- Hindi News
- राशिफल
- रविवार के उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य देने से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति
रविवार के उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य देने से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति
धर्म डेस्क
रविवार को सूर्य देव की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इस दिन तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य देना, मंत्र जाप करना और दान-पुण्य करने से सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य लाभ और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलने की मान्यता है।
हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव की उपासना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन सुबह जल्दी उठकर सूर्य को जल अर्पित करना, मंत्रों का जाप करना और दान-पुण्य करना शुभ फल देता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नियमित रूप से सूर्य उपासना करने से व्यक्ति को आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
मान्यता है कि रविवार की सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें रोली, लाल फूल, चावल और लाल चंदन मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य देने से जीवन में आने वाली बाधाएं कम होती हैं। अर्घ्य देते समय सूर्य मंत्रों का जाप करने से मानसिक शांति और ऊर्जा का संचार होता है।
रविवार के अचूक उपाय
सूर्य को अर्घ्य दें
सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल, रोली, लाल फूल और चावल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा बढ़ती है।
मंत्र जाप करें
अर्घ्य देते समय ‘ॐ सूर्याय नमः’, ‘ॐ आदित्याय नमः’ या ‘ॐ वासुदेवाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करना लाभकारी माना जाता है।
दान-पुण्य करें
रविवार के दिन गुड़, गेहूं, तांबा या लाल कपड़े का दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का उपाय
कहा जाता है कि रविवार को स्नान के बाद एक नींबू को अपने ऊपर से सात बार घड़ी की दिशा में घुमाकर किसी सुनसान स्थान पर फेंकने से नकारात्मक ऊर्जा और बाधाएं दूर हो सकती हैं।
मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं
शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से मां माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है और घर में समृद्धि आती है।
नमक के पानी से पोछा
रविवार को घर में समुद्री नमक के पानी से पोछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने की मान्यता है और घर का वातावरण सकारात्मक रहता है।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन कटु वाणी बोलने, क्रोध और अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। इस दिन सात्विक भोजन करना और सकारात्मक सोच बनाए रखना शुभ माना जाता है।
----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए


