इमरान खान की सेहत पर बढ़ी चिंता: बहन की जेल में मुलाकात, मौत की अफवाहों से पाकिस्तान में तनाव चरम पर

Digital Desk

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने के लिए उनकी बहन उज्मा खान मंगलवार को रावलपिंडी स्थित अडियाला जेल पहुंचीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल जाने से पहले उन्होंने अपनी बहन अलीमा खान के साथ लंबी बातचीत की। इमरान खान करीब 27 दिन बाद परिवार के किसी सदस्य से मिल पाएंगे। इससे पहले उन्होंने 5 नवंबर को अपनी बहन नौरीन खान से मुलाकात की थी। पिछले हफ्ते परिवार और समर्थक उनसे मिलने पहुंचे थे, लेकिन जेल प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।

इस वजह से इमरान की मौत की अफवाह तेजी से फैल गई और इसे लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। स्थिति को देखते हुए रावलपिंडी से इस्लामाबाद तक हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

रावलपिंडी में धरना और रैलियों पर रोक

सरकार ने रावलपिंडी में 1 से 3 दिसंबर तक किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस, सभा, धरना और 5 से अधिक लोगों के जुटने पर प्रतिबंध लगा दिया है। धारा 144 लागू होने के बाद हथियार, लाठी, विस्फोटक सामग्री ले जाने और नफरत भरे भाषण देने पर भी रोक है। दो लोगों के एक ही मोटरसाइकिल पर बैठने और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की भी मनाही है।

PTI ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट और अडियाला जेल के बाहर बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था।

कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका

खुफिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ संदिग्ध संगठन बड़े पैमाने पर लोगों को जुटाकर हिंसा भड़का सकते हैं और महत्वपूर्ण सरकारी ठिकानों पर हमला कर सकते हैं। इसी वजह से प्रशासन ने सख्त पाबंदियां लागू की हैं।

PTI का आरोप – कोर्ट के आदेश लागू नहीं हो रहे

PTI नेता असद कायसर ने कहा कि विपक्षी सांसद इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन करेंगे और उसके बाद अडियाला जेल में धरना देंगे। उनका कहना है कि कोर्ट अपने ही आदेश लागू नहीं करा पा रहा, और जेल प्रशासन भी आदेशों का पालन नहीं कर रहा है।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी को पिछले सप्ताह आठवीं बार मुलाकात से रोका गया था, जिसके विरोध में उन्होंने जेल के बाहर धरना दिया।

CM अफरीदी पर पुलिस हमला

27 नवंबर को अडियाला जेल पहुंचे CM सोहेल अफरीदी पर पुलिस ने धक्का-मुक्की की और उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्रवाई सेना के आदेश पर की गई। PTI ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है।

अफरीदी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इमरान खान की सेहत और सुरक्षा पर सही जानकारी नहीं देती, तो वे बड़े विरोध प्रदर्शनों के लिए मजबूर होंगे।

इमरान के बेटे ने उठाया सवाल

इमरान खान के बेटे कासिम खान ने दावा किया कि उनके पिता को पिछले 6 हफ्तों से अकेले 'डेथ सेल' में रखा गया है और परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने सरकार से पिता के “जिंदा होने का सबूत” मांगा है।

मौत की अफवाहों ने बढ़ाया विवाद

खैबर पख्तूनख्वा के CM अफरीदी को आठवीं बार मुलाकात से रोके जाने के बाद हालात और गरमा गए। उनके साथ कई मंत्री और सैकड़ों PTI कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे और जेल के बाहर ही फज्र की नमाज अदा की।

इमरान की बहनें और बेटा लगातार प्रशासन से मुलाकात की अनुमति और उनके सुरक्षित होने का सबूत मांग रहे हैं। PTI लगातार विरोध प्रदर्शनों को जारी रखे हुए है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Dec 2025 By दैनिक जागरण

इमरान खान की सेहत पर बढ़ी चिंता: बहन की जेल में मुलाकात, मौत की अफवाहों से पाकिस्तान में तनाव चरम पर

Digital Desk

इस वजह से इमरान की मौत की अफवाह तेजी से फैल गई और इसे लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। स्थिति को देखते हुए रावलपिंडी से इस्लामाबाद तक हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

रावलपिंडी में धरना और रैलियों पर रोक

सरकार ने रावलपिंडी में 1 से 3 दिसंबर तक किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस, सभा, धरना और 5 से अधिक लोगों के जुटने पर प्रतिबंध लगा दिया है। धारा 144 लागू होने के बाद हथियार, लाठी, विस्फोटक सामग्री ले जाने और नफरत भरे भाषण देने पर भी रोक है। दो लोगों के एक ही मोटरसाइकिल पर बैठने और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की भी मनाही है।

PTI ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट और अडियाला जेल के बाहर बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था।

कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका

खुफिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ संदिग्ध संगठन बड़े पैमाने पर लोगों को जुटाकर हिंसा भड़का सकते हैं और महत्वपूर्ण सरकारी ठिकानों पर हमला कर सकते हैं। इसी वजह से प्रशासन ने सख्त पाबंदियां लागू की हैं।

PTI का आरोप – कोर्ट के आदेश लागू नहीं हो रहे

PTI नेता असद कायसर ने कहा कि विपक्षी सांसद इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन करेंगे और उसके बाद अडियाला जेल में धरना देंगे। उनका कहना है कि कोर्ट अपने ही आदेश लागू नहीं करा पा रहा, और जेल प्रशासन भी आदेशों का पालन नहीं कर रहा है।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी को पिछले सप्ताह आठवीं बार मुलाकात से रोका गया था, जिसके विरोध में उन्होंने जेल के बाहर धरना दिया।

CM अफरीदी पर पुलिस हमला

27 नवंबर को अडियाला जेल पहुंचे CM सोहेल अफरीदी पर पुलिस ने धक्का-मुक्की की और उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्रवाई सेना के आदेश पर की गई। PTI ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है।

अफरीदी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इमरान खान की सेहत और सुरक्षा पर सही जानकारी नहीं देती, तो वे बड़े विरोध प्रदर्शनों के लिए मजबूर होंगे।

इमरान के बेटे ने उठाया सवाल

इमरान खान के बेटे कासिम खान ने दावा किया कि उनके पिता को पिछले 6 हफ्तों से अकेले 'डेथ सेल' में रखा गया है और परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने सरकार से पिता के “जिंदा होने का सबूत” मांगा है।

मौत की अफवाहों ने बढ़ाया विवाद

खैबर पख्तूनख्वा के CM अफरीदी को आठवीं बार मुलाकात से रोके जाने के बाद हालात और गरमा गए। उनके साथ कई मंत्री और सैकड़ों PTI कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे और जेल के बाहर ही फज्र की नमाज अदा की।

इमरान की बहनें और बेटा लगातार प्रशासन से मुलाकात की अनुमति और उनके सुरक्षित होने का सबूत मांग रहे हैं। PTI लगातार विरोध प्रदर्शनों को जारी रखे हुए है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/concern-over-imran-khans-health-increased-tension-in-pakistan-at/article-39056

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.