हरिद्वार हाईवे पर बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत, कई घायल

हरिद्वार।

उत्तराखंड के हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब राजस्थान से आए यात्रियों से भरी एक बस डंपर की टक्कर के बाद हाईवे पर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र में शांतिकुंज के पास हुआ। बताया जा रहा है कि निजी कंपनी की बस सर्विस लेन से मुख्य हाईवे की ओर मुड़ रही थी, तभी रायवाला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां कई यात्रियों का उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि बस राजस्थान के श्रद्धालुओं को हरिद्वार दर्शन कराने आई थी और सोमवार को वापस लौट रही थी। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद डंपर भी सड़क किनारे बने एक ढाबे में जा घुसा, जिससे आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2026 By दैनिक जागरण

हरिद्वार हाईवे पर बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत, कई घायल

हरिद्वार।

उत्तराखंड के हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब राजस्थान से आए यात्रियों से भरी एक बस डंपर की टक्कर के बाद हाईवे पर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र में शांतिकुंज के पास हुआ। बताया जा रहा है कि निजी कंपनी की बस सर्विस लेन से मुख्य हाईवे की ओर मुड़ रही थी, तभी रायवाला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां कई यात्रियों का उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि बस राजस्थान के श्रद्धालुओं को हरिद्वार दर्शन कराने आई थी और सोमवार को वापस लौट रही थी। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद डंपर भी सड़क किनारे बने एक ढाबे में जा घुसा, जिससे आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/big-accident-on-haridwar-highway-bus-full-of-devotees-overturned/article-54653

खबरें और भी हैं

मई में जीएसटी संग्रह में आई नरमी, अप्रैल के रिकॉर्ड स्तर से करीब 20% नीचे रहा आंकड़ा

टाप न्यूज

मई में जीएसटी संग्रह में आई नरमी, अप्रैल के रिकॉर्ड स्तर से करीब 20% नीचे रहा आंकड़ा

सरकारी आंकड़ों में आयात से राजस्व बढ़ने के संकेत, घरेलू कारोबार से टैक्स वसूली में हल्की गिरावट दर्ज
बिजनेस 
मई में जीएसटी संग्रह में आई नरमी, अप्रैल के रिकॉर्ड स्तर से करीब 20% नीचे रहा आंकड़ा

जून में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, अलग-अलग राज्यों में 11 दिनों तक प्रभावित रहेंगी शाखाएं

साप्ताहिक अवकाश के साथ क्षेत्रीय त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण बैंकिंग सेवाओं पर असर, ग्राहकों को पहले से योजना...
बिजनेस 
जून में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, अलग-अलग राज्यों में 11 दिनों तक प्रभावित रहेंगी शाखाएं

शेयर बाजार में चौथे दिन भी बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा

सरकारी बैंक और FMCG सेक्टर में भारी कमजोरी, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से बाजार पर बढ़ा दबाव
बिजनेस 
शेयर बाजार में चौथे दिन भी बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा

पार्टी अनुशासन तोड़ने पर TMC की बड़ी कार्रवाई, दो विधायकों को संगठन से बाहर किया गया

नेतृत्व की बैठकों से दूरी और सार्वजनिक बयानों पर सख्त रुख, तृणमूल कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुशासन का दिया संदेश
देश विदेश 
पार्टी अनुशासन तोड़ने पर TMC की बड़ी कार्रवाई, दो विधायकों को संगठन से बाहर किया गया

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.