है। हमारे मस्तिष्क में एक केमिकल एडेनोसिन होता है, जो दिनभर बढ़ता जाता है और थकान व नींद का संकेत देता है। जैसे-जैसे एडेनोसिन का लेवल बढ़ता है, हम ज्यादा सुस्त और थके हुए महसूस करते हैं। लेकिन जब हम चाय पीते हैं, तो उसमें मौजूद कैफीन एडेनोसिन के रिसेप्टर्स को ब्लॉक कर देता है। इससे दिमाग को थकान के संकेत नहीं मिलते और शरीर कुछ समय के लिए एक्टिव महसूस करता है।

लेकिन ये सब सिर्फ केमिकल का खेल नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि चाय का असर मानसिक और भावनात्मक स्तर पर भी होता है। चाय बनाने की प्रक्रिया, पानी उबालना, चाय बनाना, कप पकड़ना और धीरे-धीरे चुस्की लेनाये सब दिमाग को एक छोटा ब्रेक देते हैं। भागदौड़ और तनाव के बीच ये चंद मिनट का ठहराव मानसिक सुकून देता है, जिससे लगता है कि थकान कम हो गई है।

साइकायट्रिस्ट के मुताबिक, चाय कई लोगों के लिए सिर्फ एक पेय नहीं बल्कि एक तरह का "मूड बूस्टर" बन गई है। ये रोजमर्रा के तनाव से कुछ पल की राहत देती है और दिमाग को रिलैक्स करने में मदद करती है। यही वजह है कि कई बार सिर्फ चाय के बारे में सोचते ही लोग हल्का महसूस करने लगते हैं।

हालांकि, विशेषज्ञ इस बात की चेतावनी भी देते हैं कि चाय पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता ठीक नहीं है। अगर कोई इंसान बिना चाय के थकान, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द या सुस्ती महसूस करने लगे, तो ये कैफीन की आदत का संकेत हो सकता है। ऐसे में शरीर इसकी लत का आदी हो सकता है, जो लंबे समय में नुकसानदेह हो सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/tiredness-or-just-a-mental-game-why-do-you-feel/article-53914

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.