टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर संकट? PCB कर सकता है भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार

स्पोर्ट्स डेस्क

On

बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान के मैच न खेलने का दावा, ICC ने दी सख्त चेतावनी

टी-20 वर्ल्ड कप में क्रिकेट फैंस जिस मुकाबले का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं, वह भारत-पाकिस्तान मैच अब खतरे में नजर आ रहा है। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले का बहिष्कार कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो 15 फरवरी को कोलंबो में प्रस्तावित यह हाई-वोल्टेज मैच नहीं खेला जाएगा।

पाकिस्तान के न्यूज चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB इस फैसले पर गंभीरता से विचार कर रहा है। सोमवार को PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की, जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी और भारत के खिलाफ मैच को लेकर चर्चा हुई। नकवी ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में अंतिम फैसला अगले कुछ दिनों में लिया जा सकता है।

दरअसल, विवाद की जड़ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की उस मांग से जुड़ी है, जिसमें उन्होंने भारत में सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए अपने वर्ल्ड कप मैच श्रीलंका में कराने की अपील की थी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सुरक्षा व्यवस्था को पर्याप्त बताते हुए इस मांग को खारिज कर दिया। बांग्लादेश के लगातार इनकार के बाद ICC ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया।

PCB ने इस फैसले को बांग्लादेश के साथ अन्याय बताया है। मोहसिन नकवी का कहना है कि जब भारत और पाकिस्तान को न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने की अनुमति दी जा सकती है, तो बांग्लादेश को वही सुविधा क्यों नहीं दी गई। इसी मुद्दे पर पाकिस्तान बोर्ड बांग्लादेश के समर्थन में कड़ा रुख अपनाए हुए है।

अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ ग्रुप मैच नहीं खेलता है, तो उसे सीधे तौर पर 2 अंक गंवाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा PCB को भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। भारत-पाकिस्तान मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा रेवेन्यू जनरेटर माना जाता है, ऐसे में मैच रद्द होने से ICC को भी करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है।

ICC ने पाकिस्तान को पहले ही आगाह कर दिया है कि टूर्नामेंट से हटने या मैच का बहिष्कार करने पर कड़े कदम उठाए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC पाकिस्तान को भविष्य के टूर्नामेंट्स से बाहर करने और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के लिए NOC देने से इनकार करने जैसे विकल्पों पर भी विचार कर रहा है।

फिलहाल PCB का कहना है कि वह सरकार के फैसले का इंतजार कर रहा है। अगले कुछ दिनों में यह साफ हो जाएगा कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा या नहीं। क्रिकेट फैंस की नजरें अब इस फैसले पर टिकी हुई हैं।

-------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/crisis-on-india-pakistan-match-in-t-20-world-cup-pcb-may/article-44431

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.